ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वासुदेव कृष्ण का दूसरा नाम, सही मायने में इस माटी के कृष्ण हैं स्व. दाऊ वासुदेव चन्द्राकर जी : मुख्यमंत्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhNationalRaipur

वासुदेव कृष्ण का दूसरा नाम, सही मायने में इस माटी के कृष्ण हैं स्व. दाऊ वासुदेव चन्द्राकर जी : मुख्यमंत्री बघेल

By @dmin
Published: July 29, 2022
Share
वासुदेव कृष्ण का दूसरा नाम, सही मायने में इस माटी के कृष्ण हैं स्व. दाऊ वासुदेव चन्द्राकर जी : मुख्यमंत्री बघेल
वासुदेव कृष्ण का दूसरा नाम, सही मायने में इस माटी के कृष्ण हैं स्व. दाऊ वासुदेव चन्द्राकर जी : मुख्यमंत्री बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि संस्कृति की महत्ता को दर्शाने वाले हरेली त्यौहार पर दुर्ग के मालवीय नगर चौक में स्व. दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय वासुदेव चंद्राकर जी को छत्तीसगढ़ की राजनीति का आधार स्तंभ माना जाता है, वैसे तो चंद्राकर जी 14 वर्ष की आयु से ही स्वतंत्र भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए स्वतंत्रता पूर्व विभिन्न आंदोलनों का हिस्सा रहे और छत्तीसगढ़ की स्थापना में उनका विशेष योगदान रहा। उनकी छवि हमेशा से किसान हितैषी रही है। किसान के हितों पर कभी समझौता न करने वाले स्वर्गीय चंद्राकर जी खुद भी खेती किसानी की बहुत अच्छी समझ रखते थे। अपने जीवन काल में उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता में प्राणवायु भरने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ में उन्हें हमेशा किसान और मजदूरों के संगठन व उत्थान के लिए कार्य करने के कारण उनके प्रिय नेता के रूप में याद किया जाएगा।

स्व. दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी को सभी लोग राजनीति के चाणक्य के रूप में जानते हैं लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके साथ-साथ उन्हें छत्तीसगढ़ की माटी का कृष्ण कहा, मुख्यमंत्री जी का कथन था कि जब उनके नाम में ही वासुदेव है और वासुदेव का दूसरा नाम कृष्ण है तो इससे बेहतर उनका परिचय नहीं हो सकता। यहां उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु स्व. दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी का आत्म चिंतन किया और उपस्थित लोगों के बीच उनका और अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने आगे कहा कि उनके बिना राजनीति के अध्याय की कल्पना नहीं की जा सकती, जनता का विश्वास उनके लिए सर्वोपरि था, वह नैतिकता को ताक पर रखकर कभी भी कोई कार्य नहीं करते थे, उन्होंने हमेशा आम जनता, मजदूरों और किसानों के हित में अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने स्व. दाऊ वासुदेव चंद्राकर को उनके जीवन का पथप्रदर्शक भी बताया।

इस अवसर पर लक्ष्मण चंद्राकर और श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। इसके साथ-साथ कार्यक्रम में स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार व आर्किटेक्ट का सम्मान किया गया। जिसमें पद्मश्री नेलसन जी मूर्तिकार, शंभु ताम्रकार आर्किटेक्ट, मोहन बराल आर्किटेक्ट और किशोर शिंदे इंजीनियर सम्मिलित थे।

कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक अरूण वोरा, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, आर.एन. वर्मा, नगर निगम दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, अब्दुल गनी, पार्षद श्रीमती बबीता यादव, लक्ष्मण चंद्राकर, संदीप वोरा, देवेश मिश्रा, संजय कोहले, संभागायुक्त महादेव कावरेे, आईजी बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा तथा अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित थे।

अग्निवीर भर्ती के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण, 30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
लखीमपुर की तरह क्या जशपुर भी आएंगे प्रियंका, राहुल गांधी, जाने कांग्रेस विधायक ने क्या कहा?
Bhilai Breaking : देर रात सेक्टर 9 के मकान में लगी आग… जिंदा जल गया बुजुर्ग
पितृसत्तात्मक समाज की बदली मानसिकता, संतेश्वरी ने अपने कार्यों से गढ़े नए आयाम
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 1423 नए केस…. मौतों का आंकड़ा 3000 के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति में आंशिक बदलाव-दुर्ग निवासी प्रोफेसर निधि रावत को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की कमान संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति में आंशिक बदलाव-दुर्ग निवासी प्रोफेसर निधि रावत को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की कमान
Next Article ये हौसला कम न हो... आत्मविश्वास और हौसलों की उड़ान पर छत्तीसगढ़ की बेटियां ये हौसला कम न हो… आत्मविश्वास और हौसलों की उड़ान पर छत्तीसगढ़ की बेटियां

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?