ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य में अब तक 66.92 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य में अब तक 66.92 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी

By @dmin
Published: January 8, 2022
Share
राज्य में अब तक धान की खरीदी का आंकड़ा 95.78 लाख मीटरिक टन से पार
राज्य में अब तक धान की खरीदी का आंकड़ा 95.78 लाख मीटरिक टन से पार
SHARE

प्रदेश में लगभग 16.78 लाख किसानों ने बेचा धान: किसानों को भुगतान के लिए 12,134.54 करोड़ रूपए जारी
कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी: अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 27.95 मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 16 लाख 77 हजार 694 किसानों से 66 लाख 91 हजार 826 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 27.95 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को धान खरीदी के भुगतान के लिए 12 हजार 134 करोड़ 54 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए 26 लाख 58 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा लगभग 22 लाख मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 11 लाख 32 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 5 लाख 95 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।

जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 07 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर पहुंच गये है। जिले में 6 लाख एक हजार 602 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। जिले में 5 लाख 94 हजार 058 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। महासमुंद जिला में 4 लाख 69 हजार 257 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 1,05,988 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 43,839 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 9,281 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,11,362 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,03,806 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 15,814 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 26,470 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 3,54,864 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 45,858 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 6,01,302 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 97,289 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,79,996 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 3,76,236 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,77,299 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई।

इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 4,58,230 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 2,95,257 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 3,06,585 मीटरिक टन, राजनांदगांव जिले में 5,94,058 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,68,650 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 2,81,357 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,32,629 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 4,69,257 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 3,39,221 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,12,903 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 91,327 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 84,856 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,35,140 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,73,152 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

shreekanchanpath 180 # 14 April 2024
जनजातीय गौरव दिवस : 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल देंगे प्रस्तुति, 14 एवं 15 नवंबर को सांइस कॉलेज मैदान में आयोजन
देश भर में हुए वनोपज संग्रहण में छत्तीसगढ़ की सर्वाधिक भागीदारी: वनवासियों को रोजगार और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिल रही गति
जीव दया ग्रुप ने तपस्वियों का किया अभिनंदन…
सीएम ने दी यूपीएससी में चयनित प्रदेश के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं: कहा नई जिम्मेदारी कुशलता से निभाएंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री सहायता कोष में आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस ने दी एक लाख रुपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस ने दी एक लाख रुपए की सहायता राशि
Next Article कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्था, बाह्य परीक्षक की अनिवार्यता समाप्त कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्था, बाह्य परीक्षक की अनिवार्यता समाप्त

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?