ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजनीति: जब भाजपा प्रत्याशी ने पैर छूकर लिया कांग्रेस प्रत्याशी से आशीर्वाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

राजनीति: जब भाजपा प्रत्याशी ने पैर छूकर लिया कांग्रेस प्रत्याशी से आशीर्वाद

By Om Prakash Verma
Published: April 3, 2024
Share
राजनीति: जब भाजपा प्रत्याशी ने पैर छूकर लिया कांग्रेस प्रत्याशी से आशीर्वाद
राजनीति: जब भाजपा प्रत्याशी ने पैर छूकर लिया कांग्रेस प्रत्याशी से आशीर्वाद
SHARE

महासमुंद (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच महासमुंद में मंगलवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। हुआ यह कि नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों का जब आमना-सामना हुआ तो भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद मांगा। कांग्रेस प्रत्याशी ने भी बड़प्पन दिखाते हुए भाजपा प्रत्याशी को खुले दिल से आशीर्वाद दिया।

यह नजारा तब देखने को मिला, जब भाजपा की प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के पास पहुंची और उनके पैर छू लिए। बाद में कांग्रेस प्रत्याशी साहू ने कहा कि जब कोई पैर छूता है तो उसे आशीर्वाद देना हमारी परंपरा है। विचारधारा और सियासी लड़ाई अपनी जगह है। इससे पहले मंगलवार को बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन फार्म जमा किए। कांग्रेस की ओर से पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पर्चा दाखिल किया। बीजेपी प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस के सियासी दिग्गजों ने शक्ति प्रदर्शन किया। सभा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की।

महासमुंद लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी जिस वक्त नामांकन दाखिल करने पहुंचीं उसी वक्त ताम्रध्वज साहू भी वहां मौजूद थे। रुपकुमारी चौधरी ने जब ताम्रध्वज साहू को वहां देखा तो तुरंत उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने भी बीजेपी प्रत्याशी को आशीर्वाद देने में कोताही नहीं की। सियासत के मैदान में बहुत कम ऐसे मौके आते हैं जब विरोधी गुट के नेता भी एक दूसरे का मैदान-ए-जंग में आशीर्वाद लेते हैं।

नामांकन के बाद ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है। साहू ने कहा कि कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया गया है लेकिन कांग्रेस के रिश्ते जनता के साथ इतने बेहतर हैं कि पैसों की कमी महसूस नहीं होगी। वहीं रुपकुमारी चौधरी को आशीर्वाद देने पर उन्होंने कहा कि ये हमारी परंपरा है। जब कोई पैर छूता है तो बड़े उनको आशीर्वाद देते हैं। विचारधारा और सियासी लड़ाई अपनी जगह है। रुपकुमारी चौधरी ने भी नामांकन के बाद अपनी जीत का दावा किया।

मुख्यमंत्री साय आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को देंगे 186 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
नदियों का तट हुआ हराभरा, 28 नदियों के तट पर लगाए गए 11 लाख पौधे
तीन साल की आदिवासी मासूम की हत्या, निर्माणाधीन मकान में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
रजिस्ट्री प्रक्रिया अब होगी और अधिक सरल, पंजीयन विभाग ने खत्म की ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता
अबूधाबी एयरपोर्ट के पास धमाका, दो भारतीयों समेत तीन की मौत; यमन हूती विद्रोहियों ने ली जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News: बेमेतरा में सीएम साय ने भरी हुंकार, विजय बघेल के लिए मांगे वोट CG News: बेमेतरा में सीएम साय ने भरी हुंकार, विजय बघेल के लिए मांगे वोट
Next Article कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने भाजपा का दामन थामा कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने भाजपा का दामन थामा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?