ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यू-ट्यूब पर 12 वीं का पेपर लीक, माशिमं ने रद्द की स्कूलों की तिमाही परीक्षा, बच्चों ने कहा बाकी पेपर भी दे दो सर
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EducationRaipur

यू-ट्यूब पर 12 वीं का पेपर लीक, माशिमं ने रद्द की स्कूलों की तिमाही परीक्षा, बच्चों ने कहा बाकी पेपर भी दे दो सर

By @dmin Published September 26, 2022
Share
यू-ट्यूब पर 12 वीं का पेपर लीक, माशिमं ने रद्द की स्कूलों की तिमाही परीक्षा, बच्चों ने कहा बाकी पेपर भी दे दो सर
यू-ट्यूब पर 12 वीं का पेपर लीक, माशिमं ने रद्द की स्कूलों की तिमाही परीक्षा, बच्चों ने कहा बाकी पेपर भी दे दो सर
SHARE

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक परीक्षा मंडल के द्वारा ली जाने वाली तिमाही परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। जिसके बाद माशिमं में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार बारहवीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर लीक गया है। एक यू-ट्यूब चैनल पर यह पेपर डाल दिया गया है। वही बच्चे दूसरे विषयों के प्रश्न पत्र की भी मांग कर रहे है। प्रश्न पत्र लीक होने के बाद माशिमं ने स्कूलों में होने वाली तिमाही परीक्षा रद्द कर दी है। वहीं सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है कि वे स्कूल स्तर पर पेपर सेट करके अब तिमाही परीक्षा का आयोजन करें।

कानूनी कार्रवाई की तैयारी
पेपर लीक की अफसर अब जानकारी जुटाने में लग गए हैं कि कहां से प्रश्न पत्र लीक हुआ। इस मामले में परीक्षाएं निरस्त करने के अलावा यू-ट्यूब चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी चल रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रश्न पत्र हफ्तेभर से भी ज्यादा समय से यू-ट्यूब पर उपलब्ध है।

स्कूल शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव ने ये कहा
इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव व माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला ने सभी डीईओ के लिए संदेश जारी करते हुए कहा कि अत्यंत खेद का विषय है कि अनेक न्यूज चैनलों पर यह खबर चल रही है कि तिमाही परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। कुछ वीडियो भी पेपर लीक के संबंध में यूट्यूब पर चल रहे हैं।

तिमाही परीक्षा के लिए पेपर सेटिंग स्कूल स्तर पर ही किया जाएगा। किसी केंद्रीकृत पेपर का उपयोग नहीं किया जाएगा। तिमाही परीक्षा का टाइम टेबल भी केंद्रीकृत नहीं होगा। टाइम टेबल भी स्कूल स्तर पर ही निर्धारित किया जाएगा। यह ध्यान रखा जाएगा कि सभी स्कूलों में तिमाही परीक्षा अनिवार्य रूप से 10 अक्टूबर तक पूर्ण कर ली जाए। ऐसा करने से स्कूल स्तर पर पेपर सेटिंग के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।

ब्लैक बोर्ड पर लिखेंगे प्रश्न
आदेश में कहा गया है कि तिमाही परीक्षा के लिए अलग से पेपर छपवाने की आवश्यकता नहीं है। पेपर को चाक से ब्लैक बोर्ड पर लिखा जाएगा जैसा पूर्व में किया जाता रहा है। उत्तर पुस्तिका भी छपवाने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थी उत्तर अपनी विषय की कॉपी में लिखेंगे और स्कूल के शिक्षक कॉपी जांचकर विद्यार्थियों को देंगे।

You Might Also Like

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज

@dmin September 26, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग में अधेड़ की हत्या से सनसनी : गला रेतकर की गई हत्या, कातिल ने गुप्तांग भी काटा
Next Article राजधानी रायपुर के इस अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चली गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस स्कूल में गोलीबारी, नौ की मौत, 20 घायल, हमलावर ने खुद को भी गोली मारी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?