ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोजी-रोटी के लिए पार्टियों में डांस करते थे मिथुन, इस फिल्म ने बदली डिस्को किंग की किस्मत…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

रोजी-रोटी के लिए पार्टियों में डांस करते थे मिथुन, इस फिल्म ने बदली डिस्को किंग की किस्मत…

By @dmin
Published: June 16, 2022
Share
SHARE

मायानगरी मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया में रोजाना कई लोग कुछ कर गुजरने का और बड़ा सितारा बनकर चमकने का सपना लेकर आते हैं। बहुतों के सिर पर स्टार्स का ताज सजता है, लेकिन कईयों को मायूस होकर बैरंग लौटना भी पड़ जाता है। आज से करीब 40 साल पहले आंखों में एक बड़ा स्टार बनने का सपना लेकर मिथुन भी मायानगरी में आए थे। कड़ी मेहनत के बाद आज वह जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। बॉलीवुड में शोहरत हासिल कर चुके मिथुन आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभिनेता को कौन-कौन सी कठिन परीक्षाओं का समना करना पड़ा था आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं।

दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक वो जिन्हें स्टारडम विरासत में मिलता है, दूसरे वो जिनको जिंदगी में एक मुकाम हासिल करने के लिए खूब तलवे घिसने पड़ते हैं तब जाकर उन्हें शोहरत मिलती है। मिथुन भी इन्हीं में से एक हैं। जिंदगी में संघर्ष कई तरह का होता है, लेकिन जब आपके पास खाने के लिए रोटी और सिर छुपाने के लिए छत न हो तो हालात कैसे होते हैं इसे मिथुन से बेहतर कोई नहीं जान सकता है।

मिथुन चक्रवर्ती जब फिल्मों में बड़ा हीरो बनने का ख्वाब पाले मायानगरी में पहुंचे तो उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। कई बार ऐसा हुआ कि जब सोने के लिए जगह नहीं मिली तो वह कभी गार्डन में तो कभी हॉस्टल के बाहर सोते थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उनके दोस्त ने अभिनेता को जिमखाना क्लब की मेंबरशिप ही इसलिए दिलाई थी कि वह सुबह उठकर वहां बाथरुम का इस्तेमाल कर सकें।

सुबह उठकर फ्रेश होने के बाद वह काम की तलाश में भटकते रहते थे। दिन में खाना मिलेगा या नहीं ये नहीं पता होता था। हालात ये हो गए थे कि अभिनेता के मन में सुसाइड तक करने का ख्याल आने लगा था। लेकिन फिर भी उन्होंने कभी भी सपना देखना नहीं छोड़ा और हमेशा हकीकत का सामना किया।

1975 से 76 के दौर में अपनी स्किन टोन की वजह से उन्हें कई बार रिजेक्शन का समना करना पड़ा। तब मिथुन दा ने सोचा कि वह डांस अच्छा कर सकते हैं। तब उन्होंने अच्छी फाइटिंग और मार्शल आर्ट पर ध्यान देना शुरू किया। वह हमेशा सोचते थे कुछ ऐसा करूं जिससे लोगों का ध्यान मेरे रंग पर ना जाकर मेरे पैरों पर जाए और फिर उन्होंने अपने डांस स्किल्स पर ज्यादा ध्यान दिया। तब उन्होंने बड़ी-बड़ी पार्टियों में डांस करके अपना पेट भरना शुरू किया।

मिथुन की जिंदगी में साल 1976 में टर्निंग पॉइंट तब आया जब मृणाल सेन ने उन्हें फिल्म ‘मृगयाÓ में ब्रेक दिया। इसमें मिथुन का रोल एक ट्राइबल हीरो का था, जिसमें वह बिल्कुल फिट बैठते थे। इस फिल्म के लिए मिथुन ने बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता। इसके बाद तो उन्होंने छोटी-बड़ी हर तरह की फिल्मों की झड़ी लगा दी। 350 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले मिथुन के करियर की कुछ बेहतरीन फिल्में डिस्को डांसर, अग्निपथ, जल्लाद, कमांडो, गुरु, पसंद अपनी अपनी, घर एक मंदिर, स्वर्ग से सुंदर हैं।

एक समय पर दर-दर की ठोकरें खाने वाले इस अभिनेता की जब किस्मत पलटी तो ये बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर में से गिने जाते थे। 1989 में लीड एक्टर के तौर पर उनकी 19 फिल्में रिलीज हुई थीं। इसके लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अभिनेता का नाम दर्ज है। इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई तोड़ नहीं पाया है।

PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा…. बरसात से पहले सड़कों की मरम्मत व ई-श्रेणी में पंजीयन और अनुबंधित इंजीनियरों की जानकारी हर महीने भेजने के निर्देश
एसटीएफ कालोनी वासियों की दूर हुई पेयजल समस्या…. विधायक वोरा व महापौर के प्रयासों से वर्षों बाद टैंकर मुक्त होगा क्षेत्र
अजय देवगन के जरिए अपने पति से मिली थीं: इशिता दत्ता
स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, पुलवामा में 25-30 किलोग्राम आईईडी बरामद
Bhilai Breaking : आधीरात युवक पर कटर से हमला, घर के पास बैठा था युवक…. आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शक्तिमान पर बनेगी 300 करोड़ की फिल्म, सोनी पिक्चर्स से डील पर मुकेश खन्ना का पहली बार खुलासा
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 239 # 16 june 2022

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?