ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट क्या है? जानिए इससे जुड़े फायदे और नुकसान…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट क्या है? जानिए इससे जुड़े फायदे और नुकसान…

By Sonu Sahu
Published: January 19, 2023
Share
SHARE

शरीर से अनचाहे बालों को हटाने के लिए शेविंग, वैक्सिंग, थ्रेडिंग जैसे पारंपरिक तरीके अपनाए जाते हैं, लेकिन इनमें अधिक समय और मेहनत लगने के कारण अब पेशेवर लोग लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट पर फोकस करने लगे हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाली लेजर बीम भाप के जरिए सीधे रोमछिद्रों से बाल साफ करती है। आइए जानते हैं कि यह ट्रीटमेंट कितना प्रभावी है।

Contents
  • क्या सुरक्षित है लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट?
  • क्या है इस ट्रीटमेंट के नुकसान?
  • ट्रीटमेंट के गंभीर दुष्प्रभाव
  • गर्भवती महिलाओं को यह ट्रीटमेंट लेना चाहिए?
  • इन बातों का रखें विशेष ध्यान

क्या सुरक्षित है लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट?

लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट सुरक्षित और प्रभावी है। यह अनचाहे बालों को बढऩे से रोकने में मदद कर सकता है। इसमें वैक्सिंग की तुलना में दर्द भी नहीं होता है। हालांकि, इसके लिए आपको कई सेशन लेने पड़ सकते हैं। अगर आप यह ट्रीटमेंट लेना चाहते हैं तो पहले किसी त्वचा रोग विशेषज्ञ सलाह जरूर लें। इसका कारण है कि यह हर किसी को सूट नहीं करता है।

क्या है इस ट्रीटमेंट के नुकसान?

इस ट्रीटमेंट के बाद मामूली दुष्प्रभाव सामने आ सकते हैं। इनमें त्वचा का लाल होना और जलन होना आम है। अगर दुष्प्रभाव गंभीर हों तो तत्काल त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। शरीर के कोमल हिस्सों से बाल हटवाते समय दुष्प्रभावों की संभावना अधिक होती है। हालांकि, इस तरह के दुष्प्रभाव बालों को हटाने की अन्य प्रक्रियाओं के बाद भी दिखाई दे सकते हैं। इससे राहत पाने के लिए प्रभावित हिस्से पर आइस पैक लगाएं।

ट्रीटमेंट के गंभीर दुष्प्रभाव

त्वचा का रंग बदलना: हाल ही में सनटैन कराने वालों में इसका खतरा अधिक रहता है।

पेरडाक्सिकल हेयर ग्रोथ: इसकी संभावना बुहत कम होती है, लेकिन कुछ लोगों में यह समस्या हो सकती है।

फफोले: इस ट्रीटमेंट के तुरंत बाद धूप में जाने से त्वचा पर फफोले पडऩे का खतरा बढ़ जाता है। अगर लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट सही तरह से न किया जाए तो भी त्वचा पर फफोले पड़ सकते हैं।

गर्भवती महिलाओं को यह ट्रीटमेंट लेना चाहिए?

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भावस्था में यह ट्रीटमेंट नहीं लेना चाहिए। इससे शिशु पर बुरा असर पडऩे का खतरा रहता है। हालांकि, गर्भावस्था में महिलाओं में कई हार्मोनल बदलाव होने के कारण अनचाही जगहों पर अतिरिक्त बाल उग आते हैं। ऐसे में परेशान होने की जगह गर्भवती महिलाएं डॉक्टरी सलाह से बालों को हटाने की अन्य प्रक्रियाओं को आजमा सकती हैं।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

इस ट्रीटमेंट से तीन दिन पहले त्वचा पर हाइड्रोक्सी एसिड, सैलिसिलिक एसिड, रेटिनोल और बेंजोइल पेरोक्साइड युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। धूप में जाने से बचें और त्वचा को माइल्ड क्लींजर से साफ करें। इसी तरह डॉक्टर की सलाह पर ही ट्रीटमेंट को लेने पर निर्णय करें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो इससे बचना ही आपके लिए सही रहेगा।

Shocking news : एक गोत्र का होने पर प्रेमी जोड़े को दी खौफनाक सजा, हल में बैल की तरह बांधकर जोता खेत… Video
​​​​​​​छत्तीसगढ़ी पहनावा और परिधान उपलब्ध कराने में देवांगन समाज की प्रमुख भूमिका : भूपेश बघेल
सोनाक्षी सिन्हा फिर ढा रही इन्टरनेट पर कहर, इस ड्रेस में लग रही बेहद खूबसूरत
दत्तोपंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड रायपुर द्वारा रामनगर में श्रमिक चौपाल का आयोजन
CG Breaking : जशपुर में रेप का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार, आदिवासी महिला को अगवाकर किया था दुष्कर्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसपी की बड़ी कामयाबी: सौ से अधिक लापता लोगों को ढूंढ निकालने पर दी बधाई एसपी की बड़ी कामयाबी: सौ से अधिक लापता लोगों को ढूंढ निकालने पर दी बधाई
Next Article परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम ने दूर की छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच की दूरी, बच्चों का मनोबल बढ़ने से सुधर रहे परीक्षा परिणाम परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम ने दूर की छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच की दूरी, बच्चों का मनोबल बढ़ने से सुधर रहे परीक्षा परिणाम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?