ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजस्थान की राजनीति क्या रंग लाएगी? अब तक न तो कोई फैसला हुआ और न ही कोई संकेत
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राजस्थान की राजनीति क्या रंग लाएगी? अब तक न तो कोई फैसला हुआ और न ही कोई संकेत

By Om Prakash Verma Published October 3, 2022
Share
राजस्थान की राजनीति क्या रंग लाएगी? अब तक न तो कोई फैसला हुआ और न ही कोई संकेत
राजस्थान की राजनीति क्या रंग लाएगी? अब तक न तो कोई फैसला हुआ और न ही कोई संकेत
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर राजस्थान में शुरू हुए सियासत का आखिर क्या है समाधान? राजस्थान में मुख्यमंत्री बदला जाएगा या अशोक गहलोत अपनी कुर्सी बरकरार रख पाएंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा? इस तरह के सवाल पिछले कई दिनों से जस के तस हैं। विगत दिनों पहले सोनिया गांधी से अशोक गहलोत और सचिन पायलट की मुलाकात के बाद से ही इस फैसले का इंतजार किया जा रहा है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कहा था कि 1-2 दिन में मुख्यमंत्री पर फैसला हो जाएगा। हालांकि, अब तक पार्टी की ओर से ना तो कोई फैसला सुनाया गया है और ना ही कोई संकेत दिया गया है। अब तो वक्त ही बताएगा कि क्या होगा।

अशोक गहलोत को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था। इससे राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन और पायलट को नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच अशोक गहलोत के कई वफादार विधायकों ने विस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया था। हालांकि, गहलोत ने बाद में घोषणा की थी कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव में हिस्सा नहीं लेेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी हाईकमान गहलोत से नाराज है और उन्हें सीएम पद से भी हटाना चाहती है।

सोनिया गांधी से दिल्ली में माफी मांगकर वापस लौटे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इतवार को एक बार फिर अपने तेवर दिखाए और इशारों-इशारों में साफ कर दिया कि सचिन पायलट उन्हें उत्तराधिकारी के रूप में बिलकुल भी मंजूर नहीं हैं। अशोक गहलोत ने संकेत दिया है कि राज्य में अधिकतर एमएलए (विधायक) उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस बात पर गौर किया जाए कि राज्य में नए मुख्यमंत्री के नाम पर विधायकों में क्यों नाराजगी है? उन्होंने कहा, नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति किए जाने पर बहुत सारे विधायक पाला बदल लेते हैं, और नए नेता के साथ हो जाते हैं, मैं इसे गलत भी नहीं मानता, लेकिन यहांं ऐसा नहीं हुआ। अशोक गहलोत ने सचिन का नाम लिए बिना कहा, कि जब नए मुख्यमंत्री के आने की संभावना थी तो क्या कारण था कि उनके नाम से ही विधायक पूरी तरह से भड़क गए, जो आज तक कभी नहीं हुआ, उन्हें इतना भय किस बात का था।

क्यों देर कर रही हैं सोनिया
बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान राज्य में बदलाव के पक्ष में है। पार्टी नेतृत्व 2018 से ही ‘सीएम इन वेटिंग सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने को तैयार है। हालांकि, विधायकों पर ‘गहलोत का जादू आड़े आ रहा है। पार्टी नेतृत्व इस बात को जानती है कि अधिकतर विधायक अभी भी गहलोत के पक्ष में हैं और खुद गहलोत भी सीएम पद के लिए सबकुछ दांव पर लगाने को तैयार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के सबसे प्रबल दावेदार समझे जा रहे गहलोत ने खुद को इस रेस से तो बाहर कर लिया लेकिन राजस्थान का मोह वह छोड़ नहीं पा रहे हैं। पार्टी रणनीतिकारों को आशंका है कि गहलोत की मर्जी के खिलाफ जाने पर राज्य में सरकार खतरे में पड़ सकती है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma October 3, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ना करें प्लास्टिक बोतल में पानी पीने की गलती, सेहत को होते हैं ये नुकसान
Next Article क्या आपके घर पर भी होता हैं बच्चों में झगड़ा, इन तरीकों से संभाले यह परिस्थिति

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?