ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विक्रम ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, ‘सम्राट पृथ्वीराज को टक्कर दे रही आदिवि शेष की ‘मेजर…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

विक्रम ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, ‘सम्राट पृथ्वीराज को टक्कर दे रही आदिवि शेष की ‘मेजर…

By @dmin
Published: June 7, 2022
Share
SHARE

थियेटर में रिलीज हुई फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं कि ये फिल्म जोरदार कमाई करेगी। लेकिन ओपनिंग डे पर ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। पहले दिन ये फिल्म अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे जितनी कमाई भी नहीं कर पाई। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया था, बावजूद इसके फिल्म औसत प्रदर्शन ही कर रही है। वहीं कमल हासन की विक्रम कारोबार के मामले में बढिय़ा है। आदिवि शेष की मेजर भी औसत कलेक्शन कर रही है। तो चलिए आज आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताते हैं कि इस सोमवार कौन सी फिल्म ने कितना कारोबार किया है।

Contents
  • विक्रम
  • सम्राट पृथ्वीराज
  • मेजर
  • भूल भुलैया 2

विक्रम

पिछले तीन दिनों से विक्रम कमाई के मामले में बढिय़ा जा रही थी। पिछले दिनों में इस फिल्म ने 94.65 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। वहीं चौथे दिन के कारोबार की बात करें तो सोमवार का दिन विक्रम के लिए कुछ खास अच्छा नहीं गया है। रविवार के मुकाबले इस फिल्म ने कम कमाई की है। चौथे दिन इस फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। कुल कलेक्शन की बात करें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 109.15 करोड़ रुपये हो चुका है।

सम्राट पृथ्वीराज

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज पहले दिन से दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रही है। पिछले तीन दिनों में इस फिल्म ने 39.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं सोमवार को इस फिल्म की रफ्तार और धीमी हो गई। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से रविवार के मुकाबले सोमवार को सम्राट पृथ्वीराज सभी भाषाओं में मात्र 4.60 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है।

मेजर

आदिवि शेष की फिल्म मेजर बॉक्स ऑफिस पर बढिय़ा प्रदर्शन कर रही है। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित इस फिल्म में आदिवि शेष मुख्य किरदार के रूप में हैं। इस फिल्म के कारोबार की बात करें तो ओपनिंग डे के तीन दिनों के अंदर इस फिल्म ने 21.95 करोड़ की कमाई की है। चौथे दिन इस फिल्म ने सभी भाषाओं में 3 करोड़ रुपये कारोबार किया है।

भूल भुलैया 2

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया को रिलीज हुए दो हफ्ते का समय बीत चुका है। पिछले 17 दिनों से ये फिल्म अपना जादू दिखाने में कामयाब रही है। पिछले 17 दिनों में इस फिल्म ने कुल 154.82 करोड़ रुपये की कमाई कर के 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 18वें दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये की ही कमाई की है।

Railway News : दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत एक्सप्रेस हुआ रीशेड्यूल, 4 घंटे की देर से छूटेगी ट्रेन
मोदी सरकार 2 का एक साल पूरा: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी ने गिनाई उपलब्धियां
2022 में शहर को मिलेगी विकास कार्यो की नई सौगातें : वोरा
जग्गी हत्याकांड में 20 साल बाद आया बड़ा फैसला, अमित जोगी को उम्रकैद की सजा… जानिए हाईकोर्ट ने क्या कहा
ममता हुई शर्मसार: कलयुगी मां अपने नवजात शिशु को मरने के लिए छोड़ा, सेन परिवार ने बचाई जिंदगी, आईसीयू में भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बैठक से पहले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की अपील- कांग्रेस का नेतृत्व करें सोनिया गांधी राहुल गांधी के बाद क्या सोनिया की भी बदलेगी पेशी की तारीख? 8 जून को पूछताछ की संभावनाएं कम
Next Article 17 साल में की पहली नौकरी, 135 से ज्यादा डेली सोप प्रोड्यूस करने वालीं एकता कपूर की नेटवर्थ है इतने करोड़….

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?