ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रामपुर और उमरेली में आरंभ होगा महाविद्यालय, बरपाली में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रामपुर और उमरेली में आरंभ होगा महाविद्यालय, बरपाली में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल

By Om Prakash Verma
Published: May 22, 2023
Share
रामपुर और उमरेली में आरंभ होगा महाविद्यालय, बरपाली में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल
रामपुर और उमरेली में आरंभ होगा महाविद्यालय, बरपाली में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल
SHARE

रायपुर। रामपुर और उमरेली में महाविद्यालय आरंभ होंगे। बरपाली में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ होगा। कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा में ग्राम चिर्रा में भेंट मुलाकात के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 71 करोड़ 23 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इसके अंतर्गत 44 करोड़ 33 लाख रुपए के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 26 करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक के 32 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की फीडबैक की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण मौजूद रहे।

खेत खरीद लिया, पढ़ाई करा दी, जेवर भी लिया और बेटी की शादी भी कर दी- बीते साढ़े चार सालों में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की योजनाओं का जमीनी असर किस तरह हो रहा है और किसानों की आर्थिक स्थिति कैसे समृद्ध हो रही है, इसकी झलक उस समय मिली जब मुख्यमंत्री ने किसानों से योजनाओं की फीडबैक लिया। मेजना राठिया ने बताया कि उनकी 2 लाख 64 हजार रुपए की कर्जमाफी हुई है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना और कृषि हित से जुड़ी अन्य योजनाओं का लाभ लिया है। इससे बहुत से शुभ काम घर में किये हैं। खेत खरीद लिया है। बच्चों की अच्छे से पढ़ाई करा ली है और बेटी की शादी भी खेती में हुई आय से हुई है।

10 लाख रुपए का केंचुआ बेचा, 6 लाख रुपए वर्मी कंपोस्ट से कमाये- गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों से भी मुख्यमंत्री ने बात की। ललिता राठिया ने बताया कि गोबर तथा वर्मी कंपोस्ट बेचकर उन्होंने 6 लाख रुपए कमाये हैं तथा 10 लाख रुपए का केंचुआ भी बेच चुके हैं। ललिता ने बताया कि केंचुआ बेचने से हमें विशेष पहचान मिली है। राज्यपाल ने भी हमें सम्मानित किया है। रविन्द्र ने बताया कि लघु वनोपज संग्रहण से उसने 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्राप्त की है। इससे घर खर्च में जरूरी मदद मिल रही है।

24 हजार रुपए की फीस लगती थी, अब फीस नहीं देनी पड़ती- स्वामी आत्मानंद स्कूल करतला की छात्रा जाहन्वी ने बताया कि वो दसवीं की छात्रा है। पहले प्राइवेट स्कूल में 24 हजार फीस लगती थी। अब फीस नहीं देनी पड़ रही। पढ़ाई भी अच्छी होती है। सबसे बढिय़ा तो खेल की सुविधा है। यहां मुझे अपने खेल से जुड़ा कौशल दिखाने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने जाह्नवी को शुभकामनएं दीं। अतुल ने कहा कि मैं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में सातवीं में पढ़ता हूँ। इस स्कूल में आने से बहुत अच्छा लग रहा है। आपने हम लोगों के लिए बहुत अच्छा स्कूल बनवा दिया। अरुण कंवर ने बताया कि मैंने भी छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। इसमें बहुत आनंद आया। अरुण ने कहा कि मेरी आईटीआई हो गई है और अभी आगे की पढ़ाई कर रहा हूँ। कुछ काम अभी मिल जाए तो अच्छा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रीपा में आपको काम मिल जाएगा। साथ ही बेरोजगारी भत्ते के लिए भी आवेदन कर दीजिए।

गैस सिलेंडर चार-पांच महीने में एक बार भरा पाती हूँ, बाकी सब मिल जाता है- बरपाली से आई आशा ने बताया कि उन्हें 35 किलो चावल मिलता है। साथ ही चना, नमक, शक्कर भी मिलता है। नमक और चावल का पैसा नहीं लगता। गैस सिलेंडर महंगा है इसलिए चार-पांच महीने में एक बार लेती हूँ। मुख्यमंत्री ने बताया कि डीजल-पेट्रोल, गैस का रेट केंद्र तय करती है। जयंती राठिया ने बताया कि मेरे घर में सास के नाम राशनकार्ड है। क्या मेरे नाम से भी बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक परिवार में एक ही राशन कार्ड बनता है।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रामपुर विधानसभा में महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इसमें कुदमुरा से श्यांग तक पक्की सड़क, ग्राम चिर्रा और कुदमुरा में धान खरीदी केंद्र, चिर्रा में सांस्कृतिक मंच और मुक्तिधाम का निर्माण शामिल हैं। उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 देवगुड़ी का निर्माण, प्रत्येक के लिए 5-5 लाख का प्रावधान के साथ ही ग्राम तरदा, केवराद्वारी और चिर्रा के हाई स्कूलों का हायर सेकेंडरी में उन्नयन, कनकी ग्राम में हायर सेकेंडरी स्कूल और कुदुरमाल ग्राम में हाई स्कूल भवन के निर्माण की घोषणा की। साथ ही कहा कि कनकेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने ग्राम करतला में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने, चिर्रा ग्राम में स्वसहायता समूह के लिए प्रशिक्षण भवन के निर्माण की घोषणा की।

कृषि के मितान बैलों के श्रृंगार व धान के गर्भ पूजन का पर्व-पोला
अवैध संबंध के चलते बलि चढ़ा पूरा परिवार, महिला ने पिलाई छह लोगों को जहरीली चाय
गुरुद्वारे ने खोला ‘ऑक्सीजन लंगर ‘, 12 घंटे में बचाएंगे 1000 लोगों की जान
दुर्ग जिले के इस गांव में चल रहा था सैक्स रैकेट, ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस ने की रेड
सुकमा में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, सुबह से जारी है एनकाउंटर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने में रीपा महत्वपूर्ण साबित होगा-सीएम बघेल महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने में रीपा महत्वपूर्ण साबित होगा-सीएम बघेल
Next Article भेंट मुलाकात में लोगों ने बताई समस्या, विधायक ने तत्काल करवाया समाधान, जिम और बैडमिंटन कोर्ट की घोषणा, जल्द करेंगे निर्माण भेंट मुलाकात में लोगों ने बताई समस्या, विधायक ने तत्काल करवाया समाधान, जिम और बैडमिंटन कोर्ट की घोषणा, जल्द करेंगे निर्माण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?