ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर हेरिटेज वॉक द्वितीय के अंतर्गत रायपुर को नजदीक से जान रहे हैं इतिहास में रूचि रखने वाले प्रतिभागी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर हेरिटेज वॉक द्वितीय के अंतर्गत रायपुर को नजदीक से जान रहे हैं इतिहास में रूचि रखने वाले प्रतिभागी

By Om Prakash Verma
Published: December 11, 2023
Share
रायपुर हेरिटेज वॉक द्वितीय के अंतर्गत रायपुर को नजदीक से जान रहे हैं इतिहास में रूचि रखने वाले प्रतिभागी
रायपुर हेरिटेज वॉक द्वितीय के अंतर्गत रायपुर को नजदीक से जान रहे हैं इतिहास में रूचि रखने वाले प्रतिभागी
SHARE

रायपुर (PIB)। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय द्वारा हेरिटेजवॉक, प्रोजेक्ट गेटआउट और अगोरा इकोटूरिज्म के संयुक्त सहयोग से विगत 26 नवंबर 2023 से प्रारंभ होकर रायपुर के विभिन्न स्थलों को केंद्रित कर प्रत्येक रविवार पांच हेरिटेज वॉक की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर हेरिटेज वॉक शहर के इतिहास और विरासत को बढ़ावा देने और लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक श्रृंखला है। बीते रविवार 3 दिसंबर 2023 को ‘टेम्पल ट्रिनिटी’ थीम पर आधारित श्रृंखला की दूसरी वॉक 600 साल पुराने कंकाली पारा मंदिर से शुरू हुई, जिसमें मंदिर से जुड़ी आकर्षक कहानियों, अमीनपारा की सड़कों और शीतला मंदिर की खोई हुई कहानी की खोज की गई। समापन राजराजेश्वरी महामाया मंदिर में हुआ जहां प्रतिभागियों ने कल्चुरी राजवंश और मंदिर वास्तुकला के बारे में सीखा।

वहीँ इसी शृखंला की तीसरी वॉक में आज 10 दिसंबर 2023 को ‘राइजिंग रायपुरÓ थीम पर महादेव घाट पर हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत, महादेव घाट से जुड़े इतिहास और वहां मौजूद समस्त धरोहरों और उनके साथ जुड़ी हुई पौराणिक कथाओं पर बातचीत हुई। इन सभी बातों की जानकारी कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगो को दी गई। इस कड़ी में रायपुर में रह रहे अलग अलग कार्यक्षेत्र से आए लोगों ने भाग लिया। सभी को वहां स्थित हठकेश्वर नाथ महादेव मंदिर, जूना अखाड़ा और स्वामी आत्मानंद की जागृत समाधि दिखाई गई और इन सभी स्थानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में आए हुए लोगो ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी आयोजको का उत्साह वर्धन किया और आगे भी इस प्रकार के आयोजनों में सम्मिलित होने की सहमति जताई और अपनी धरोहरों के प्रति गौरवान्वित महसूस किया। प्रत्येक हेरिटेज वॉक के दौरान प्रतिभागियों को रेस्पोंसिबल एवं सस्टेनेबल पर्यटन के प्रति जागरूक किया जाता है एवं ट्रेवल फॉर लाइफ की शपथ भी दिलायी जाती है और प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल से दूर रहने व प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक संसाधनों के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इसी कड़ी में अगली हेरिटेज वॉक रविवार 17 दिसंबर 2023 को ‘कोलोनियल लेंसÓ थीम पर आधारित होगी। इन हेरिटेज वॉक का समय प्रात: 0730 से रखा जाता है, अगर आप भी इस हेरिटेज वॉक का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप संपर्क कर सकते हैं मयंक दुबे – 99680 41077, भाग्येश दुबे – 98279 37625 एवं शिवम त्रिवेदी – 92000 77707

छठ पर्व 2024 : सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा आस्था का सैलाब, छठी मैय्या की आराधना में भक्तिमय हुई इस्पात नगरी
डायवर्सिटी पार्क के लिए विधायक वोरा ने वनमंत्री मो अकबर से मांगे 1 करोड़…. बनेगा म्यूजिय़म, उद्यान, वॉकिंग ट्रैक एवं ओपन जिम
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा अरेस्ट : दिल्ली एयरपोर्ट में पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीएम मोदी पर की थी टिप्पणी
मलकीत सिंह हत्याकांड : पीड़ित परिवार के आश्रित को मिलेगी नौकरी, सीएम के निर्देश पर पांच लाख की सहायता
प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने 90 सदस्यों का कांग्रेस दल वर्धा रवाना… भिलाई जिला अध्यक्ष तुलसी साहू भी हुई शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 65 # 18 December 2023 shreekanchanpath 58 # 11 December 2023
Next Article Article 370 : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, ट्वीट कर कही यह बात

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?