ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकसभा चुनाव से पहले और मजबूत हुई भाजपा, इस पार्टी का बीजेपी में विलय, पीसी जॉर्ज ने कहा-भारत को ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं मिला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalPolitics

लोकसभा चुनाव से पहले और मजबूत हुई भाजपा, इस पार्टी का बीजेपी में विलय, पीसी जॉर्ज ने कहा-भारत को ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं मिला

By Om Prakash Verma
Published: January 31, 2024
Share
लोकसभा चुनाव से पहले और मजबूत हुई भाजपा, इस पार्टी का बीजेपी में विलय, पीसी जॉर्ज ने कहा-भारत को ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं मिला
लोकसभा चुनाव से पहले और मजबूत हुई भाजपा, इस पार्टी का बीजेपी में विलय, पीसी जॉर्ज ने कहा-भारत को ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं मिला
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। जहां एक तरफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर मंथन कर रही है। वहीं भाजपा ने ‘400 पार’ के नारे के साथ चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इसी बीच, दक्षिण की राजनीति में भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। कुछ दिन पहले डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई। केरल जनपक्षम(सेक्युलर) पार्टी के अध्यक्ष पीसी जॉर्ज ने संकेत दिया था कि उनकी पार्टी भाजपा में अपना विलय कर सकती है। आखिरकार बुधवार को उन्होंने इन संकेतों को सही साबित किया है।

केरल जनपक्षम (सेक्युलर) का भाजपा में विलय
बुधवार को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले आखिरकार पीसी जॉर्ज की पार्टी केरल जनपक्षम (सेक्युलर) का भाजपा में विलय हो गया है। केरल विधानसभा में लंबे समय तक पूंजर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले जॉर्ज ने पीएम मोदी की खूब तारीफ की। इस दौरान तारीफ में उन्होंने कहा कि भारत को ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं मिला, जो देश के विकास के लिए हर समय कार्य कर रहे हो। मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच भी यही राय है कि पीएम मोदी का साथ दिया जाना चाहिए। पीसी जॉर्ज अपने बेटे शॉन और अन्य केरल जनपक्षम (सेक्युलर) नेताओं के साथ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

पीएम मोदी के मिशन पर जताया भरोसा- एंटनी
उनकी पार्टी का भाजपा में विलय पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी ने कहा कि आज पीसी जॉर्ज की पार्टी का भाजपा में विलय हुआ। पीएम मोदी के ‘विकसित भारतÓ बनाने के दृष्टिकोण पर उन्होंने भरोसा जताया है। जॉर्ज की मौजूदगी में अनिल एंटनी ने कहा कि केरल जनपक्षम (सेक्युलर) का विलय एक ऐतिहासिक दिन है। इससे भाजपा को राज्य में मजबूती मिलेगी, जो भारत के विकास के लिए पीएम मोदी के मिशन को योगदान देगी।

1982 में पहली बार बने थे विधायक
कोट्टायम जिले के पूंजर विधानसभा सीट से पीसी जॉर्ज सात बार के पूर्व विधायक हैं। जॉर्ज ने कुल 33 वर्ष तक केरल विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। खुद की पार्टी केरल जनपक्षम (सेक्युलर) बनाने से पूर्व वह केरल कांग्रेस, केरल कांग्रेस (मणि), केरल कांग्रेस (जोसेफ) समेत कई राजनीतिक दलों से जुड़े थे।

युवा मंत्री उमेश बने रोजगार मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष, 15 लाख नए रोजगार का लक्ष्य
PAK में बोले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर- NRC पर मोदी-शाह में मतभेद
एडवेंचर पार्क के लिए प्रस्तावित जगह के निरीक्षण पर पहुंच कलेक्टर, सीईओ एवं प्रोजेक्ट एक्सपर्ट, लिए गए सुझाव
हिन्द सेना का अखिल भारतीय सदस्यता अभियान का आगाज़ : दक्ष वैद्य
टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, आठ खिलाड़ी करेंगी डेब्यू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा ने बदले चार जिलाध्यक्ष, महेश वर्मा को मिली भिलाई की कमान
Next Article राजधानी में ब्लास्ट हुई ओला स्कूटर, चार्जिंग के दौरान हुआ हादसा, पति-पत्नी सहित तीन झुलसे

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?