भिलाई। नेशनल ह्यूमन वेलफेयर कॉउंसलिंग द्वारा विजय कारगिल दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के जांबाज सिपाही एसएनजी कमांडो पैराशुट रेजीमेंट यूनिट सेवानिवृत्त नरेंद्र देशमुख को श्रीफल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अन्य समाज प्रमुखों में बीएसपी के श्रमिक नेता ठाकुर गजेंद्र सिंह, छ.ग राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अधिकरण सदस्य विजय साहू, रजनी रजक, योगाचार्य अरुण पंडा, क्रिश्चयन समाज सैमुअल डेविड, उत्कल समाज सुंदर जय तांडी, काली बाड़ी बंगाली समाज संजय दत्ता, अजय सिन्हा, सुशील सील, मुस्लिम समाज से तमजीद अहमद, दुर्गेश ताम्रकार, कांग्रेस नेता इमरान अंसारी, संजय श्रीवास्तव, लोजपा से मुकेश वर्मा, उत्कर्ष फायनेंस संजीव राय, ललित पाल, अज्जू, नीरज सोनी, बाला, सुरेन्द्र सिंह बेदी, शंकर नेताम, अरुण कुर्रे, हलधर साहू, राम सिंह, बृजेश राय, अमित चंद्राकर, गोपाल राव, हनुमान उपाध्याय, राकेश मिश्रा, अश्वनी सिंग, रजत वर्मा, भरत लाल यादव को भी सम्मानित किया गया। चेयरमेन तरुण निहाल ने बताया कि समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को हमारी संस्था द्वारा उन्हें सम्मानित कर उनके हौसलों को सलाम करती है। कार्यक्रम में राजू रजक समेत अन्य लोग शामिल थे।





