ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोदी ने क्यों की योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ, कहा- तोड़ दिया अंधविश्वास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मोदी ने क्यों की योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ, कहा- तोड़ दिया अंधविश्वास

By @dmin
Published: May 26, 2022
Share
मोदी ने क्यों की योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ, कहा- तोड़ दिया अंधविश्वास
मोदी ने क्यों की योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ, कहा- तोड़ दिया अंधविश्वास
SHARE

हैदराबाद (एजेंसी)। पीएम नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरुवार को राज्य के सीएम के. चंद्रशेखर राव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेलंगाना का आंदोलन इसलिए नहीं चला था कि कोई एक परिवार राज्य के लोगों के सपनों को कुचलता रहे। कोई एक ही परिवार साम-दाम-दंड-भेद का रास्ता अपनाकर तेलंगाना को तबाह करने की साजिश रचता रहे। इस दौरान उन्होंने केसीआर को अंधविश्वासी बताया तो वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तेलंगाना की धरती से बधाई देना चाहूंगा। किसी ने उनसे कहा कि उन्हें उस स्थान पर नहीं जाना चाहिए। लेकिन योगी जी ने कहा कि वह साइंस में यकीन रखते हैं और वहां के लिए निकल गए। आज वह दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं।

वास्तु की चिंता में केसीआर ने बदला था घर
इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें तेलंगाना को उन लोगों से बचाना होगा, जो अंधविश्वास को बढ़ावा देते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस टिप्पणी से तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा, जिन पर अंधविश्वासी होने के आरोप लगते रहे हैं। पूर्व सांसद के. विश्वेश्वर रेड्डी ने उन पर अपने अंधविश्वास के चलते लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। दरअसल 2016 में ये चर्चाएं चली थीं कि वास्तु को लेकर चिंतित केसीआर ने नए घर में शिफ्ट होने का फैसला लिया था। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी जब हैदाराबाद में थे तो राज्य के सीएम के. चंद्रशेखर राव बेंगलुरु में थे और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा से मीटिंग कर रहे थे।

नोएडा के मिथक का पीएम ने क्यों किया जिक्र
यह लगातार दूसरा मौका था, जब सीएम ने पीएम मोदी की अगवानी न करने का फैसला लिया। इससे पहले भी फरवरी में ऐसा हुआ था, जब वह पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए नहीं पहुंचे थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ की जिस वाकये के लिए तारीफ की है, वह नोएडा से जुड़ा है। दरअसल नोएडा को लेकर यह मिथक माना जाता था कि जो भी सीएम यहां आता है, वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता। इसके अलावा उसका दोबारा सत्ता में आना मुश्किल होता है। इस मिथक के बाद भी योगी आदित्यनाथ नोएडा के दौरे पर गए थे। इसी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ की और उन्हें विज्ञान पर भरोसा करने वाला नेता बताया।

केसीआर पर बरसे मोदी, परिवारवादियों ने मचा दी है लूट
तेलंगाना के लोग देख रहे हैं कि एक परिवार को समर्पित पार्टियां जब सत्ता में आती हैं तो कैसे एक परिवार के लोग करप्शन का चेहरा बन जाते हैं। यहां के लोग देख रहे हैं कि परिवारवादी पार्टियां किस तरह सिर्फ अपना विकास करती हैं। अपने परिवार के लोगों की तिजोरियां भरती हैं। इन परिवारवादी पार्टियों को गरीब के दर्द और तकलीफ की कोई चिंता और परवाह नहीं होती। इनकी राजनीति सिर्फ इस बात पर केंद्रित होती है कि एक परिवार लगातार किसी तरह सत्ता पर कब्जा करके लूटता रहे। इसके लिए ये लोग समाज को बांटने की साजिश रचते हैं। जनता के विकास में उनकी कोई रुचि नहीं होती है।

आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित, पीएम मोदी बोले- समुद्री शक्ति के रूप में उभर रहा भारत
Such Cruelty to wife:_ अपनी पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत, कर ली दूसरी शादी और भाई से करवाया दुष्कर्म, जाने क्या है मामला
भिलाई का शातिर बदमाश : यू-टयूब विडियो देख कर बिहार से खरीद लाया पिस्टल… कई मामलों में पहले भी खा चुका है जेल की हवा
35 यात्रियों को लेकर दिल्ली से आया एयर इंडिया का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला
अनुच्छेद 370 हटाने से आर्थिक विकास को गति मिलेगी: अमेरिकी सांसद जो विल्सन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पट्टो से संबधित प्राप्त आवेदनों को तत्काल सक्षम अधिकारी को प्रेषित, आवास योजना के आवेदनों पर की जा रही कार्यवाही पट्टो से संबधित प्राप्त आवेदनों को तत्काल सक्षम अधिकारी को प्रेषित, आवास योजना के आवेदनों पर की जा रही कार्यवाही
Next Article गोबर बेचकर अपने पति के लिए खरीद ली बाइक, महिलाएं पूरे परिवार को कर रही सशक्त गोबर बेचकर अपने पति के लिए खरीद ली बाइक, महिलाएं पूरे परिवार को कर रही सशक्त

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?