ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूक्रेन के इस जंगल से मिल रहे लाशों के ढेर, सामूहिक क्रब में कमर के पीछे बंधे हैं मृतकों के हाथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

यूक्रेन के इस जंगल से मिल रहे लाशों के ढेर, सामूहिक क्रब में कमर के पीछे बंधे हैं मृतकों के हाथ

By @dmin
Published: June 14, 2022
Share
लाशें दफनाने के लिए खोदा गया 45 फीट लंबा गड्ढा, कीव में एक साथ मिले 410 लोगों के शव
लाशें दफनाने के लिए खोदा गया 45 फीट लंबा गड्ढा, कीव में एक साथ मिले 410 लोगों के शव
SHARE

कीव (एजेंसी)। कभी चीड़ के पेड़ों की सुंदरता और पक्षियों के चहचहाने के लिए पहचाने जाने वाले यूक्रेन के एक जंगल से अब लाशों के ढेर मिल रहे हैं। राजधानी कीव के बाहरी इलाके में बुका शहर के समीप जंगल से एक और सामूहिक कब्र मिली है। कई मृतकों के हाथ उनकी कमर के पीछे बंधे मिले हैं। इन कब्रों को खोदने का काम ऐसे वक्त में हो रहा है जब यूक्रेन के पुलिस प्रमुख ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अधिकारियों ने 24 फरवरी को रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से 12,000 से अधिक लोगों की हत्याओं की आपराधिक जांच शुरू की है।

सफेद रंग के चिकित्सीय कपड़े पहने और मास्क लगाए कामगारों ने फावड़े की मदद से वन की मिट्टी से शवों को निकालना शुरू किया। कपड़े और धूल से ढके शवों पर मक्खियां भिनभिनाने लगीं। कीव क्षेत्रीय पुलिस के प्रमुख एंड्री नेबीतोव ने घटनास्थल पर कहा, घुटनों पर गोलियों के निशान हमें बताते हैं कि लोगों को कितना प्रताडि़त किया गया। टेप से पीठ पर बांधे गए हाथ बताते हैं कि लोगों को लंबे वक्त तक बंधक बनाकर रखा गया और शत्रु सेना ने उनसे कोई भी सूचना निकालने का प्रयास किया।

सामूहिक कब्रों में 1,316 लोगों के शव बरामद
क्षेत्र से मार्च के अंत तक रूसी सैनिकों की वापसी के बाद से अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने वन में व अन्य जगहों से सामूहिक कब्रों में 1,316 लोगों के शव बरामद किए हैं। बुका में सामूहिक कब्रें मिलने के बाद दुनियाभर में तीखी प्रतिक्रिया देखी गई थी।

वहीं, रूस के कब्जे वाले दक्षिणी यूक्रेन क्षेत्र में अधिकारियों ने शहर के उन निवासियों को रूसी पासपोर्ट जारी करना शुरू कर दिया, जिन्होंने उसके लिए अनुरोध किया था। रूस देश के कब्जे वाले हिस्सों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। एक वीडियो में रूस समर्थित अधिकारी नए रूसी नागरिकों को बधाई देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से कहा कि रूस कहीं नहीं जाएगा। हम यहां बेहतरी के लिए हैं।

महिला सशक्तिकरण दिवस पर महिला पुलिस ने संभाला मेले की कमान
प्रेमी के घर मिला प्रेमिका का शव, विवाद के बाद हुआ था ब्रेकअप, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
लोकवाणी की 21वीं कड़ी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले…. छत्तीसगढ़ के विकास में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए गढ़ा जा रहा नवा छत्तीसगढ़
संसद सत्र से पहले 28 नवंबर को होगी सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल
अपने वफादार जनरल सुलेमानी को यादगार अंतिम विदाई दे रहा ईरान, अंत्येष्टि में हजारों लोग शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चीन के साथ सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा बड़ा फैसला : सेनाओं में 4 साल के लिए भर्ती होंगे ‘अग्निवीर’, बेहतर पैकेज के साथ होगी विदाई
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 237 # 14 june 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?