ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रामायण के ‘सुमंत’ चंद्रशेखर का निधन, बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में किया था काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

रामायण के ‘सुमंत’ चंद्रशेखर का निधन, बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में किया था काम

By @dmin
Published: June 16, 2021
Share
रामायण के सुमंत चंद्रशेखर का निधन, बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में किया था काम
रामायण के सुमंत चंद्रशेखर का निधन, बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में किया था काम
SHARE

‘रामायण’ में आर्य सुमंत का रोल निभाने वाले ऐक्टर चंद्रशेखर का 97 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार सुबह 7 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। चंद्रशेखर ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया था। उनको हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी। रिपोट्र्स के मुताबिक, आज (16 जून) शाम 4 बजे तक उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बीते हफ्ते गए थे हॉस्पिटल
चंद्रशेखर बॉलीवुड की 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और स्ट्रीट सिंगर (1966) के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी रहे हैं। उनके बेटे अशोक ने बताया कि उनके पिता का निधन सोते वक्त हुआ। उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं थी। बीते गुरुवार को उन्हें 1 दिन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था।

आराम से छोड़ी दुनिया
अशोक ने बताया कि उन्हें घर वापस ले आए थे और जरूरत पडऩे पर ऑक्सीजन वगैरह की व्यवस्था भी थी। बीती रात तक वह ठीक थे। उन्होंने आराम से दुनिया छोड़ दी। शाम 4 बजे विले पार्ले के पवन हंस में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा
फिल्म ‘सुरंग’ चंद्रशेखर की बतौर हीरो पहली फिल्म थी। इसके अलावा बारादरी, काली टोपी लाल रुमाल, स्ट्रीट सिंगर में वह लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा वह नमक हलाल, डिस्को डांसर, शराबी, हुकूमत, अनपढ़, साजन बिना सुहागन, संसार जैसी कई फिल्मों में कैरेक्टर रोल में नजर आए हैं। 65 साल की उम्र में वह रामायण में आर्य सुमंत के रोल में नजर आए थे। 78 साल की उम्र में ‘खौफ’ के बाद वह इंडस्ट्री से रिटायर हो गए।

अफगानिस्तान में भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या, हिंसाग्रस्त कंधार में कवरेज के दौरान गंवाई जान
कांग्रेस में ‘एक परिवार, एक टिकट’ नियम पर बनी सहमति, गांधी परिवार को ‘विशेष छूट’, ये बड़े बदलाव भी शामिल
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्यों को मिल रही है गति: डहरिया
जन-समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करें: मंत्री श्रीमती भेंड़िया
परीक्षा पे चर्चा : पीएम मोदी ने सुकमा की छात्रा उमेश्वरी को बिठाया अपने पास, स्कूली बच्चों को दिए तनावमुक्त परीक्षा दिलाने के टिप्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हीरानंदानी सोसायटी में लगे कोरोना के फर्जी टीके, 390 लोगों से ऐंठ लिए पांच लाख रुपये हीरानंदानी सोसायटी में लगे कोरोना के फर्जी टीके, 390 लोगों से ऐंठ लिए पांच लाख रुपये
Next Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… सीएम बघेल ने दी सूरजपुर और कोरिया जिले को 460 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात… किया 368 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?