रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां में हैं। इस बीच खबर आ रही है कि रणबीर-आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस साइंस फिक्शन फिल्म में रणबीर और आलिया पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया की ‘ब्रह्मास्त्र अगले साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक सू्त्र ने बताया, फिल्म की रिलीज डेट विशेष रूप से महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के कारण होने वाली आंशिक अवकाश के साथ मेल खाती है। मेकर्स ने रिलीज के लिए कई तरीखों पर चर्चा की है और उन्होंने अंतिम रूप से 9 सितंबर को फिल्म को दर्शकों के बीच लाने के बारे में विचार किया है। कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी द्वारा किया गया है। फिल्म को करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म हिन्दी समेत तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र इस दिन होगी रिलीज…..




