ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वन संवर्धन के कार्य को बढ़ावा देने जोर, वन विद्यालय में 78 वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वन संवर्धन के कार्य को बढ़ावा देने जोर, वन विद्यालय में 78 वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

By @dmin
Published: February 1, 2022
Share
SHARE

रायपुर । प्रदेश के वन विद्यालय जगदलपुर में आज 78 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री तपेश झा ने प्रशिक्षण प्राप्त सभी वनरक्षकों को वन और वन्य प्राणियों की रक्षा और संवर्धन की जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

वन संवर्धन के कार्य को बढ़ावा देने जोर :
उन्होंने कहा कि यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वन रक्षकों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वे कार्यक्षेत्र में भी निरंतर बेहतर से बेहतर कार्य करें। उन्होंने वन संवर्धन के कार्य को मिल-जुलकर करने पर जोर दिया। यहां प्रशिक्षण के दौरान मिली अनुशासन की आदत को अपने जीवन में सदैव आत्मसात रखने की अपील की।

वन विद्यालय में 78 वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न
इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद ने कहा कि यहां मिले प्रशिक्षण के बाद स्वयं मंे आए अंतर को भली-भांति अनुभव किया जा सकता है। उन्होंने वन रक्षकों को विभाग की नींव बताते हुए कहा कि उनके कार्यों के आधार पर ही पूरे विभाग की छवि का निर्माण होगा, इसलिए वन रक्षकों के पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यहां मिले प्रशिक्षण को सभी वन रक्षक अपने-अपने कार्यक्षेत्र में निपुणता के साथ परीणित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर है, जब 12 महिला वन रक्षकों सहित सभी 37 वन रक्षकों ने निर्धारित समय के भीतर अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया। इसके साथ ही यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भी सभी प्रशिक्षुओं ने कुशल कलाकारों की तरह प्रदर्शन किया।

मुख्य वन संरक्षक, वन्य प्राणी श्री ए.के. श्रीवास्तव ने वानिकी को एक वृहद विषय बताते हुए कहा कि इसमें सीखने की अनंत संभावनाएं हैं। वन विद्यालय की संचालक श्रीमती दिव्या गौतम ने प्रशिक्षण सत्र के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सहित खेल-कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने एम.आर.एफ. नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 के पोस्टर का किया विमोचन
रंग लाई प्रशासन की मेहनत, जेईई मुख्य परीक्षा में कांकेर के 71 छात्र सफल, जागृति ने किया टॉप
कोरोना: दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी… बीते 24 घंटों में सामने आए 31 हजार से ज्यादा नए केस
दुर्ग के स्वामी आत्मानंद स्कूल की बिल्डिंग में फैला करंट, स्कूल कराया गया बंद
धमतरी में किसान के कुएं में गिर गए तीन हाथी, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू… देखें वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Budget 2022- नरेंद्र मोदी कार्यकाल में बदलीं दशकों पुरानी बजट परंपराएं, वाजपेयी सरकार में भी हुआ था बड़ा बदलाव Budget 2022- नरेंद्र मोदी कार्यकाल में बदलीं दशकों पुरानी बजट परंपराएं, वाजपेयी सरकार में भी हुआ था बड़ा बदलाव
Next Article बार राॅड मिल ने 70,000 टन उत्पादन का संचयी कीर्तिमान किया स्थापित

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?