ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोबोटिक्स के जरिए सोलर मॉड्यूल्स का रखरखाव व जल संरक्षण करेगा अदाणी ग्रीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

रोबोटिक्स के जरिए सोलर मॉड्यूल्स का रखरखाव व जल संरक्षण करेगा अदाणी ग्रीन

By Om Prakash Verma
Published: November 23, 2023
Share
रोबोटिक्स के जरिए सोलर मॉड्यूल्स का रखरखाव व जल संरक्षण करेगा अदाणी ग्रीन
रोबोटिक्स के जरिए सोलर मॉड्यूल्स का रखरखाव व जल संरक्षण करेगा अदाणी ग्रीन
SHARE

कंपनी के मुताबिक, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) अपनी 4,830 मेगावाट की ऑपरेशनल सोलर कैपेसिटी के लिए रोबोटिक सोलर टेक्नोलॉजी स्थापित करेगी, जिससे सालाना 595 मिलियन लीटर पानी बचाने में मदद मिलेगी। बयान में अदाणी ग्रीन एनर्जी के सीईओ अमित सिंह के हवाले से कहा गया है कि अदाणी ग्रीन के पास 8.4 गीगावॉट क्षमता के साथ भारत में सबसे बड़ा ऑपरेटिंग रिन्यूएबल पोर्टफोलियो मौजूद है।

कंपनी ने कहा कि अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) अपनी 4,830 मेगावाट की ऑपरेशनल सोलर कैपेसिटी के लिए रोबोटिक क्लीनिंग टेक्नोलॉजी स्थापित करेगी, जिससे सालाना 595 मिलियन लीटर पानी बचाने में मदद मिलेगी। एजीईएल ने एक बयान में कहा कि, वर्तमान में, इसकी ऑपरेशनल 7,043 मेगावाट सोलर और हाइब्रिड क्षमता में से 2,070 मेगावाट या 30 प्रतिशत, को रोबोटिक क्लीनिंग टेक्नोलॉजी द्वारा कवर किया गया है, जो सालाना 283 मिलियन लीटर पानी का संरक्षण करता है। बयान में कहा गया है कि संपूर्ण 7,043 मेगावाट ऑपरेशनल कैपेसिटी के लिए रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी को तैनात करने से सालाना लगभग 880 मिलियन लीटर पानी बचाने में मदद मिलेगी।

एजीईएल सोलर मॉड्यूल्स के रखरखाव के लिए पानी की खपत को कम करने की दृष्टि से एक वाटर-फ्री रोबोटिक क्लीनिंग सिस्टम तैयार कर रहा है।

एजीईएल ने इसे अपने ऑपरेशनल सोलर, हाइब्रिड साइटों (हाइब्रिड की सोलर कैपेसिटी) और अपनी भविष्य की परियोजनाओं में लागू करने की योजना बनाई है, खासकर राजस्थान और गुजरात के कच्छ जैसे सूखे और वर्षाहीन क्षेत्रों में, जहां रिन्यूएबल जल स्रोत बहुत दुर्लभ हैं।

कंपनी के अनुसार, ”एजीईएल के सोलर पोर्टफोलियो का 4,830 मेगावाट आने वाले समय में संचयी रूप से रोबोटिक क्लीनिंग द्वारा कवर किया जाएगा, जिससे सालाना 595 मिलियन लीटर पानी की बचत होगी। इससे सोलर मॉड्यूल रखरखाव के लिए पानी का उपयोग पूरी तरह से ख़त्म हो जाएगा।

कंपनी का कहना है कि “भारत के डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों के अनुरूप, हम 2030 तक 45 गीगावॉट से अधिक देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अदाणी ग्रीन के पास 8.4 गीगावॉट क्षमता के साथ भारत में सबसे बड़ा ऑपरेटिंग रिन्यूएबल पोर्टफोलियो बना हुआ है। बयान में अदाणी ग्रीन एनर्जी के सीईओ अमित सिंह के हवाले से कहा गया कि,”हम अपनी विकास क्षमताओं को बढ़ा रहे हैं क्योंकि हम अपने विकास के अगले चरण की तैयारी कर रहे हैं।”

छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में बढ़ेंगी सुविधाएं, गृह निर्माण मंडल बनाएगा आवासीय परिसर, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
उप मुख्यमंत्री साव ने वाशिंगटन में सड़क और भवन निर्माण कार्यों को देखा, आर्किटेक्ट्स व इंजीनियरों से की चर्चा
मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा: निजी स्कूलों के बच्चों को भी महतारी दुलार योजना का मिलेगा लाभ… प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बेसहारा बच्चों की फीस का वहन करेगी छत्तीसगढ़ सरकार
दगाबाजी से बाज नहीं आ रहा चीन, एलएसी पर तैनात की 40 हजार सैनिक
छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन : बढ़ती डिमांड के चलते किसान ले रहे रागी की खेती में रूचि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टाइगर 3 के साथ अब तक की सबसे बड़ी दिवाली हिट देने पर सलमान खान ने कहा, "टाइगर" फ्रेंचाइजी हमेशा मेरी फिल्मोग्राफी को चमकदार बनाएगी !' टाइगर 3 के साथ अब तक की सबसे बड़ी दिवाली हिट देने पर सलमान खान ने कहा, “टाइगर” फ्रेंचाइजी हमेशा मेरी फिल्मोग्राफी को चमकदार बनाएगी !’
Next Article भाजपा ने कहा सरकार बनी तो कराएंगे झीरम की जांच, सीएम बघेल बोले- पहले जांच नहीं करवाई, अब कर रहे वादे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?