ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से सांसद पांडेय ने की मुलाकात, डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन को लेकर हुई चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalRaipurRajnandgaon

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से सांसद पांडेय ने की मुलाकात, डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन को लेकर हुई चर्चा

By Om Prakash Verma
Published: December 15, 2023
Share
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से सांसद पांडेय ने की मुलाकात, डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन को लेकर हुई चर्चा
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से सांसद पांडेय ने की मुलाकात, डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन को लेकर हुई चर्चा
SHARE

राजनांदगांव। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद संतोष पांडेय ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री से डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन को लेकर चर्चा कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का आग्रह किया। जिस पर रेल मंत्री ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि पूर्व में केंद्र सरकार द्वारा डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। यह केंद्र सरकार व राज्य सरकार का संयुक्त उपक्रम है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय इसका शिलान्यास भी किया गया था। रेलवे लाइन के विकास के लिए भू-अधिग्रहण, राज्यांश हेतु स्थानीय प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गत पांच वर्ष से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, जो उक्त मामले पर उदासीन बनी रही। कांग्रेस सरकार की उदासीनता के चलते निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया। जबकि केंद्र सरकार ने अपनी सभी प्रक्रिया पूरी कर दी थी।

सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि रेल मंत्रालय से सर्वे व प्रारंभिक कार्य के लिए प्राप्त 500 करोड़ रुपये में से एक पैसा भी तत्कालीन राज्य सरकार ने खर्च नहीं किया। उदासीनता और कर्तव्यहीनता का उदाहरण देखिए कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने प्रगति के पथ पर रोड़े अटकने में कोई भी कमी नहीं की। समस्त बिंदुओं से अवगत कराने पर रेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र की उन्नति व विकास हेतु किसी प्रकार की कोई भी कमी नहीं होने दी जाएगी।

इसी प्रकार सांसद पांडेय ने बिलासपुर से जोधपुर तक चलने वाली ट्रेन भगत की कोठी (18243-44) व बिलासपुर से नागपुर के मध्य चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (20825-26) का डोंगरगढ़ में ठहराव, पूरी-गांधीधाम (22973-74) व पूरी-अजमेर (18421-22) का राजनांदगांव में ठहराव के लिए मांग पत्र सौपा। जिस पर मंत्री ने परीक्षण कर ठहराव की आवश्यक व्यवस्था करने आश्वासन दिया है।

एसआर हॉस्पिटल व पैरामेडीकल कालेज ने कोलकाता कांड का जताया विरोध, स्टूडेंट्स व स्टाफ ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
भाजपा का संकल्प पत्र जारी, कोरोना का मुफ्त टीका और 19 लाख नए रोजगार का वादा
चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के 52वॉ वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री ताम्रध्वज साहू
निजी अस्पतालों, कंपनियों को मार्च तक मिलेगी कोरोना वैक्सीन: सीरम सीईओ पूनावाला
गुस्ताखी माफ़: उत्कृष्ट विद्यालयों के मामले में हड़बड़ी ठीक नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Share Market: शेयर बाजार की हरियाली बरकरार; निफ्टी ने लगाई ऊंची छलांग, सेंसेक्स 78000 के पार Share Market : शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढ़त बरकरार, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 21250 के पार
Next Article LPG की E-KYC : गैस ऐजेंसी में लंबी लाइन से छुटकारा, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन केवाईसी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?