ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यसभा जाएंगे चरणदास महंत?: विधानसभा अध्यक्ष की इच्छा पर बोले बघेल- यह तय करना हाईकमान का काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

राज्यसभा जाएंगे चरणदास महंत?: विधानसभा अध्यक्ष की इच्छा पर बोले बघेल- यह तय करना हाईकमान का काम

By @dmin
Published: March 1, 2022
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो-सेवा की सनातन परंपरा को समृद्ध किया : शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो-सेवा की सनातन परंपरा को समृद्ध किया : शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की इच्छा पर बयान दिया है। सोमवार को रायपुर में मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन राज्यसभा जाएगा और कौन प्रदेश में रहेगा, यह तय करने का काम हाईकमान का है। मुख्यमंत्री ने रायपुर हवाई अड्डे पर दिए गए डॉ. चरणदास महंत के बयान पर कहा कि डॉ. चरणदास महंत सीनियर लीडर और विधानसभा के अध्यक्ष हैं। राज्यसभा कौन जाएगा या कौन प्रदेश में रहेगा यह तय करने का काम हाईकमान का है। हाईकमान ही सारी बातों का फैसला लेता है कि कौन लोकसभा लड़ेगा, कौन विधानसभा लड़ेगा या नहीं लड़ेगा।

इससे पहले कोरिया जिले में डॉ. चरणदास महंत ने सार्वजनिक रूप से राज्यसभा जाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री और हाईकमान के ऊपर राज्यसभा की बात निर्धारित होती है। उनके निर्देश के आधार पर ही राज्यसभा में चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा और लोकसभा जा चुका हूं। 11 बार चुनाव भी लड़ चुका हूं। इसलिए अब राज्यसभा में एक बार सेवा करना चाहता हूं। यह अलग बात है कि चाहे आज करूं या फिर पांच साल बाद करूं। मैंने अपनी इच्छा जताई है और आगे भी जताता रहूंगा।

मई-जून में हो सकते हैं चुनाव
29 जून 2022 को कांग्रेस सांसद छाया वर्मा और भाजपा के रामविचार नेताम का राज्यसभा में कार्यकाल में खत्म होगा है। इससे पहले ही दो नए सदस्यों का चुनाव किया जाना है। बता दें कि कांग्रेस के विधानसभा में 70 विधायक हैं। जीत के लिए प्रत्याशी को 31 वोटों की जरूरत होगी। अगर भाजपा के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 4 और बसपा के दो विधायक एक साथ मिल भी गए तो भी किसी प्रत्याशी को जीत नहीं दिला सकते। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशियों की दोनों सीटों पर जीत तय है।

इन दावेदारों के नाम चर्चा में
दावेदारों में राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। राज्यसभा सीट के लिए धनेंद्र साहू और राजेश तिवारी का नाम भी सामने आ रहा है। यह भी माना जा रहा है कि एक सीट पर राष्ट्रीय नेतृत्व से नाम आएगा। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का नाम शामिल है। बता दें कि दो साल पहले से ही प्रियंका गांधी के नाम का दावा किया जा रहा है।

घर से 300 रुपये लेकर निर्देशक बनने निकले थे प्रकाश झा, फुटपाथ पर गुजारनी पड़ीं कई रातें…
केंद्र का बड़ा फैसला: सभी मंत्रालयों व पीएसयू के लिए अनिवार्य हुई बीएसएनएल व एमटीएनएल की सेवाएं
टीबी मुक्त भारत की ओर बीएसपी का सराहनीय कदम, निक्षय पोषण मित्र अभियान के तहत रोगियों को मिली खाद सहायता
सीईसीबी की पहल: राज्य स्तरीय ईको क्लब प्रतियोगिता में बीएसपी स्कूलों को कई पुरस्कार
दुर्ग में बिना लाइसेंस के चल रही थी सुपारी फैक्ट्री, डेढ़ करोड़ का माल जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बजट-2022-स्वास्थ्य: मानसिक स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम, नेशनल टेलीमेंटल सेंटर बनाने की घोषणा सियान जतन क्लिनिक का आयोजन कल, 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध जनों का होगा नि:शुल्क ईलाज
Next Article पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी ! जल्द सुलझ सकता है कोयला ब्लॉक का मुद्दा, राज्यों के मुख्यमंत्री से मिलेंगे राहुल गांधी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?