ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रत्नावली कौशल ने मंत्री देवांगन से मुंगेली जिले में उद्योग-व्यवसाय को बढ़ावा देने की रखी मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedMungeli

रत्नावली कौशल ने मंत्री देवांगन से मुंगेली जिले में उद्योग-व्यवसाय को बढ़ावा देने की रखी मांग

By Om Prakash Verma
Published: December 23, 2024
Share
रत्नावली कौशल ने मंत्री देवांगन से मुंगेली जिले में उद्योग-व्यवसाय को बढ़ावा देने की रखी मांग
रत्नावली कौशल ने मंत्री देवांगन से मुंगेली जिले में उद्योग-व्यवसाय को बढ़ावा देने की रखी मांग
SHARE

स्वरोजगार योजनाओं का लाभ देने में बरती जा रही कोताही की दी जानकारी
मुंगेली। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन से उनके निवास में भेंटकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले सुश्री कौशल ने मंत्री श्री देवांगन को भाजपाई गमछा पहनाकर कर उनका अभिनंदन किया।

भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल मुंगेली जिले के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री,मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर उनके समक्ष जनहित की मांगें रखती रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन से मुलाकात की। सुश्री कौशल ने मंत्री श्री देवांगन से मुंगेली जिले से जुड़े कई अहम मसलों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र से जरूरतमंद हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने में हो रही कठिनाइयों से अवगत कराया तथा बताया कि केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी तरह तरह के दांव पेंच सामने रखकर बेरोजगार युवाओं को केंद्र एवं छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित कर रहे हैं। इससे शासन के प्रति गलत संदेश जा रहा है।

रत्नावली कौशल ने अपने समक्ष कई युवाओं द्वारा की गई शिकायत का हवाला भी विभागीय मंत्री श्री देवांगन को दिया। इसके अलावा सुश्री कौशल ने विभिन्न विभागों द्वारा रोजगारपरक योजनाओं के प्रकरण स्वीकृत न किए जाने की भी शिकायत की। बताया कि ज्यादातर आदिम जाति कल्याण विभाग की शिकायतें सामने आ रही हैं। मुंगेली जिले में निवासरत सतनामी समुदाय के बेरोजगार युवाओं के प्रकरण तकनीकी खामियां बताकर रोक दिए जाते हैं,आवेदकों को यह भी नहीं समझाया जाता कि इन तथाकथित खामियों को कैसे दूर किया जा सकता है। इसके चलते युवा निराशा के गर्त में जा रहे हैं। रत्नावली कौशल ने ऐसी प्रवृत्ति वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेने का आग्रह मंत्री लखन लाल देवांगन से किया। सुश्री कौशल ने कई वंचित हितग्राहियों और मनमानी करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची भी सौंपी है। इसके साथ ही रत्नावली कौशल ने मुंगेली जिले में लघु एवं मध्यम उद्योगों और कुटीर उद्योगों की स्थापना की भी मांग रखी।

उन्होंने बताया कि स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाकर मसाले, अगरबत्ती, मोमबत्ती, घरेलू सजावट की सामग्री, चूडिय़ां, गारमेंट, बटेर पालन, मुर्गा मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, फूड प्रोडक्ट, मिल्क प्रोडक्ट आदि उद्योग व्यवसाय के लिए प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है। रत्नावली कौशल ने कहा कि मुंगेली जिले की ज्यादातर महिलाएं गृहिणी और कृषि मजदूरी करती हैं। कृषि मजदूरी के समय के बाद शेष पूरे समय वे घरों में बेरोजगार बैठी रहती हैं। इन महिलाओं की प्रतिभा के अनुरूप उन्हें उद्योग व्यवसाय से जोड़ा जाता है, तो वे विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में बड़ा योगदान तो देंगी ही, अपने घर परिवार के संचालन में भी बेहतर ढंग से योगदान दे सकेंगी। ये महिलाएं आत्मनिर्भर भारत के लिए अच्छा उदाहरण भी पेश कर सकेंगी।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने रत्नावली कौशल की मांग व सुझावों को दिल से सराहा और महिला समूहों को हर संभव सहयता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा मंत्री ने रोजगार परक सरकारी योजनाओं की राह में रोड़े अटकाने वाले अधिकारीयों को सबक सिखाने की बात भी कही।

आदिवासी समाज के रीति-रिवाज, रहन-सहन, संस्कृति, कला तथा जीवन शैली को आत्मसात करना चाहिए-सांसद विजय बघेल
पीएम मोदी ने शुरू की छत्तीसगढ़ में 14,260 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं, रजत जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ
बीएसपी ने दुर्ग में खाली कराया दो एकड़ जमीन का कब्जा, कब्जेदार ने फेंसिंग लगाकर बना दिया था आम का बगीचा
बस स्टेण्ड दुर्ग में शुरू हुआ यातायात पुलिस सहायता केन्द्र, विधायक गजेन्द्र यादव व एसपी गर्ग ने किया शुभांरभ
एनआईटी रायपुर में वार्षिक खेल महोत्सव ‘समर 2025’ का हुआ शानदार आग़ाज़, चार दिनों तक चलेगा खेल महाकुम्भ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनकाउंटर में ढ़ेर हुए तीन खालीस्तानी आतंकी, पिलीभीत में यूपी व पंजाब पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन
Next Article Bhilai Breaking : इंडस्ट्रीयल पार्क में निर्माणाधीन फैक्ट्री में चाकू की नोक पर लूट, ठेकेदार को बनाया निशाना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?