ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वनडे क्रिकेट हुआ 51 साल का, बारिश के चलते आज ही के दिन हुआ था इसका जन्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

वनडे क्रिकेट हुआ 51 साल का, बारिश के चलते आज ही के दिन हुआ था इसका जन्म

By @dmin
Published: January 5, 2022
Share
वनडे क्रिकेट हुआ 51 साल का, बारिश के चलते आज ही के दिन हुआ था इसका जन्म
वनडे क्रिकेट हुआ 51 साल का, बारिश के चलते आज ही के दिन हुआ था इसका जन्म
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के तीन फॉर्मेट हैं- टेस्ट, एकदिवसीय मैच या वनडे और टी-20। ऐसे में क्रिकेट के वनडे फॉर्मेट के आज 51 साल पूरे हो गए। जी हां, 5 जनवरी 1971 को पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला गया था। लेकिन क्या आपको मालूम है कि क्रिकेट इतिहास का पहला इंटरनेशनल वनडे किन देशों के बीच और कहां और कैसे खेला गया?।

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला इंटरनेशलन वनडे
सबसे पहले आपको बता दें कि 5 जनवरी 1971 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला इंटरनेशनल वनडे खेला गया। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मैदान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था। आपको मालूम ही होगा कि वर्तमान में वनडे मैच 50-50 ओवरों का होता है, लेकिन पहले इंटरनेशनल वनडे मैच की खास बात यह रही कि यह मैच 40-40 ओवरों का हुआ था।

कौन जीता था मैच?
पहले इंटरनेशनल वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। तब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे बिल लॉरी। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 190 रन बना पाई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य 42 गेंदे शेष रहते हुए हासिल कर लिया था। बता दें कि इंग्लैंड के जॉन एडरिच ने वनडे इतिहास में पहला ‘मैन ऑफ द मैचÓ का खिताब हासिल किया। जॉन एडरिच ने इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक 82 रन बनाए थे।

कैसे हुई वनडे मैच की शुरुआत
बताते चलें कि एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम नवंबर 1970 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी। इस सीरीज में 7 मैच होने थे। सीरीज का पहला और दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहे जो ब्रिस्बेन और पर्थ में खेला गया था। 31 दिसंबर 1970 से 5 जनवरी 1971 के बीच तीसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हुआ।

वर्तमान में टेस्ट 5 दिन का होता है, लेकिन उस दौरान 6 दिन का टेस्ट मैच हुआ करता था। जिसमें एक दिन ‘रेस्ट डेÓ होता था। इस टेस्ट के आखिरी दिन जब बारिश बंद हुई तो दोनों टीमें सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिए तैयार हो गईं और इस तरह क्रिकेट का नया फॉर्मेट सामने आया, जिसे एक दिवसीय या वनडे मैच के लिए जाना जाता है।

खबरों की मानें, तो क्रिकेट इस इस मैच को देखने के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 46000 दर्शक आए थ। बता दें कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक 4338 मैच खेले गए हैं।

करौली में पुजारी की हत्या पर बवाल: भाजपा सांसद ने राजस्थान सरकार पर उठाए सवाल…. राहुल गांधी को लेकर कही यह बात
यश के आगे नहीं चली टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती, रविवार को गिरा फिल्म का कलेक्शन…
दुष्कर्मी को गिरफ्तार करने पुलिस ने ली जीपीएस डेटा एनालिसिस की मदद: ऐसे गिरफ्त में आया आरोपी, डीजीपी ने भी की तारीफ
विशेष लेख: भूपेश की सरदारी, पड़ी भारी
पीएम मोदी बोले- पहले चरण के मतदान के बाद घोर परिवारवादियों को सपने दिखने बंद, नींद भी उड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीसरी लहर का कहर और तेज, मिले ढाई लाख नए केस, 6 दिन में 150% का इजाफा कोरोना ने पकड़ ली डराने वाली रफ्तार, एक दिन में नए केस 58 हजार पार
Next Article तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 की पहली निविदा में 914 करोड़ रूपए का विक्रय तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 की पहली निविदा में 914 करोड़ रूपए का विक्रय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?