भिलाई। जिले में नशाखोरी एवं अवैध कारोबार मे रोक लगाने एवं थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला दुर्ग के पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक पल्लव के द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो का कड़ाई से पालन करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

भिलाईनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि रुआबांधा बस्ती भिलाई निवासी ललित यादव अपने पास घटना स्थल आजाद चौक बरगद पेड़ के पास सफेद बोरी में देशी मसाला शराब रखकर बिक्री कर रहा है। जिसकी सूचना पर मुखबीर के बताए स्थान पर पहुंचकर आरोपी ललित यादव पिता गंगाराम यादव उम्र 30 साल निवासी आजाद चौंक रुआबांधा बस्ती भिलाई के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला मदिरा को बिक्री करते पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 692/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।




