ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मैहर में आयोजित होगी छत्रपति साहू महाराज की 152वीं जयंती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
MP News

मैहर में आयोजित होगी छत्रपति साहू महाराज की 152वीं जयंती

By Om Prakash Verma
Published: July 21, 2025
Share
मैहर में आयोजित होगी छत्रपति साहू महाराज की 152वीं जयंती
मैहर में आयोजित होगी छत्रपति साहू महाराज की 152वीं जयंती
SHARE

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल
मैहर/ मध्य प्रदेश के मैहर जिले में ओबीसी, एससी/एसटी महासभा के तत्वाधान में आरक्षण के जनक, समाज सुधारक राजर्षि छत्रपति साहू जी महाराज की 152वीं जयंती का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह समारोह 26 जुलाई 2025, शनिवार को सुबह 11 बजे पटेल मैरिज गार्डन, कटनी रोड, मैहर में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता सतना जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल करेंगे, वहीं आयोजकों में देवदत्त सोनी और वीरेंद्र सिंह पटेल भी मुख्य भूमिका में रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल, देवराज सिंह, संध्या कुशवाहा, आर.डी. प्रजापति, उषा चौधरी, सी.एल. वंशकार, दामोदर यादव और रेनू शाह शामिल होंगे। समारोह को लेकर पार्टी की दृष्टि से राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम ने भी उत्साह व्यक्त किया है।

इस अवसर पर सामाजिक समरसता और आरक्षण के महत्व पर चर्चा होगी, साथ ही छत्रपति साहू जी महाराज के सामाजिक न्याय और समानता के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया जाएगा। यह आयोजन ओबीसी, एससी/एसटी समुदायों के उत्थान और एकजुटता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

समारोह को लेकर अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल ने इस आयोजन के बारे में कहा, “छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती सामाजिक न्याय और समानता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। उनका जीवन और कार्य हमें समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता है। यह समारोह सामाजिक एकता को मजबूत करने और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा। मैं सभी से इस आयोजन में शामिल होने और सामाजिक समरसता के इस संदेश को आगे बढ़ाने की अपील करता हूँ।

मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के सक्रीय भूमिका में आने के बाद यह पहला अवसर है जब पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल प्रदेश में आ रहे हैं। इसे देखते हुए आयोजन में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समुदाय के लोगों की व्यापक भागीदारी की उम्मीद की जा रही है।

Raipur News : पेट्रोल पंप पर हो रहे विवाद को रोकने पहुंचे युवा कांग्रेस नेताओं पर चाकू से हमला, यूथ कांग्रेस ने किया थाने का घेराव
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेश की मिसाल, ट्रेफिक में फंसे एंबुलेंस को रास्ता देने मंच पर खड़े हो गए सीएम  
Breaking News : अधिवेशन में शामिल होने रायपुर जा रहे कांग्रेसियों की बस का एक्सीडेंट, 15 नेता घायल
छत्तीसगढ़ में कोरोना: आज अब तक सामने आए 12 नए मामले, 74 मरीज हुए डिस्चार्ज
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में बढ़ रही है सौर ऊर्जा की पहुंच, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिल रही नई रौशनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : नंदिनी टाउनशिप में बेटी साथ के महिला ने किया अत्मदाह…  जांच में जुटी पुलिस
Next Article रायगढ़ के आकाश देवांगन को मिलेगा राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मनित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?