ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोपवे हादसा: 2 महिलाओं की मौत, 2000 फीट की ऊंचाई पर फंसे 50 पर्यटक , हेलिकॉप्टर से भी बचाना मुश्किल
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित
भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
September 30, 2026
shreekanchanpath 347 # 30 September 2026
September 30, 2026
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रोपवे हादसा: 2 महिलाओं की मौत, 2000 फीट की ऊंचाई पर फंसे 50 पर्यटक , हेलिकॉप्टर से भी बचाना मुश्किल

By @dmin Published April 11, 2022
Share
रोपवे हादसा: तीसरे दिन 12 लोगों को सेना ने बचाया, 2500 फीट की ऊंचाई पर अब भी फंसी हैं दो जिंदगियां
रोपवे हादसा: तीसरे दिन 12 लोगों को सेना ने बचाया, 2500 फीट की ऊंचाई पर अब भी फंसी हैं दो जिंदगियां
SHARE

देवघर (एजेंसी)। देवघर में रविवार शाम हुए रोपवे हादसे में जहां 2 महिलाओं की जान चली गई तो करीब 50 पर्यटक अब भी 2000 फीट की ऊंचाई पर फंसे हुए हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद करीब 20 घंटे बाद भी इन्हें उतारा नहीं जा सका है। एयरफोर्स के 2 हेलिकॉप्टर को भी रेस्क्यू मिशन पर लगाया गया है लेकिन तारों की वजह से इन्हें हेलिकॉप्टर को ट्रॉलियों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। लोगों तक ना खाना पहुंच पा रहा है और ना ही पानी। नीचे अब परिजनों का सब्र भी जवाब देने लगा है।

रविवार शाम देवघर से 22 किमी दूर त्रिकूट पहाड़ पर बड़ा हादसा हो गया। रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक रोपवे पर सवार होकर रोमांच का आनंद ले रहे थे। तभी तार टूटने से एक ट्रॉली नीचे गिर पड़ा। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक पर्यटक घायल हो गए। रेस्क्यू कर लाए गए 7 घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनमें से एक बच्चे और महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 12 ट्रॉलियों में करीब 50 लोग ऊपर ही लटके रह गए।

देर रात तक यात्रियों को सुरक्षित उतारने की कोशिशें जारी थी, लेकिन ऊंचाई के साथ अंधेरा होने के कारण उन्हें निकाल पाना मुश्किल हो रहा था। सुबह सेना को मदद के लिए बुलाया गया। एयरफोर्स के दो हेलिकॉप्टरों के सहारे पर्यटकों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

देवघर के डिप्टी कमिश्नर मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि सभी पर्यटक से संपर्क में हैं। एयरफोर्स के 2 चॉपर पहुंचे हैं। इंडियन आर्मी, एटीबीपी, एनडीआरएफ और इंडियन एयरफोर्स के स्पेशल कमांडो उनका रेस्क्यू करेंगे। सभी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। जब उनसे यह पूछा गया कि कितनी देर में सबको उतार लिया जाएगा तो उन्होंने कहा कि यह टेक्निकल बात है। सभी एक्सपर्ट काम कर रहे हैं। सभी को पूरा विश्वास है कि रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

You Might Also Like

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

@dmin April 11, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रामनवमी पर भारी बवाल : शोभा यात्रा के दौरान पथराव, हिंसा में एक की मौत, सैकड़ों घायल रामनवमी पर भारी बवाल : शोभा यात्रा के दौरान पथराव, हिंसा में एक की मौत, सैकड़ों घायल
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 173 # 11 April 2022

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?