ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी! इस दिन लाखों लोगों के खातों में आएंगे 2500 रूपए, जाने क्या पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी! इस दिन लाखों लोगों के खातों में आएंगे 2500 रूपए, जाने क्या पूरा मामला

By Om Prakash Verma
Published: December 4, 2022
Share
10 शासकीय राशन दुकानों पर लगा ताला, प्रावधानों का उल्लंघन करने पर एसडीएम ने किया निलंबित
10 शासकीय राशन दुकानों पर लगा ताला, प्रावधानों का उल्लंघन करने पर एसडीएम ने किया निलंबित-symbolic pic
SHARE

चैन्नई (एजेंसी)। केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारों द्वारा राशन कार्ड धारकों को कई तरह के लाभ दिए गए हैं। हर साल की तरह इस साल भी राज्य सरकार राशन कार्ड धारकों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकती है। आपको बता दें कि तमिलनाडु सरकार पोंगल यानी जनवरी के महीने में राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों के खातों में कैश ट्रांसफर करती है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में राज्य में लगभग 2.20 करोड़ राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें से लगभग 14.6 लाख लाभार्थियों को छोड़ दिया जाए, तो सभी के पास बैंक खाते हैं जिनमें पैसा स्थानांतरित किया जाता है। आपको बता दें कि पोंगल का त्योहार 14 जनवरी को है और पिछले 2 साल में कर्मचारियों ने कार्डधारियों के खाते में 5000 रुपये की राशि ट्रांसफर की है. राज्य सरकार ने वर्ष 2020 में कार्डधारियों के खाते में 2500 रुपये की नकद राशि ट्रांसफर की थी।

प्रदेश सरकार लगातार राज्य के लोगों को यह सुविधा मुहैया करा रही है। वर्ष 2015 में राज्य सरकार ने गिफ्ट बैग दिए थे। वहीं, वर्ष 2019 में राज्य के जरूरतमंदों को 1000 रुपये, 2020 में 2500 रुपये और 2021 में 2500 रुपये की नकद राशि हस्तांतरित की गई।

यह राशि सरकार द्वारा दी जाती है ताकि राज्य के सभी लोग इस त्योहार को खुशी से मना सकें। इसके साथ ही चावल, गन्ना और शक्कर भी भेंट की जाती है। आपको बता दें कि इसे पहली बार जनवरी 2014 में शुरू किया गया था। उस समय राज्य सरकार ने 100 रुपये की नकद राशि के साथ एक किलो कच्चा चावल और एक किलो चीनी दी थी।

उम्मीद है कि इस साल भी सरकार करोड़ों खाताधारकों को कैश ट्रांसफर करेगी। राज्य सरकार दिसंबर माह में ही राशि की घोषणा कर सकती है, जिसके बाद पोंगल से पहले करोड़ों कार्डधारकों के खाते में यह पैसा और उपहार दिया जाएगा।

गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन प्रोजेक्ट को केन्द्र की मंजूरी, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र राज्य को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना : सपनों को मिली नई उड़ान
कोरोना का कहर: देश में लगातार दूसरे दिन तीन लाख से ज्यादा मामले…. दो हजार से अधिक मौतें…. लगातार बढ़ रहा सक्रिय मरीजों का आंकड़ा
‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, प्रेरित करने, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाने का माध्यम : सीएम साय
गंगा पूजन के बाद काल भैरव के दर्शन कर पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुर्गे ने युवक को पहुंचा अस्पताल, दावत में पहुंचा था दोस्त के साथ… फिर हो गया यह कांड
Next Article बचपन में हुई पिटाई पर बोले आयुष्मान खुराना- नॉर्थ में चप्पल खाना परवरिश का हिस्सा…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?