ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

By Om Prakash Verma
Published: March 22, 2024
Share
लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
SHARE

बीआईटी में बीएलओ के प्रशिक्षण में शामिल हुई कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कलेक्टर एवं एसपी ने शंकराचार्य मतगणना केंद्र का लिया जायजा
कुम्हारी स्थित डिस्टिलरीज प्लांट पहुंचकर मंदिरा के उत्पादन, बॉटलिंग एवं प्रदाय व्यवस्था का किया अवलोकन
दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी आज आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु बीएलओ के प्रशिक्षण में शामिल हुई। एआरओ हरवंश मिरी की अध्यक्षता में यह प्रशिक्षण बीआईटी दुर्ग में समपन्न हुआ। कलेक्टर ने इस मौके पर बूथ लेवल ऑफिसर्स से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कोई भी दिव्यांग, थर्ड जेण्डर, एवं सिनियर सिटीजन (85 वर्ष से अधिक) मतदाता मतदान करने से वंचित न होने पाए। हर क्षेत्र से शत्-प्रतिशत मतदान करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को नगर निगम एवं स्कूलों के वालिनटियर्स के सहयोग से सभी विधानसभा क्षेत्रों में इन वर्गों के लोगों का आकलन कर इनके लिए मतदान सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने को कहा। निर्वाचन ड्यूटी पर नियुक्त किए गए अधिकारी कर्मचारियों को आपस से समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में पेयजल, शौचालय, बिजली, व्हील चेयर एवं छायादार विश्राम स्थल की व्यवस्था हो, जहां पर बुजुर्ग, बीमार, मतदाताओं के साथ आए छोटे बच्चें एवं गर्भवती महिलाएं विश्राम कर सके। केंद्रों में एएनएम और वालिंटियर भी रहेंगे।

कलेक्टर एवं एसपी ने शंकराचार्य विश्वविद्यालय पंहुचकर मतगणना केंद्र का लिया जायजा
आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं एसपी श्री जितेंद्र शुक्ला ने अधिकारियों के साथ आज मतगणना केंद्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज दुर्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मतगणना केंद्र की संपूर्ण तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मतगणना केंद्र व स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। उन्होंने मतगणना के दौरान आवश्यक तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था संबंधित जानकारी ली। उन्होंने मिडिया बॉक्स को मतगणना केंद्र के और पास बनाने कहा ताकि जनता तक समय में मतगणना संबंधित जानकारी पंहुच सके। उपनिर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने सभी तैयारियों के बारे मे कलेक्टर को विस्तार से बताया एवं शांतिपूर्ण कार्य निष्पादन का आश्वासन भी दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी कुमार देवांगन, आयुक्त नगर निगम भिलाई देवेश ध्रुव, एसडीएम दुर्ग श्री मुकेश रावटे, एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।

कलेक्टर और एसपी ने हथखोज में निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर भी देखा
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने हथखोज भिलाई स्थित ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण कार्य भी देखा। दो फेज में बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर से जिले के वाहन एवं ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को राहत मिलेगी। कलेक्टर ने परिसर में बन रहे पार्किंग एवं कॉम्प्लेक्स में पेयजल, जल निकासी एवं शौचालय की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। जिस पर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य अक्टूबर माह तक पूरा हो जाएगा। योजनानुरूप बारिश के समय न होने वाले कार्यो को 15 जून से पूर्व एवं शेष कार्यों को अक्टूबर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

कलेक्टर एवं एसएसपी ने छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड का किया निरीक्षण
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला ने 22 मार्च 2024 को खपरी कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के निरीक्षण के लिए पहुंचे। कलेक्टर ने वहाँ मंदिरा के उत्पादन, बॉटलिंग एवं प्रदाय व्यवस्था का निरीक्षण किया और वहाँ तैनात आबकारी अधिकारियो से पूरी जानकारी ली। विधानसभा निर्वाचन के लिए लागू आदर्श आचार संहिता की अवधि में आसवनी में सतर्कता एवं मुस्तैदी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। आसवनी में सुरक्षा एवं निगरानी हेतु सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त नगर निगम भिलाई देवेश ध्रुव, सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल, छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज के नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Gustakhi Maaf: ये इमला इमला क्या है, ये इमला इमला
ACB कोर्ट का मुहर्रिर बताकर दुर्ग कोर्ट के वकील से ठगी, शातिर ने खाते से पार किए लाखों रुपए
बड़ी खबर, 1 अक्टूबर से बदल जाएगा 74 ट्रेनों का समय, लेटलतीफी का होगा समाधान
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक… सीएम बघेल ने कहा- राष्ट्रीय स्तर पर आर्गेनिक फार्मिंग और वर्मी कम्पोस्ट को बढ़ावा देने की जरूरत
कोरोना की गिरफ्त में यूपी सरकार: सीएम योगी आदित्यनाथ भी हुए कोरोना संक्रमित… खुद को किया होम आइसोलेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसानों के जख्मों पर सरकार का मरहम, बारिश व ओला प्रभावित किसानों को मुआवजा देगी साय सरकार किसानों के जख्मों पर सरकार का मरहम, बारिश व ओला प्रभावित किसानों को मुआवजा देगी साय सरकार
Next Article एमजंक्‍शन ने 17वीं इंडियन कोल मार्केट्स कॉन्‍फ्रेंस का आयोजन किया एमजंक्‍शन ने 17वीं इंडियन कोल मार्केट्स कॉन्‍फ्रेंस का आयोजन किया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?