ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वानखेड़े पर निजी हमले के आरोपों पर घिरे नवाब मलिक… याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा- ट्विटर पर दे सकते हो जवाब तो कोर्ट में भी दो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वानखेड़े पर निजी हमले के आरोपों पर घिरे नवाब मलिक… याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा- ट्विटर पर दे सकते हो जवाब तो कोर्ट में भी दो

By @dmin
Published: November 8, 2021
Share
नोटिस का खेल: अब अमृता फडणवीस ने नवाब मलिक को भेजा कानूनी नोटिस… एनसीपी नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप
नोटिस का खेल: अब अमृता फडणवीस ने नवाब मलिक को भेजा कानूनी नोटिस… एनसीपी नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। राकांपा नेता नवाब मलिक बीते एक महीने से समीर वानखेड़े पर लगातार सीधा हमला बोल रहे हैं। इस मामले में हाल ही में समीर के पिता ध्यानदेव वानखेड़े ने मलिक पर मानहानि का मुकदमा दायर कराया। सोमवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने नवाब मलिक से जवाब मांग लिया है। कोर्ट ने राकांपा नेता को जवाब दायर करने के लिए कल तक का समय दिया है। इसके बाद 10 नवंबर को फिर केस की सुनवाई की जाएगी। 

मामले की सुनवाई जस्टिस जामदार की वैकेशन बेंच ने की। उन्होंने मलिक को निर्देश देते हुए कहा, अगर आप ट्विटर पर रिप्लाई कर सकते हैं, तो यहां भी जवाब दें। हालांकि, कोर्ट ने मलिक के आगे किसी बयान पर रोक लगाने का आदेश जारी नहीं किया।

वानखेड़े के वकील के अनुसार मानहानि केस में यह बताया गया है कि मलिक ने पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर समीर वानखेड़े के परिवार के सदस्यों के नाम, चरित्र, प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाया है। वानखेड़े के पिता ध्यानदेव की मांग है कि मलिक, उनकी पार्टी के नेताओं और अन्य सभी को उनके और उनके परिवार के खिलाफ मीडिया में कुछ भी आपत्तिजनक, मानहानिकारक सामग्री लिखने, बोलने या प्रकाशित करने पर रोक लगाई जाए।

ध्यानदेव ने हाईकोर्ट से अपील करते हुए कहा है कि मलिक के बयान और आरोप चाहे लिखित हो या मौखिक दोनों ने उनकी और उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाया है। इस तरह से लगाए गए आरोप प्रकृति में अत्याचारी और मानहानिकारक हैं। इसके अलावा ध्यानदेव ने हाईकोर्ट से अपील करते हुए कहा कि नवाब मलिक के इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में दिए गए सभी बयान जल्द से जल्द हटाए जाएं। इससे पहले भाजपा नेता मोहित कंबोज ने भी नवाब मलिक के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस ठोका था। नवाब मलिक लगातार भाजपा नेता मोहित कंबोज और उनके परिवार पर भी गंभीर आरोप लगा रहे थे।

चूहे पर परीक्षण किया कोविड-19 के टीके का
राज्य में चलेगा ”टेबलेट से पहले टॉयलेट अभियान” हर स्कूली शौचालय आदर्श शौचालय के रूप में होंगे विकसित
धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती… महापौर नीरज पाल एवं एमआईसी सदस्यो ने की पूजा अर्चना, सुख और समृद्धि के लिए की कामना
Big Accident : जगदलपुर-बीजापुर हाईवे पर पलटी पिकअप, एक की मौत और दो घायल
नितिन गडकरी कल करेंगे भारत का पहला सीएनजी ट्रैक्टर लॉन्च…. किसानों को ईंधन की लागत पर सालाना लगभग 1 लाख रुपए की होगी बचत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 24 # 08 november 2021
Next Article विधायक देवेंद्र यादव ने दी 8 लाख की लागत बने सामुदायिक भवन की सौगात… समाज प्रमुखों के सामने किया लोकार्पण विधायक देवेंद्र यादव ने दी 8 लाख की लागत बने सामुदायिक भवन की सौगात… समाज प्रमुखों के सामने किया लोकार्पण

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?