ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य सरकार आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाने प्रतिबद्ध : CM बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य सरकार आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाने प्रतिबद्ध : CM बघेल

By Bhupendra Sahu
Published: October 18, 2022
Share
राज्य सरकार आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाने प्रतिबद्ध : CM बघेल
राज्य सरकार आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाने प्रतिबद्ध : CM बघेल
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवास कार्यालय में आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात कर आरक्षण के मुद्दे पर की विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर आदिवासी समाज के सांसद, मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को 32 प्रतिशत के आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुलाकात के दौरान शासन की मंशा से स्पष्ट रूप से अवगत कराते हुए कहा कि प्रदेश में आरक्षित वर्ग का किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा, यह हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। सर्वप्रथम इस विषय को लेकर हम सर्वाेच्च न्यायालय में जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आदिवासियों के हित और उनके संरक्षण के लिए संविधान में जो अधिकार प्रदत्त है, उसका पालन के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से सजग होकर कार्य कर रही है। हमारी स्पष्ट मंशा है कि संविधान द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग को प्रदान किए गए सभी अधिकारों का संरक्षण किया जाएगा। इस विषय में सरकार स्वतः संज्ञान लेकर सभी जरूरी कदम उठा रही है, इसलिए आदिवासी समाज को बिल्कुल भी चिंचित होने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में हमारी सरकार आदिवासियों के हित और उनके उत्थान के लिए कृत-संकल्पित है। हमारा मुख्य ध्येय राज्य में आदिवासी समाज को आगे बढ़ाते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी सरकार के बनते ही आदिवासियों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आदिवासियों के हित को ध्यान रखते हुए इस मामले में जो भी आवश्यक कदम होगा, वह उठाया जाएगा।

स्कूल में गोलीबारी, नौ की मौत, 20 घायल, हमलावर ने खुद को भी गोली मारी
सिलेंडर विस्फोट से लगी आग में एक ही परिवार के 4 बच्चों समेत पांच जिंदा जले
भारत और अमेरिका 2 + 2 मंत्री स्तरीय वार्ता आज, विदेश और रक्षा नीति पर होगा जोर
युवोदय एकेडमी से मिले निःशुल्क मार्गदर्शन से किसान की बेटी पार्वती का डॉक्टर बनने का सपना हुआ पूरा
शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला परसोदा में अंडा के स्थान पर चिकि वितरित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरकारी आमंत्रण कार्ड में श्रीमान की जगह छाप दिया श्रीमति, देखते ही अतिथियों का फूटा गुस्सा, फिर मच गया जमकर बवाल सरकारी आमंत्रण कार्ड में श्रीमान की जगह छाप दिया श्रीमती, देखते ही अतिथियों का फूटा गुस्सा, फिर मच गया जमकर बवाल
Next Article पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, बैरक के दूसरे मंजिल से गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे साथी, खून से लथपथ पड़ा था शव पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, बैरक के दूसरे मंजिल से गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे साथी, खून से लथपथ पड़ा था शव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?