ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मौत की गारंटी बन गया रेड कॉरिडोर, नक्सलियों के समक्ष अब दो ही विकल्प – सरेंडर करो या गोली खाओ…
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

मौत की गारंटी बन गया रेड कॉरिडोर, नक्सलियों के समक्ष अब दो ही विकल्प – सरेंडर करो या गोली खाओ…

By Om Prakash Verma Published May 3, 2024
Share
मौत की गारंटी बन गया रेड कॉरिडोर, नक्सलियों के समक्ष अब दो ही विकल्प - सरेंडर करो या गोली खाओ…
मौत की गारंटी बन गया रेड कॉरिडोर, नक्सलियों के समक्ष अब दो ही विकल्प - सरेंडर करो या गोली खाओ…
SHARE

बस्तर। आतंक का अंत एक दिन जरुर होता है। विकास और समाज के लिए नासूर बन चुके नक्सलियों का अंत भी अब करीब आ चुका है। जिस रेड कॉरिडोर में पहले ये नक्सली वारदात को अंजाम देने के बाद गुम हो जाते थे, जवानों ने उस रेड कॉरिडोर को अब चारों ओर से लॉक कर दिया है। नक्सली या तो मारे जा रहे हैं या फिर सरकार के सामने सरेंडर कर रहे हैं। बीते कई दशकों में आतंक पर लगाम की कील ठोकने में जवान कामयाब रहे हैं।

नक्सलगढ़ के नाम से जाना जाने वाला बस्तर कभी बम और बारुद की गंध से पहचाना जाता था। पर्यटन की अपार संभावनाओं को समेटे बस्तर में नक्सलियों का राज होता था। जवानों की हिम्मत और सरकार की तगड़ी रणनीति से अब बस्तर की तस्वीर बदल रही है। बीते पांच दशकों में नक्सलवाद पर लगाम लगाने के लिए जवानों ने माओवादियों के रेड कॉरिडोर को लॉक कर दिया है। नक्सलियों की पूरी सप्लाई लाइन बंद कर दी है। विकास के दुश्मन बने नक्सलियों की असली तस्वीर भी अब जनता जान चुकी है। जिस रेड कॉरिडोर को ये माओवादी अपनी सुरक्षित पनाहगार मानते थे वो अब उनके लिए खतरे की घंटी बजा रहा है।

ये है रेड कॉरिडोर
नक्सलियों को उनकी ही भाषा में जब से जवान जवाब देने लगे हैं तब से नक्सली अपनी जान की भीख मांगते घने जंगलों में भागते फिर रहे हैं। आंध्र, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड के जंगल वाले इलाकों को मिलाकर नक्सलियों ने रेड कॉरिडोर डेवलप किया था। नक्सली बड़ी वारदातों को अंजाम देकर दूसरे राज्यों की सीमाओं में जाकर छिप जाते थे। नक्सलियों को ठिकाने लगाने के लिए पड़ोसी राज्य ने ज्वाइंट ऑपरेशन शुरु किया।

मजबूत किया नेटवर्क
लाल आतंक के खात्मे के लिए फोर्स ने अपना जमीनी नेटवर्क मजबूत किया। मुखबिरों की फौज खड़ी की। धीरे धीरे कर नक्सलियों के सेफ जोन वाले इलाके में घुसे। देखते ही देखते नक्सली अपने सीमित दायरे में सिमटने लगे। जवानों ने इसका फायदा उठाते हुए नक्सलियों को ट्रेस करना शुरु कर दिया। बड़ी संख्या में नक्सली ढेर होने लगे और सरेंडर करने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी। खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ये कह चुके हैं कि आने दो सालों में जो बचे खुचे नक्सली हैं वो भी समाप्त हो जाएंगे। कांकेर में तो चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने खुली चुनौती देते हुए कहा था कि या तो सरेंडर कर दो या फिर गोली खाओ।

सरेंडर करने वालों की संख्या बढ़ी
नक्सलवाद के खात्मे की आवाज अब आदिवासी भी उठाने लगे हैं। सालों से विकास से दूर रहे गांव वाले भी चाहते हैं कि उनके गांव में बिजली पानी आए। उनके बच्चे भी दूसरे बच्चों की तरह पढ़े लिखें। सालों तक नक्सलियों ने गांव वालों को बहकाकर विकास से दूर रखा। खुद को गरीबों और आदिवासियों का मसीहा बताने वाले नक्सली भी अपनी सच्चाई समझ चुके हैं। सरेंडर में आई तेजी ये बता रही है कि नक्सलवाद का अब बस गिना चुना समय ही बचा है।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Om Prakash Verma May 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: दो चरणों की छाया तीसरे चरण पर! पहले दो चरणों में हुए 4 सीटों के मतदान से तीसरे चरण की सीटों का गणित निकाल रहे राजनीतिक दल CG Politics: दो चरणों की छाया तीसरे चरण पर! पहले दो चरणों में हुए 4 सीटों के मतदान से तीसरे चरण की सीटों का गणित निकाल रहे राजनीतिक दल
Next Article मौसमी बीमारी: तेजी से पैर पसारने लगा पीलिया मौसमी बीमारी: तेजी से पैर पसारने लगा पीलिया

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?