ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यह कैसी दरिंदगी: मां बोली- उसने तो इतने कपड़े पहने थे, फिर तन पर क्यों कुछ नहीं था?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

यह कैसी दरिंदगी: मां बोली- उसने तो इतने कपड़े पहने थे, फिर तन पर क्यों कुछ नहीं था?

By Om Prakash Verma
Published: January 2, 2023
Share
यह कैसी दरिंदगी: मां बोली- उसने तो इतने कपड़े पहने थे, फिर तन पर क्यों कुछ नहीं था?
यह कैसी दरिंदगी: मां बोली- उसने तो इतने कपड़े पहने थे, फिर तन पर क्यों कुछ नहीं था?
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की राजधानी दिल्ली में सुल्तानपुरी से लेकर कंझावला तक कार से 13 किलोमीटर तक युवती के घसीटे जाने के मामले में पीडि़त मां का बयान सामने आया है। मृतका की मां बेटी की मौत से बेसुध हो गईं हैं। वह रह-रहकर बेहोश हो रही है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आखिरी बार रात 9.00 बजे बेटी से बात हुई थी। मां ने कहा कि मैंने उससे रात 9.00 बजे बात की थी तब उसने कहा था कि वह सुबह करीब तीन-चार बजे तक घर आ जाएगी। पीडि़त मां का कहना है कि उनकी बेटी शादियों में इवेंट प्लानर का काम करती थी। वह परिवार की अकेली कमाने वाली सदस्य थी।

पीडि़ता का कहना है कि उसे रविवार सुबह पुलिस ने फोन कर दुर्घटना के बारे में बताया। मुझे पुलिस स्टेशन ले जाया गया और इंतजार करने को कहा गया। जब मेरा भाई पुलिस स्टेशन पहुंचा तो उसे मेरी बेटी की मौत के बारे में बताया गया। तब यह बात मेरे भाई ने मुझे बताई। रो-रोकर पूरा वाकया बताने वाली पीडि़ता ने कहा कि मेरी बेटी ही परिवार में अकेली कमाने वाली थी। जब वह घर से निकली तो उसने कई कपड़े पहन रखे थे, लेकिन उसके शव पर कपड़े का एक टुकड़ा भी नहीं मिला। पीडि़ता ने सवाल किया कि आखिर यह कैसी दुर्घटना थी जिसमें मेरी बच्ची का ये हाल हो गया।

Delhi | I had a conversation with her at around 9pm, she said she'll return by 3-4am. She used to work as event planner for weddings. In morning,I got a call from police & was informed about the accident. I was taken to police station & was made to wait: Deceased's mother https://t.co/yGrjnk3sKO pic.twitter.com/8KPld7ERjC

— ANI (@ANI) January 2, 2023

यह है पूरा मामला
सुल्तानपुरी में शनिवार रात युवती को 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में इंसानियत भी शर्मसार हो गई। शराब के नशे में धुत आरोपी युवक कार से युवती को घसीटते हुए सुल्तानपुरी से जोंटी गांव, कंझावला तक ले गए। अगले बंपर और पहियों के बीच युवती फंस गई थी। कार में फंसा हुआ शव जब सड़क पर गिरा तो युवक फरार हो गए। रविवार तड़के 4:11 बजे राहगीरों ने सड़क पर युवती का शव देखकर पुलिस को खबर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवती का शव देखा तो दिल दहल गया। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पिछला हिस्सा सड़क की रगड़ लगने से जलकर गायब हो चुका था। शरीर में खून की एक भी बूंद नहीं बची थी। मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्होंने जीवन में इतना भयानक हादसा कभी नहीं देखा। आरोपी नए साल की पार्टी करने के लिए मुरथल गए थे। आरोपी वापस ग्रे कलर की कार से मंगोलपुरी लौट रहे थे।

सुल्तानपुरी में स्कूटी सवार बीस साल की युवती कार की चपेट में आ गई। इसके बाद आरोपी कार से युवती को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटकर ले गए। करीब 3:24 बजे सुल्तानपुरी थाना पुलिस को कार में बांधकर युवती को घसीटने की खबर मिली थी। गश्त पर मौजूद एसएचओ मौके पर पहुंचे तो युवती की स्कूटी सुल्तानपुरी में मिल गई। अभी जांच चल ही रही थी कि 4:11 बजे रोहिणी के कंझावला में युवती को कार से घसीटने की कॉल मिली। बाहरी जिला पुलिस भी जोंटी गांव पहुंच गई। यहा युवती का शव बरामद हो गया।

शरीर की शायद ही कोई ऐसी हड्डी बची हो जो न टूटी हो। एक पैर भी गायब था। दूसरा पैर पूरी तरह टूटकर घूम चुका था। पीठ में रगड़ लगने से शरीर में गड्ढा हो गया था। पीछे की ओर से शरीर के अंदरूनी अंग भी गायब थे। माना जा रहा है कि युवती के शव और उसके कपड़ों के हिस्से सुल्तानपुरी से जोंटी गांव तक फैल गए। पुलिस की एक टीम रविवार को सुल्तानपुरी से घटनास्थल तक जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने इस दूरी के दौरान मौके से अवशेष जुटाए। आरोपियों की कार का मैकेनिकल निरीक्षण करवाने की तैयारी की जा रही है।

अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त, राशनकार्ड, पेंशन से लेकर गुमास्ता और आधार कार्ड में संशोधन मौके पर ही करेंगे अधिकारी
विधायक देवेन्द्र की पहल : रायपुर की तर्ज पर भिलाई में भी बनेगा सेमी ओलंपिक स्वीमिंग पुल
Gustakhi Maaf: मातृभाषा में शिक्षा और अंग्रेजी का शौक
नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों की चुनावी तैयारियां प्रारंभ, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए निर्देश
भारतीय बल्लेबाजों ने फिर किया शर्मसार, इंग्लैंड ने पारी और 76 रनों से जीता तीसरा टेस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Big Breaking : धर्मांतरण पर नारायणपुर में बड़ा बवाल, नगर बंद और हाइवे जाम… पत्थरबाजी में एसपी घायल
Next Article Durg Breaking : अगरबत्ती फैक्टरी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने पाया काबू

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?