ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रावघाट एरिया कमेटी की महिला नक्सली का सरेंडर से पहले चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस भी सुनकर हैरान
Share
Notification Show More
Latest News
नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ पकड़ाई महिला, 22 लाख का मशरुका बरामद
September 20, 2026
धमतरी के 97 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों में उकेरी ‘मेरे सपनों के भारत’ की स्वर्णिम तस्वीर
September 20, 2026
अमानक ‘एनालॉग पनीर’ के विरुद्ध धमतरी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई
September 20, 2026
मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री  मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
September 20, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
September 20, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterChhattisgarhCrime

रावघाट एरिया कमेटी की महिला नक्सली का सरेंडर से पहले चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस भी सुनकर हैरान

By @dmin Published September 7, 2022
Share
1 लाख की इनामी महिला नक्सली ने सरेंडर से पहले किए ऐसे चौंकाने वाले खुलासे, पुलिस भी सुनकर हैरान
1 लाख की इनामी महिला नक्सली ने सरेंडर से पहले किए ऐसे चौंकाने वाले खुलासे, पुलिस भी सुनकर हैरान
SHARE

कांकेर. माओवादियों की शोषण और दमनकारी नीति से परेशान होकर कांकेर में एक लाख की इनामी महिला नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उत्तर बस्तर डिवीजन की सक्रिय रावघाट एरिया कमेटी के पानीडोबीर एलओएस सदस्या पार्वती शोरी पिता ईतवारू राम शोरी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भोमरा थाना कोयलीबेड़ा ने एसपी कांकेर के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधीक्षक सलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि नक्सलियों के विरूद्ध चलाए जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान एवं शासन की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर कई नक्सली समाज की मूल धारा में लौटना चाहते हैं। नक्सलियों की खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार व हिंसा से तंग आकर सीपीआई माओवादी संगठन प्रतिबंधित माओवादी संगठन
के सदस्य अब हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं।

दिया गया प्रोत्साहन राशि
महिला नक्सली पिछले तीन साल से संगठन की स्थाई सदस्य के रूप में कार्य कर रही थी। प्रदेश सरकार की नई इनाम पॉलिसी के तहत महिला नक्सली पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक सलभ कुमार सिन्हा ने आत्मसमर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि 10 हजार नगद प्रदान किया। एसपी ने बताया कि महिला नक्सली पिछले तीन साल से संगठन में कार्य कर रही थी। पूछताछ में बताया कि अब तक किसी बड़ी घटना में शामिल नहीं थी। उसके खिलाफ किसी भी थाने में मामला दर्ज नहीं है। एसपी ने कहा कि नक्सली विचारधारा को छोड़ अब लोग समर्पण कर रहे हैं।

तीन वर्ष पहले बनी नक्सली
महिला नक्सली ने बताया कि वर्ष 2019 में नक्सली संगठन के रावघाट एरिया कमेटी केएमएस प्रभारी रमशीला पोटाई द्वारा उसे जबरदस्ती भर्ती किया गया था। वर्ष 2021 में पानीडोबीर एलओएस की स्थायी सदस्य बनाए जाने के बाद से वह प्रतिबंधित माओवादी संगठन की सक्रिय सदस्य कार्य कर रही थी। तीन साल के अंदर ही उसे समझ में आ गया कि नक्सली खोखली विचारधारा के हैं। शोषण, अत्याचार, हिंसा करते आ रहे थे, परेशान होकर संगठन का साथ छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया।

जबरदस्ती बनाया जा रहा है नक्सली
अतिसंवेदनशील क्षेत्र में रहने वाले युवक युवतियों को लोभ लालच व धमकी देकर जबरदस्ती नक्सली अपने संगठन में जोड़कर शोषण, अत्याचार व हिंसा किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान व शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर ये नक्सली संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। नक्सलियों की खोखली विचारधारा से परेशान होकर करीब एक माह पहले भी इनामी महिला-पुरुष नक्सली ने शासन की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया था।

You Might Also Like

नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ पकड़ाई महिला, 22 लाख का मशरुका बरामद

धमतरी के 97 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों में उकेरी ‘मेरे सपनों के भारत’ की स्वर्णिम तस्वीर

अमानक ‘एनालॉग पनीर’ के विरुद्ध धमतरी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई

मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री  मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

@dmin September 7, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: CG में इनकम टैक्स का बड़ा छापा, नामी कारोबारियों के कई ठिकानों पर दबिश, 50 से ज्यादा अधिकारी शामिल Big Breaking: CG में इनकम टैक्स का बड़ा छापा, नामी कारोबारियों के कई ठिकानों पर दबिश, 50 से ज्यादा अधिकारी शामिल
Next Article मजबूत पीढ़ी के लिए बालिकाओं को भी समझाएं पोषण का महत्व: अनिला भेंडिय़ा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?