ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विद्युत विभाग और नगर निगम की अनदेखी का मामला जनदर्शन में, फर्जी मास्टर रोल से हो रहा है शासकीय राशि का दुरूपयोग
Share
Notification Show More
Latest News
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विद्युत विभाग और नगर निगम की अनदेखी का मामला जनदर्शन में, फर्जी मास्टर रोल से हो रहा है शासकीय राशि का दुरूपयोग

By @dmin Published May 23, 2022
Share
खम्हरिया खेल मैदान से हटेगा अतिक्रमण, स्पोर्टस एंड कल्चर एसोसिएशन के प्रकरण का निराकरण तुरंत हो: कलेक्टर
खम्हरिया खेल मैदान से हटेगा अतिक्रमण, स्पोर्टस एंड कल्चर एसोसिएशन के प्रकरण का निराकरण तुरंत हो: कलेक्टर
SHARE

दुर्ग। ग्राम राखी के कृषक खरीफ की फसल को लेकर अभी से चिंतित हैं। यहां के कृषकों ने कलेक्टर के समक्ष् इसी चिंता को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया है। कृषक मौसम आधारित वर्षा पर निर्भर नहीं रहना चाहते, इसलिए उन्होंने अपने खेतों में पानी मोटर पंप को चलाने के लिए विद्युत विभाग एक वर्ष पूर्व ट्रांसफार्मर के लिए आवेदन लगाया था। विभाग को फोन लगाकर बिजली का कनेक्शन आवेदकों को मुहैया कराना था। आवेदक ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के विद्युत केंद्र जामगॉव (एम) में उन्होंने 2021 में आवेदन किया था और विभाग द्वारा वांछित दस्तावेज व 24,430/- रूपए की राशि जमा भी की थी। लेकिन अभी तक न तो बिजली के पोल लगे हैं और न ही ट्रांसफार्मर। बिजली कंपनी द्वारा बताई गई सभी प्रक्रियों करने के बाद भी विभाग की निष्क्रियता से हम आने वाली फसल को लेकर चिंतित हैं। इसलिए आवेदक ने कलेक्टर से निवेदन किया कि शीघ्र से शीघ्र ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली पोलों के माध्यम से उन्हें विद्युत मुहैया कराई जाए ताकि वह सुनिश्चित होकर बेहतर खेती कर सकें और केवल वर्षा के जल पर निर्भर न रहें। कलेक्टर ने प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी को आवेदन प्रेषित किया।

इसी क्रम में ग्राम ढौर की महिला ने भी अपने परिवारिक कलह से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष् प्रस्तुत किया था। जिसमें उसने बताया कि उसका पति जो कि गोंडपेण्ड्री का निवासी है, ने उसे तलाक दिए बिना किसी दूसरी स्त्री के साथ विवाह कर लिया है जो कि कानून की दृष्टि से अपराध है इसलिए महिला चाहती है कि उसके पति के खिलाफ विधि अनुरूप कार्यवाही की जाए। कलेक्टर ने आवेदन पुलिस विभाग को प्रेषित किया।

फर्जी मास्टर रोल बनाकर 69 मजदूरों की 01 सप्ताह की मजदूरी के गबन का मामला जनदर्शन में सामने आया। जिसमें आवेदक का कथन है कि ग्राम घुघसीडीह में मनरेगा के अंतर्गत अम्हा तालाब के गहरीकरण का कार्य स्वीकृत है। जिसमें तालाब के पानी को खाली कराकर 01 माह के लिए गहरीकरण का कार्य मनरेगा के अंतर्गत कराया गया। जिसमें आवेदक के अनुसार सरपंच ने सुनियोजित तरीके से 69 मजदूरों का नाम एक सप्ताह के मास्टर रोल में बिना किसी कार्य के अंकित कराया। जो कि शासकीय राशि के गबन का मामला है। इसलिए आवेदक शासकीय राशि का दुरूपयोग करने वाले के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराना चाहता है। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को आवेदन प्रेषित किया।

रामनगर उरला दुर्ग वार्ड क्रं. 57 के नागरिकों ने विगत 05 वर्षों से उनके क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, नाली की कमी का मामला कलेक्टर के समक्ष् जनदर्शन में प्रस्तुत किया। जिसमें आवेदक का कहना था कि इन मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पूर्व में भी इनके द्वारा नगर निगम को अवगत कराया गया था परंतु वर्तमान स्थिति तक न तो नगर निगम द्वारा निरीक्षण किया गया है न ही कोई बुनियादी कार्य जिससे आम नागरिकों को आवागमन कई प्रकार की दिक्कतों से सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और विकट हो जाती है इसलिए आवेदक का निवेदन है कि जनहित को देखते हुए शीघ्र से शीघ्र इस दिशा में उचित कार्यवाही की जावे। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर निगम के संबंधित अधिकारी को आवेदन प्रेषित किया।

You Might Also Like

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

@dmin May 23, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 215 # 23 may 2022
Next Article कभी रायपुर भी दूर था, अब यूरोप तक उड़ान भर रही हैं बस्तर की हसरतें कभी रायपुर भी दूर था, अब यूरोप तक उड़ान भर रही हैं बस्तर की हसरतें

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?