ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत आज, पुतिन ने चार शहरों में फिर किया सीजफायर का एलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत आज, पुतिन ने चार शहरों में फिर किया सीजफायर का एलान

By @dmin
Published: March 7, 2022
Share
रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत आज, पुतिन ने चार शहरों में फिर किया सीजफायर का एलान
रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत आज, पुतिन ने चार शहरों में फिर किया सीजफायर का एलान
SHARE

कीव/मास्को/वाशिंगटन (एजेंसी)। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। 12वें दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। खारकीव में कई रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया गया है। इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आज तीसरी बात वार्ता करेंगे। इससे पहले हुई वार्ता में सुरक्षित कॉरिडोर पर सहमति बनी थी। आज होने वाली बातचीत में युद्ध विराम पर चर्चा हो सकती है। वार्ता से पहले रूस की ओर से यूक्रेन के चार शहरों में फिर से सीजफायर का एलान किया गया है।

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर वार्ता की। दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट की बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने रूस-यूक्रेन के बीच सीधी बातचीत की सराहना भी की। इसके साथ ही वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए यूक्रेन के समर्थन के प्रति आभार जताया।

यूक्रेन में फिर से सीजफायर का एलान
रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत से पहले रूस की ओर से बड़ा एलान किया गया है। खबरों के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो के मानवीय कॉरिडोर के अनुरोध पर पुतिन ने भारतीय समयानुसार सोमवार दोपहर 12:30 मिनट से सीजफायर की घोषणा की है। इस दौरान युद्ध में फंसे आम लोगों को निकालने के लिए मानवीय कॉरिडोर बनाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कीव, खारकीव, मारियुपोल और सूमी में सीजफायर रहेगा।

पुतिन से बात करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, वह यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात करने वाले हैं।

यू्क्रेन ने जी-7 देशों को भेजी अपेक्षित प्रतिबंधों की सूची
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, रूस पर अब तक लगाए गए प्रतिबंध उसे रोकने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले यूक्रेन की ओर से जी-7 देशों व यूरोपीय संघ को एक पत्र भेजा गया है। इसमें यूक्रेन की ओर से रूस पर अपेक्षित प्रतिबंधों की सूची भी संलग्न है। राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि, रूस पर और भी ज्यादा सख्त प्रतिबंध लगने चाहिए।

सेंसेक्स में 1400 से ज्यादा अंकों की गिरावट
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबार दिन शेयर बाजार खुलते ही बुरी तरह टूट गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1404 अंकों या 2.58 फीसदी की जोरदार गिरावट के साथ 52,930 के स्तर पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 380 अंक फिसलकर 15,866 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।

125 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा कच्चा तेल
यूक्रेन संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। खबरों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 125 डॉलर तक पहुंच चुके हैं।

Breaking : कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में माता-पिता को खो चुकी अन्नू को कंपनी ने सौंपा 15 लाख का चेक
मुख्यमंत्री की रेडियोवार्ता ‘लोकवाणी’ का प्रसारण कल
CG Tourism: पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और सूचना केन्द्र का शुभारंभ
रायगढ़ में होगा करियर गाइडेंस महोत्सव, कैरियर गुरु आनंद कुमार देंगे युवाओं को सक्सेस टिप्स
राज्यपाल उइके से पर्वतारोही नैना धाकड़ ने सौजन्य मुलाकात की…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रूसी सैनिकों की मां देखें, वो हमारे बच्चों को मार रहे हैं, पढ़े यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्की की भावुक पोस्ट रूसी सैनिकों की मां देखें, वो हमारे बच्चों को मार रहे हैं, पढ़े यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्की की भावुक पोस्ट
Next Article सोना 53 हजारी, चांदी का भाव 70 हजार के पार, डॉलर के मुकाबले रुपया धराशायी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?