ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजमिस्त्री प्रशिक्षण से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

राजमिस्त्री प्रशिक्षण से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

By @dmin
Published: September 5, 2025
Share
राजमिस्त्री प्रशिक्षण से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
राजमिस्त्री प्रशिक्षण से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
SHARE

रायपुर । ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन जशपुर द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस विशेष पहल के तहत मनोरा विकासखंड के ग्राम खम्हली एवं पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम महेशपुर में 35-35 युवाओं को 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण 19 अगस्त से एसबीआई आरसेटी के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रशिक्षण के अंतर्गत युवाओं को भवन निर्माण की आधुनिक तकनीक, नींव की तैयारी, प्लास्टर, लेवलिंग, बार बैंडिंग तथा कंक्रीटीकरण संबंधी जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत किए गए हैं। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षित ग्रामीण अपने-अपने ग्रामों में प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण कार्य में सहयोग कर सकेंगे। इससे न केवल निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति में सुधार होगा बल्कि उन्हें राजमिस्त्री के रूप में रोजगार और बेहतर आय के साथ ग्रामीण आवासों के शीघ्र निर्माण में मदद मिलेगी। यह पहल युवाओं के लिए स्वरोजगार का नया द्वार खोल रही है। प्रशिक्षण के उपरांत वे मात्र श्रमिक न रहकर कुशल राजमिस्त्री बन जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कुशल राजमिस्त्रियों की उपलब्धता बढ़ेगी और उन्हें सम्मानजनक मानदेय प्राप्त होगा।

धर्म परिवर्तन के दबाव में युवक ने की खुदकुशी, वाट्सएप स्टेटस में मिला सुसाइड नोट… जांच में जुटी पुलिस
CG में दरोगा का दबंगई : बिजली गुल हुई तो बनियान-बरमुड़ा से पहुंच गए बिजली ऑफिस, जेई को जड़ दिया थप्पड़.. देखें वीडियो
कर्मचारी राज्य बीमा निगम के औषधालय निर्माण के लिए मिलेगा भूखण्ड : मंत्री डहरिया ने कर्मचारी हित में कार्य करने के दिए निर्देश
कांग्रेस ने बनाई राजनीतिक मामलों की समिति, सीएम बघेल-सिंहदेव भी बनाए गए सदस्य
विकास प्रदर्शनी का आयोजन: महिला गृह उद्योग की सदस्य का अनूठा प्रयास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभाला, अफसरों ने किया अभिनंदन
Next Article बलौदाबाजार जिले के किसान ऑयल पाम की खेती की ओर अग्रसर बलौदाबाजार जिले के किसान ऑयल पाम की खेती की ओर अग्रसर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?