ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लापरवाही पर कड़़ी कार्रवाई : संभागायुक्त ने पटवारी को थमाया कारण बताओ नोटिस, जाने क्या है मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

लापरवाही पर कड़़ी कार्रवाई : संभागायुक्त ने पटवारी को थमाया कारण बताओ नोटिस, जाने क्या है मामला

By Om Prakash Verma
Published: September 26, 2022
Share
लापरवाही पर कड़़ी कार्रवाई : संभागायुक्त ने पटवारी को थमाया कारण बताओ नोटिस, जाने क्या है मामला
लापरवाही पर कड़़ी कार्रवाई : संभागायुक्त ने पटवारी को थमाया कारण बताओ नोटिस, जाने क्या है मामला
SHARE

दुर्ग। संभागयुक्त महादेव कावरे ने संभाग के समस्त राजस्व अमलो को गिरदावरी के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए पूरी गंभीरता से करने के लगातार निर्देश दिए, वहीं दूसरी ओर वे स्वयं गांव की गलियों और खेतों के मेढ़ पर चलते हुए किसानों के खेतों तक पहुंचकर स्वयं गिरदावरी के कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिसके तहत उन्होंने संभाग के तीन जिले दुर्ग, बेमेतरा एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के ग्रामों में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया।

कावरे द्वारा दुर्ग जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत धमधा में पटवारी हल्का नंबर 09 मे खसरा नं 1120 में पाया की कृषक के खेत में निर्मित मकान एवं सड़क का रकबा, फसल के रकबे में कम नहीं किया गया है। जिस पर कावरे ने संबंधित पटवारी हेमंत महंत को कारण बताओं नोटिस जारी किया, इसी प्रकार तहसील धमधा के ही ग्राम राजपुर में खसरा नं 139 के प्रतिवेदन में धान, तुवर, सोयाबीन एवं टमाटर की फसल दर्शाई गई है, कावरे द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित खसरे में सोयाबीन की फसल नहीं पाई गई, जिस पर कावरे ने पटवारी ओंकार देशमुख को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं तहसीलदार देशलहरा को फटकार लगाते हुए गिरदावरी सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।

बेमेतरा जिले के साजा अनुविभाग के गातापार ग्राम में निरीक्षण के दौरान कावरे ने किसानों के साथ उनके खेत पहुंच कर गिरदावरी कार्य का अवलोकन किया एवं पटवारी विष्णु वर्मा द्वारा तैयार किए गए प्रतिवेदन का अवलोकन किया। इसी प्रकार खैरागढ-छुईखदान-गंडई जिला अंतर्गत गंडई अनुविभाग के उदान ग्राम में खसरा नं 200/1 के निरीक्षण के दौरान कृषक गौतम के खेत में लगे टमाटर के फसल का निरीक्षण किया एवं गिरदावरी कार्य का अवलोकन किया साथ ही उपस्थित किसानों को धान के बदले अन्य फसल के संबंध में भी सुझाव दिए। जिस दौरान तहसीलदार गंडई टी के वर्मा भी उपस्थित थे।

गिरदावरी सर्वेक्षण की ऑनलाइन एंट्री भी हो शत प्रतिशत
संभागायुक्त कावरे ने किसानों के रकबे का खसरा और नक्शा का मिलान करते हुए पूरी पारदर्शिता और त्रुटिरहित करने के निर्देश तहसीलदार, पटवारी, आरआई सहित समस्त राजस्व अमले को गिरदावरी के कार्यों को गंभीरता से करते हुए गिरदावरी रिपोर्ट में खेत के मेढ़ में वृक्ष, धान के अलावा लगाए गए अन्य फसल का स्पष्ट उल्लेख करते हुए खसरा क्रमांक और वास्तविक रकबे में लगाए गए फसल का सही जानकारी दर्ज पर ऑनलाइन प्रविष्टि को भी प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए हैं।

संविधान में इंडिया की जगह भारत की मांग वाली याचिका पर दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
भिलाई निगम में एक मुश्त संपत्तिकर पटाने पर मिल रही 6.25 प्रतिशत का छूट, 31 मई तक मिलेगा लाभ
खैरागढ़ उपचुनाव के नतीजे: पांचवा उपचुनाव कांग्रेस की झोली में, जीत लगभग तय, बढ़त बरकरार
मंत्री श्री भगत ने किया संरक्षण क्षमता महोत्सव ‘सक्षम-2020‘ का शुभारंभ
भोलेबाबा की भक्ति में जमकर झूमें विधायक देवेंद्र यादव, हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा सेक्टर-7
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लो जी, ठगों ने तो SP को भी नहीं छोड़ा, IPS के नाम पर FB में बनाया फर्जी ID और करने लगे गंदा काम लो जी, ठगों ने SP को भी नहीं छोड़ा, IPS के नाम पर FB में बनाया फर्जी ID और करने लगे गंदा काम
Next Article नवरात्रि स्पेशल: छत्तीसगढ़ के इस शक्तिपीठ में गिरा था माता सती का दांत, आज भी तांत्रिक यहां करते हैं मां की गुप्त साधना नवरात्रि स्पेशल: छत्तीसगढ़ के इस शक्तिपीठ में गिरा था माता सती का दांत, आज भी तांत्रिक यहां करते हैं मां की गुप्त साधना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?