ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वारदात: मामी की चाहत में भांजे ने खेला खूनी खेल, मामा को उतारा मौत के घाट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वारदात: मामी की चाहत में भांजे ने खेला खूनी खेल, मामा को उतारा मौत के घाट

By @dmin
Published: May 23, 2022
Share
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
SHARE

काशीपुर (एजेंसी)। उत्तराखंड के काशीपुर में मामी से अवैध संबंधों के चलते सगे भांजे ने ही बृजमोहन की हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पत्थर से चोट पहुंचाने और गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बृजमोहन की पत्नी और उसके भांजे को गिरफ्तार किया है। पत्नी के खिलाफ हत्याकांड का षडय़ंत्र रचने और साक्ष्य छिपाने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार 20 मई की रात करीब 11 बजे ग्राम गोपीपुरा स्थित खाली खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी शिनाख्त गोपीपुरा निवासी बृजमोहन (31) पुत्र शिवचरन सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार 20 मई की शाम बृजमोहन घर के पास लगे फ्रीजर से ठंडा पानी लाने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं आया।

उसका शव फ्रीजर के पास खेत में लहूलुहान पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट और गले में रगड़ के निशान थे। पुलिस ने बताया कि बृजमोहन के भाई बुद्ध सिंह ने अपने सगे भांजे सौरभ पर हत्या करने का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस और एसओजी की टीम ने सौरभ को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या का जुर्म कबूल लिया।

बृजमोहन और प्रीति ने किया था प्रेम विवाह
पुलिस के अनुसार सौरभ ने बताया कि मार्च 2021 से उसके मामी प्रीती उर्फ लाडो से अवैध संबंध थे। बृजमोहन अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। मामा को उन दोनों के संबंधों के बारे में भनक लग गई थी। 20 मई की शाम उसने अपने मामा को शराब पिलाने के लिए खेत पर बुलाया और नशे की हालत में सिर पर पत्थर मारकर और लोअर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से शराब के गिलास और खाली बोतल बरामद की है। पुलिस के अनुसार शिवचरन हेमपुर डिपो से ही रिटायर हुए थे और बृजमोहन भी हेमपुर डिपो में मजदूरी करता था। वर्ष 2005 में बृजमोहन का गोपीपुरा में ननिहाल में रह रही मुरादपुर, हापुड़ (यूपी) निवासी प्रीती कौर से प्रेम विवाह हुआ था। उसका एक बेटा और बेटी है।

ऐसे शक के दायरे में आई पत्नी
वारदात के बाद प्रीती की भूमिका ने उसे शक के दायरे में ला खड़ा किया। वह बार-बार पुलिस अधिकारियों को फोन कर पति का पोस्टमार्टम न कराने के लिए गुहार लगाती रही। वह इसे दुर्घटना बता रही थी। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी पत्नी प्रीती का हत्या का षड्यंत्र रचने और साक्ष्य छिपाने के आरोप में चालान किया गया है।

एक योजना, जिसने बदल दी जिंदगी, गोबर बेचकर अदा करते हैं बेटी की पढ़ाई की फीस
दुर्गा विसर्जन कर लौट रहे लोगों पर बम से हमला…. वाहनों में भी की गई तोडफ़ोड़… जाने क्या है पूरा मामला
46830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा सोना वायदा, जानिए कितना है चांदी का दाम
विधायक वोरा की पहल पर दुर्ग शहर को मिली एक और बड़ी सौगात
पिघलेगी भारत-नेपाल के रिश्तों पर जमी बर्फ? आर्मी चीफ नरवणे की नेपाली पीएम ओली संग बैठक अहम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत, दीवारें गिराने व नमाज पढऩे से मंदिर का स्वरूप नहीं बदलता, सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर छत, दीवारें गिराने व नमाज पढऩे से मंदिर का स्वरूप नहीं बदलता, सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 215 # 23 may 2022

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?