ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वरदान साबित हो रही है जनमन योजना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

वरदान साबित हो रही है जनमन योजना

By Om Prakash Verma
Published: July 12, 2024
Share
वरदान साबित हो रही है जनमन योजना
वरदान साबित हो रही है जनमन योजना
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा-सीधा लाभ इन वर्गों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार ने गरीबों की चिंता करते हुए सबके लिए पक्की छत की संकल्पना के साथ कार्य कर रही है। साय सरकार का प्रदेश में सभी गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता में है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इन्हीं योजनाओं में से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाले धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत खड़मा स्थित नवाडीह बसाहट के रामसिंग कमार अपने खुद के आशियाने में गृह प्रवेश करते हुए कहते हैं कि प्रधानमंत्री जनमन योजना ने उनकी दशा और दिशा बदल दी है।

रामसिंग कमार बताते हैं कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत वर्ष 2023-24 में उन्हें आवास की स्वीकृति मिली। इसके बाद उन्हें अपने खुद के पक्के मकान की उम्मीद पूरी होती दिखाई देने लगी। उन्होंने बताया कि पहली किश्त की राशि 40 हजार रुपये मिलते ही उनकी उम्मीद पक्की होने लगी। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर के तकनीकी मार्गदर्शन के आधार पर आवास निर्माण कार्य शुरू किया गया और प्रगति के आधार पर जैसे-जैसे किश्त की राशि मिलती गई, वैसे-वैसे कार्य स्तर बढ़ता गया और उनके सपनों का घर पूरा तैयार हो गया। इसमें अभिसरण के जरिए मनरेगा अंतर्गत 90 दिनों की मजदूरी राशि 19 हजार 890 रुपये एवं आवास की अनुदान राशि दो लाख रुपये, इस तरह कुल दो लाख 19 हजार 890 रुपये उन्हें शासन से मिले। घर में प्रवेश करते हुए रामसिंग कमार खुशी से फूला नहीं समाए। उन्होंने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया कि उनके सपनों का आशियाना मिल गया।

रामसिंग कमार अपनी आपबीती सुनाते हुए बताते हैं कि वर्ष 2023 में पत्नी की मृत्यु हो जाने के बाद उनके परिवार की स्थिति काफी खराब हो गई थी तथा परिवार में 3 पुत्रों के साथ 4 सदस्यों का कच्ची झोपड़ीनुमा घर में निवास करना दूभर हो रहा था। आए दिन जंगल से कीड़े, सांप, बिच्छू इत्यादि से डर बना रहता था। इसके अलावा बारिश में पानी टपकने, बंदरों द्वारा खपरैल तोडऩे से काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था।

गौरतलब है कि मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत खड़मा में 159 परिवार निवासरत हैं, जिनका मुख्य व्यवसाय कृषि एवं वनोपज आधारित है। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक कुल 100 एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत वर्ष 2023-24 में 30 परिवारों को आवास की स्वीकृति मिली है। इस तरह कुल स्वीकृत 130 आवासों में से 117 आवास पूरे कर लिए गए हैं।

मुख्य सचिव ने शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 2 मई से मैराथन दौरा, सीधे जनता से सवाल-जवाब कर सरकार के कामकाज का करेंगे आंकलन
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से बिक रही शराब पीकर तीन लोगों की मौत, सेना के जवान की भी मौत… जानिए पूरा मामला
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ‘उद्योग समागम’ में हुए शामिल, बोले- निवेश के लिए छत्तीसगढ़ सर्वश्रेष्ठ राज्य
सुव्यवस्थित योजना बनाकर काम करें, तो छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन सकता है : सांसद विजय बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीमा सुरक्षा बल ने किया वृहद स्तर पर पौधरोपण, अधिकारियों व जवानों ने रोपे 1000 पौधे
Next Article अटक-अटक कर नहीं, सांय-सांय जाएगी मितानिनों के बैंक खाते में राशि: साय अटक-अटक कर नहीं, सांय-सांय जाएगी मितानिनों के बैंक खाते में राशि: साय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?