ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लग सकता है और झटका: पेट्रोल-डीजल की कीमत में इतने रूपए तक की हो सकता है बढ़ोतरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

लग सकता है और झटका: पेट्रोल-डीजल की कीमत में इतने रूपए तक की हो सकता है बढ़ोतरी

By @dmin
Published: September 20, 2021
Share
लग सकता है और झटका: पेट्रोल-डीजल की कीमत में इतने रूपए तक की हो सकता है बढ़ोतरी
लग सकता है और झटका: पेट्रोल-डीजल की कीमत में इतने रूपए तक की हो सकता है बढ़ोतरी
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आसमान छुआ हुआ है। आम लोग और विपक्ष इसका विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उच्च टैक्स की वजह से देश में तेल की कीमत अधिक है। ऐसे में अब आम लोगों को एक और झटका लग सकता है। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड सोमवार को 75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया। यह ग्राहकों के लिए चिंता की बात है क्योंकि अगर कच्चा तेल और महंगा होता है तो आने वाले दिनों में तेल की कीमत तीन रुपये तक बढ़ सकती है।

आसमान छू रही है कच्चे तेल की कीमत
इस सप्ताह कच्चा तेल 75.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि एक महीने पहले यह 69.03 डॉलर पर था। इस तरह इसमें 9.1 फीसदी का इजाफा हुआ है। दरअसल कोरोना के नए मामलों में आ रही गिरावट और टीकाकरण की बढ़ती रफ्तार से आर्थिक गतिविधियां दोबारा खुली हैं। ऐसे में तेल की मांग भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे कच्चे तेल की कीमत आसमान छू रही है।

आज इतनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले सप्ताह पेट्रोल की कीमत 13 से 15 पैसे, तो वहीं डीजल की कीमत 14-15 पैसे घटी थी। लेकिन अब भी प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर बनी हुई है। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.19 रुपये जबकि डीजल का दाम 88.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.26 रुपये व डीजल की कीमत 96.19 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 101.62 रुपये जबकि डीजल का दाम 91.71 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 98.96 रुपये लीटर है तो डीजल 93.26 रुपये लीटर है।

जीएसटी के दायरे में नहीं आए पेट्रोल-डीजल
मालूम हो कि पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को हाल ही में निराशा हाथ लगी थी। जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद साफ हो गया कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में नहीं लाया जाएगा। 45वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसमें लिए गए फैसलों की जानकारी दी। एक जुलाई 2017 को जब जीएसटी लागू हुआ था तो केंद्र व राज्य सरकारों ने अपने राजस्व के मद्देनजर कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, पेट्रोल, डीजल और एटीएफ को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा था। इस पर केंद्र सरकार व राज्य सरकारें अपने-अपने यहां अलग-अलग कर लगाती हैं और उससे आने वाला पैसा सरकारी खजाने में जाता है।

नारेबाजी कर कहा- कम करो महंगाई, महिला कांग्रेस ने खाली सिलेंडर और थाली बजा सांसद कार्यालय घेरा
Big accident : अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत और एक घायल
स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 22466 करोड़ का बजट, मंत्री यादव ने कहा- बदलेगी शिक्षा की तस्वीर
जगदलपुर से रायपुर पहुंचा 8 करोड़ का सोना, भटगांव बस स्टैंड पर जांच के दौरान पकड़ाया… जांच में जुटी पुलिस
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को मिली जमानत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से लडऩे दुर्ग जिले की हर संभव मदद करेंगे - टी.एस. सिंहदेव दिल्ली दौरे को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा – हर दौरा राजनीतिक कारणों से नहीं होता
Next Article इंग्लिश मीडियम स्कूल का विधायक देवेंद्र ने किया भूमिपूजन, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू, बॉम्बे रैशने आवास का होगा पूर्ण जीर्णोद्धार इंग्लिश मीडियम स्कूल का विधायक देवेंद्र ने किया भूमिपूजन, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू, बॉम्बे रैशने आवास का होगा पूर्ण जीर्णोद्धार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?