ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूनिशेड निर्माण में लेटलतीफी : अफसरों पर जमकर बरसे वोरा… नगरीय प्रशासन मंत्री को किया फोन… विकास कार्यों में तेजी लाने अफसरों को निर्देश देने किया आग्रह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

यूनिशेड निर्माण में लेटलतीफी : अफसरों पर जमकर बरसे वोरा… नगरीय प्रशासन मंत्री को किया फोन… विकास कार्यों में तेजी लाने अफसरों को निर्देश देने किया आग्रह

By @dmin
Published: October 4, 2021
Share
यूनिशेड निर्माण में लेटलतीफी : अफसरों पर जमकर बरसे वोरा… नगरीय प्रशासन मंत्री को किया फोन… विकास कार्यों में तेजी लाने अफसरों को निर्देश देने किया आग्रह
यूनिशेड निर्माण में लेटलतीफी : अफसरों पर जमकर बरसे वोरा… नगरीय प्रशासन मंत्री को किया फोन… विकास कार्यों में तेजी लाने अफसरों को निर्देश देने किया आग्रह
SHARE

दुर्ग। इंदिरा मार्केट में यूनिशेड निर्माण कार्य में लेटलतीफी को लेकर आज विधायक अरुण वोरा ने जमकर नाराजगी जताई। नगर निगम के कमिश्नर समेत तमाम अफसरों को इंदिरा मार्केट में बुलाकर वोरा ने साफ कहा कि अब और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वोरा ने मौके से ही सीधे नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया को फोन पर पूरी जानकारी देते हुए कार्य तत्काल पूरा कराने का आग्रह किया। वोरा ने कहा कि वे स्वयं दुर्ग आकर विकास कार्यों की समीक्षा करें। डहरिया ने कहा है कि वे 20 अक्टूबर को दुर्ग आकर यूनिशेड सहित अन्य सभी विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। डहरिया ने 15 दिनों के भीतर यह कार्य पूरा करने सख्त निर्देश दिये हैं।

वोरा ने निगम कमिश्नर हरेश मंडावी समेत दुर्ग नगर निगम के इंजीनियरों से साफ कहा है कि धीमी गति से कामकाज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विकास कार्यों में तेजी लाना जरूरी है। वोरा ने कहा कि पूरे इंदिरा मार्केट की दुर्गति हो चुकी है। यूनिशेड निर्माण कार्य में लेटलतीफी के कारण यहां का ट्रैफिक अस्त व्यस्त हो चुका है। दुकानों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यवसायी के साथ साथ खरीदारी करने आए नागरिक भी यहां की अव्यवस्थाओं से त्रस्त हैं।

वोरा ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से कहा है कि वे दुर्ग नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा करें और कार्यों को तेज गति से पूरा करने के लिये समयसीमा निर्धारित करें। दुर्ग शहर न केवल जिला मुख्यालय है बल्कि संभाग का मुख्यालय भी है। यहां के विकास कार्य और सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद होना चाहिये।

वोरा ने जीई रोड के उन्नयन की समीक्षा की

नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक 64 करोड़ और पुलगांव से लेकर अंजोरा तक 46 करोड़ यानी कुल 110 करोड़ की लागत से हो रहे मार्ग सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण कार्य के दौरान पुराने डिवाइडर और विद्युत पोल को हटाने से मार्ग में अंधेरा पसरा हुआ है, जिससे दुर्घटना की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। वोरा ने लोक निर्माण के विद्युत विभाग के अधिकारियों और निगम आयुक्त के साथ संयुक्त बैठक लेकर जीई रोड के उन्नयन कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि मालवीय चौक के पास रात में अंधेरा रहता है। इसके कारण एक्सीेडेंट की घटनाएं होती रहती है। यहां के डिवाइडर के पोल में तत्काल प्रकाश की व्यवस्था होना चाहिये। जीई रोड के सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए वोरा ने कहा कि इस रफ्तार से काम होने पर सड़क उन्नयन और सौंदर्यीकरण के काम में कई साल लग जाएंगे। योजना को समय पर पूरा करें। विधायक अरुण वोरा ने व्यस्ततम मार्ग में प्रकाश व्यवस्था के लिए नए पोल व लाइट लगाने का कार्य शुरू करने के लिये 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए कार्य प्रारंभ होने तक वोरा ने वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

लोनिवि ई एंड एम के कार्यपालन अभियंता अजय कुमार टेम्भूरने ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू नगर चौक से अंजोरा तक कुल 12 करोड़ के विद्युत कार्य की निविदा की जा चुकी है जिसे स्वीकृति मिलना और कार्यादेश जारी किया जाना बाकी है। वोरा ने उच्च अधिकारी ईएनसी भृतपहरी से चर्चा कर प्रक्रिया एक सप्ताह में पूर्ण कराने और कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने कहा। प्रकाश व्यवस्था के लिये मार्ग में दोनों ओर 120-120 वॉट के एलईडी और रंगीन लाइट के साथ ही 6 चौक चौराहों में हाई मास्ट व सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण कार्य भी शामिल है। समीक्षा बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, संजय कोहले, ऋषभ जैन, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, पप्पू श्रीवास्तव, आयुष शर्मा, निगम अभियंता प्रकाश थवानी, गिरीश दीवान, लोनिवि के गगन जैन व लोनिवि विद्युत से विकास लता तिर्की, रेणुका साहू मौजूद थे।

रिसाली निगम क्षेत्र में मकानों व दुकानों की फिर से शुरू हुई नाप-जोक,  तीन माह में काम पूरा करने का निर्देश
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन
एक घण्टे के अन्दर पकड़ाए लूट के आरोपी: नकली प्रिस्टल दिखाकर दिया था घटना को अंजाम
नहीं रहे ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार: 98 साल की उम्र में निधन… कई दिनों से थे बीमार… हिंदुजा अस्पताल में ली अंतिम सांस
कम कर वसूली पर आयुक्त हुए नाराज, अब बकायादारों से वसूली करने निगम लगाएगा शिविर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लखीमपुर हिंसा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को भी रोका, नहीं उतरने दिया गया विमान लखीमपुर हिंसा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को भी रोका, नहीं उतरने दिया गया विमान
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं एससी की मुहर: कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 50 हजार का मुआवजा, 30 दिनों में होगा भुगतान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?