ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रबी के लिए सहकारी समितियों एवं भण्डारण केन्द्रों में 70 हजार मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध… डीएपी, एमओपी और एसएसपी उर्वरक के लिए क्रय आदेश शीघ्र होगा जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रबी के लिए सहकारी समितियों एवं भण्डारण केन्द्रों में 70 हजार मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध… डीएपी, एमओपी और एसएसपी उर्वरक के लिए क्रय आदेश शीघ्र होगा जारी

By @dmin
Published: October 29, 2021
Share
Dongargarh Dongargaon MLA becomes president
Dongargarh Dongargaon MLA becomes president
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान समय में सहकारी समितियों में विक्रय हेतु कुल 47 हजार 753 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के उर्वरक भण्डारण केन्द्रों में भी 22 हजार 350 मीट्रिक टन उर्वरक भण्डारित है। रबी सीजन में राज्य के किसानों को रासायनिक उर्वरकों की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा 60 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति का क्रय आदेश फर्टिलाईजर आपूर्तिकर्ता कंपनी को दिया गया है।

यह जानकारी कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित राज्य स्तरीय उर्वरक क्रय समिति की बैठक में दी गई। बैठक में बताया कि प्रदेश में कृषकों की आवश्कता हेतु वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। बैठक में यह भी बताया गया कि कृषकों द्वारा रबी सीजन वर्ष 2019-20 में 31 जनवरी तक 16 हजार 94 मीट्रिक टन तथा वर्ष 2020-21 में 31 जनवरी तक 22 हजार 294 मीट्रिक टन उर्वरक का उठाव किया गया था।

उक्त दोनों वर्षों में 31 जनवरी की स्थिति में उर्वरकों के उठाव की मात्रा को देखा जाए तो इस साल लगभग 3 गुना अधिक मात्रा में उर्वरक समितियों एवं विपणन संघ के भण्डारण केन्द्रों में है। इसके बावजूद भी किसानों को रबी सीजन में किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसको देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ द्वारा 60 हजार मीट्रिक टन यूरिया की खरीदी का आदेश जारी किए जाने के साथ ही डीएपी उर्वरक की आपूर्ति के लिए आपूर्तिकर्ताओं को व्यादेश जारी किया जा रहा है।

बैठक में यह भी बताया गया कि देश में डीएपी उर्वरक की अनुपलब्धता एवं कम आयात को ध्यान में रखते हुए डीएपी के विकल्प के रूप में समिश्रित उर्वरक एनपीके एवं एमओपी के क्रय करने की प्रक्रिया भी तेजी से शुरू कर दी गई है। विपणन संघ द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि एसएसपी उर्वरक के 11 आपूर्तिकर्ताओं द्वारा राज्य को उर्वरक की आपूर्ति की सहमति दी गई है। इन आपूर्तिकर्ताओं को कुल एसएसपी पाउडर, एसएसपी दानेदार एवं जिंकेटेड एसएसपी पाउडर क्रय करने का आदेश दिया जा रहा है।

बैठक में यह भी बताया गया कि जिलों के सभी क्षेत्रों में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला कलेक्टरों को जिले के अंतर्गत आवश्यकतानुसार उर्वरक परिवहन के अधिकार दिए गए हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत ने अधिकारियों को भारत सरकार द्वारा उर्वरक के आवंटन में वृद्धि हेतु फर्टिलाइजर पोर्टल पर उर्वरक की उपलब्धता निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने तथा उर्वरक आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से प्रदेश को प्राथमिकता के आधार पर उर्वरक प्रदाय करने हेतु समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को तोहफे में दिया डेढ़ लाख का फोन, भोजपुरी एक्ट्रेस ने ऐसे कहा शुक्रिया…
गरियाबंद एनकाउंटर : मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद, बीजापुर में दो नक्सली ढेर
सावधान! ईयरफोन का ज्यादा इस्तेमाल बना सकता है बीमार, बरतें ये सावधानियां
एक्सिस बैंक का वित्त वर्ष 24 का वार्षिक परिणाम
डीए पर केंद्र का बड़ा आदेश: सरकारी कर्मियों को एरियर मिलने की संभावना खत्म, 18 महीने में 17% ही रहेगा महंगाई भत्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ फिर बना देशी-विदेशी जनजाति कला-संस्कृतियों का संगम छत्तीसगढ़ फिर बना देशी-विदेशी जनजाति कला-संस्कृतियों का संगम… निकोबारी, कोया, टोडा, घूमरा, छाऊ के साथ इकोंबी, दबका, बाटा नृत्य की थाप से गूंजी राजधानी
Next Article देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी… बीते 24 घंटे में 805 लोगों ने गंवाई जान…. 14,348 नए मामले आए सामने देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी… बीते 24 घंटे में 805 लोगों ने गंवाई जान…. 14,348 नए मामले आए सामने
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?