ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रत्नावली को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, बनी किसान कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

रत्नावली को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, बनी किसान कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष

By Om Prakash Verma
Published: August 19, 2023
Share
रत्नावली को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, बनी किसान कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष
रत्नावली को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, बनी किसान कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष
SHARE

मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य रत्नावली कौशल को किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहु ने जून में किसान कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया था। आज दिनांक 19अगस्त को उन्होंने किसान कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन आकर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहु, प्रकोष्ठ प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुश्री सुमित्रा धृतलहरे एवं किसान कांग्रेस के प्रभारी महासचिव गौरीशंकर पांडे के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के उपरांत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी विजय जागेड़ से किसान कांग्रेस के कार्यालय में आशीर्वाद प्राप्त किया। जिले की सक्रिय युवा नेत्री रत्नावली कौशल को कांग्रेस में एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस नेतृत्व ने सुश्री कौशल को किसान कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

जिले में हमेशा सक्रिय रहने वाली मुंगेली निवासी कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल महिला कांग्रेस कमेटी छ्ग की प्रदेश महासचिव तथा छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की सदस्य हैं, तथा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित हिन्द सेना समाज सेवी संगठन की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष है इन सभी पदों की जिम्मेदारी वे बखूबी निभाती आ रही हैं। वे भूपेश बघेल सरकार और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की योजनाओं व कार्यक्रमों तथा महिला कांग्रेस की नीतियों का लगातार प्रचार प्रसार करती आ रही हैं। सुश्री कौशल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का निरंतर दौरा कर ग्रामीणों और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने तथा उन्हें कांग्रेस से जोडऩे का काम करती आ रही हैं।

कांग्रेस कमेटी ने उन्हें पार्टी के बूथ चलो अभियान के लिए जोन प्रभारी बनाया था। जोन प्रभारी के रूप में रत्नावली कौशल ने प्रभार वाले 18 बूथों में इस अभियान को रिकॉर्ड समय में शत प्रतिशत सफल बनाया था। इस उपलब्धि के लिए उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। रत्नावली कौशल की इसी कार्य कुशलता को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति और किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू की अनुशंसा पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें किसान कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकत्र्ताओं ने उनके निवास के समक्ष जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

किसान हित में करूंगी काम
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नावली कौशल ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने मुझे इस लायक समझा, यह मेरा सौभाग्य है। इसके लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम, समस्त मंत्रीगण, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू समेत समस्त वरिष्ठ नेताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं किसान हैं और किसानों की तकलीफ दुख दर्द से भलिभांति अवगत हैं। इसीलिए उन्होंने किसानों के हित और हक में अनेक योजनाएं संचालित कर रखी हैं। सुश्री कौशल ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से किए गए वादों को हमारी कांग्रेस सरकार ने सौ फीसदी पूरा कर दिया है। किसानों के कर्ज माफ किए गए, उन्हें सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जा रही है, समय पर खाद बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है तथा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। किसानों को हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान की अंतर राशि का भुगतान कर रहे हैं। किसानों के मवेशियों के गोबर व गोमूत्र की खरीदी कर उन्हें अल्प दर पर उत्कृष्ट जैविक खाद उपलब्ध कराई जा रही है। रत्नावली ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू की मंशा के अनुरूप किसान हित में समर्पित भाव से काम करेंगी।

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से निवेशकों ने की मुलाकात
छत्तीसगढ़ में वन नेशन वन कार्ड व्यवस्था का लाभ मिलना शुरू
एजुकेट गर्ल्स की संस्थापक सफीना हुसैन को ‘टाइम वुमन ऑफ द ईयर 2026’ में शामिल किया गया
नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक सौंदर्यीकरण में देरी, कलेक्टर ने जताई ठेका एजेंसी पर नाराजगी, दिया जाएगा नोटिस
इस बार 15 अगस्त पर हर घर फहरेगा महिलाओं द्वारा तैयार तिरंगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आप का वादा : छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगी फ्री बिजली, अरविंद केजरीवाल ने दी 9 गारंटियां
Next Article विधायक देवेन्द्र की प्र​गति यात्रा शुरू, एक ही दिन में सेक्टर 9 के लोगों को मिली सवा करोड़ से ज्यादा की सौगात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?