ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे ने दी राहत : कल से एमएसटी पास से यात्रा की अनुमति, सर्कुलर जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रेलवे ने दी राहत : कल से एमएसटी पास से यात्रा की अनुमति, सर्कुलर जारी

By @dmin
Published: September 2, 2021
Share
AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग
AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। रेलवे ने लोकल यात्रियों को बड़ी राहत दी है। कोविड-19 की वजह से बंद मासिक पास सेवा (एमएसटी) को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। 3 सितंबर से यात्री इस पास से यात्रा कर सकेंगे। उत्तर रेलवे ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए सर्कुलर जारी कर दिया है।

रेलवे ने मासिक पास सेवा को शुरू करने जा रहा है। रेलवे की तरफ से चलाई जा रही ट्रेनों में कोविड की वजह से अमान्य कर दिया था। जिसे फिर से शुरू किया जा रहा है। हालांकि लंबे समय से पास का रिन्यूअल नहीं होने की वजह से पुराना पास अमान्य हो गया है। लिहाजा यात्रियों को इस पास की सुविधा के लिए फिर से पास बनवाना होगा क्योंकि यह पास तीन महीने के लिए ही मान्य होता है। यात्री इस पास को ऑनलाइन भी बनवा सकेंगे। 

रेलवे के इस निर्णय से लोकल पैसेंजर खासकर कामकाजी लोगों को काफी सुविधा होगी। इस पास के माध्यम से दिल्ली आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि उत्तर रेलवे ने जारी सर्कुलर में कहा है कि रेल यात्री चिन्हित ट्रेन में ही इस पास का इस्तेमाल कर सकेंगे। फिलहाल कौन सी चिन्हित ट्रेन होगी इसका खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन यह माना जा रहा है कि डेमू, मेमू, मेल एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेन में यात्रा की अनुमति होगी। कोविड की वजह से चलने वाली लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेन में यात्रा की मंजूरी नहीं होगी। 

उल्लेखनीय है कि अभी जितनी ट्रेनें चलाई जा रही हैं, उनमें पहले से टिकट लेना जरूरी होता है। यानी पहले की तरह व्यवस्था नहीं है कि स्टेशन पहुंचे और लोकल टिकट लेकर यात्रा कर लिए। ऐसे में बहुत सारे लोगों को परेशानी हो रही है। बुकिंग और अन्य चार्ज के नाम पर यात्रा टिकट के अधिक पैसे भी लिए जा रहे है। क्योंकि कोविड की वजह से स्पेशल ट्रेन चल रही है। पैसेंजर की ट्रेन की जगह स्पेशल मेल/एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। 

इस वजह से आम यात्रियों को परेशानी हो रही है। खासकर डेली पैसेंजर्स यानी रोजाना यात्रा करनेवाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। अब मासिक सीजनल टिकट (एमएसटी) के जरिए मिलने वाले रियायती दरों पर ट्रेनों में सफर करना कामकाजी लोगों के लिए आसान हो जाएगा। कोरोना काल में तमाम रियायती सुविधाओं के साथ मंथली पास सुविधा भी बंद कर दी गई है। 

राष्ट्रीय स्तर पर संचालित मासिक पास सुविधा पिछले डेढ़ साल से स्थगित है। रेल यात्रा करने वाले अप-डाउनर को मासिक पास की सुविधा शुक्रवार से बहाल की जा रही है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क यात्री दीपक कुमार ने बताया कि एमएसटी पास पहले की तरह ही लागू होगा। ना तो पास बनाने के लिए अतिरिक्त चार्ज वसूले जाएंगे और ना ही दूरी घटाई जाएगी। यात्री इस पास पर 10 किलोग्राम तक सामान लेकर यात्रा कर सकते हैं।

छठवीं शादी की तमन्ना पर पांचवीं पत्नी ने फेरा पानी, शादी डॉट काम पर प्रोफाइल बना 32 युवतियों से कर रहा था चैटिंग
नए साल में आईआरसीटीसी में दिखेगा बदलाव: एक मिनट में बुक होंगे 10,000 टिकट
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार : गांव-गांव तक पहुंच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश
अध्यक्ष कौन? उम्मीदवारों के बीच सार्वजनिक बहस हो, जिससे लोग पार्टी को और समझेंगे- शशि थरूर
भूखे पेट ना करें ब्रेड और बर्गर का सेवन, होती है ये खतरनाक बीमारीयां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation 1.5 करोड़ के नाले से पोटिया मार्ग होगा जलभराव मुक्त-अरुण वोरा
Next Article कब्जे का मतलब स्थिरता नहीं, पंजशीर के शेर अमरुल्लाह सालेह ने दी तालिबान को चुनौती कब्जे का मतलब स्थिरता नहीं, पंजशीर के शेर अमरुल्लाह सालेह ने दी तालिबान को चुनौती

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?