ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मेहनत और निष्ठा ने दिलाई पदोन्नति
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedMP NewsNational

मेहनत और निष्ठा ने दिलाई पदोन्नति

By Om Prakash Verma Published October 18, 2025
Share
मेहनत और निष्ठा ने दिलाई पदोन्नति
मेहनत और निष्ठा ने दिलाई पदोन्नति
SHARE

काम या उपलब्धियों से नहीं, बल्कि सदस्यों से पहचानी जाती है कंपनी
इंदौर/ एक उत्कृष्ट कंपनी की पहचान सिर्फ उसके काम या उपलब्धियों से नहीं, बल्कि तब होती है, जब वह अपने साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को लेकर आगे बढ़ती है। उत्तर भारत की अग्रणी पब्लिक रिलेशन्स कंपनी, पीआर 24×7 इसी विश्वास के साथ विकास कर रही है कि कोई संगठन तभी मजबूत बनता है, जब वह अपने एम्प्लॉयीज़ को उनकी पूरी क्षमता दिखाने और नए आयाम हासिल करने के भरपूर अवसर दे। इसे ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने अपने 8 एम्प्लॉयीज़ का प्रमोशन कर उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी, जो न सिर्फ कंपनी के 2.0 सफर को गति प्रदान करेगा, बल्कि एम्प्लॉयीज़ के व्यक्तिगत और पेशेवर विकास को भी बढ़ावा देगा। सभी के नेतृत्व में कंपनी क्लाइंट्स को उत्कृष्ट अनुभव और संतुष्टि देने की नई मिसाल कायम करेगी।

इस अवसर पर पीआर 24×7 के फाउंडर, अतुल मलिकराम ने कहा, “एक कंपनी की सफलता में उसमें कार्यरत एम्प्लॉयीज़ के वर्षों के कार्य अनुभव जुड़कर कई गुना विकास में योगदान देते हैं। मैं हमेशा से ही यह मानता आया हूँ कि आज कंपनी जिस मुकाम पर है, वह सच्चिदानंद श्री साईं बाबा और सभी सदस्यों की कड़ी मेहनत, सर्वश्रेष्ठ देने के प्रति जुनून और निष्ठा का परिणाम है। ऐसे में, मेरा कर्तव्य है कि मैं उन पिलर्स को अपने साथ लेकर चलूँ, जिन्होंने इसे सिर्फ कंपनी से परे एक मजबूत परिवार बनाया। आज का दिन मेरे लिए बहुत ही खास है। जब मैंने इस कंपनी की नींव रखी थी, उस समय मेरा सिर्फ एक ही सपना था- ऐसा परिवार बनाना, जहाँ हर सदस्य काम के साथ सीखना जारी रखे, आगे बढ़े और अपनी पहचान बनाए। आज जिन साथियों को प्रमोशन मिला है, वह उनकी मेहनत का नतीजा ही नहीं, बल्कि पूरी टीम की एकजुटता और सहयोग का प्रमाण है। प्रमोशन पद नहीं, बल्कि भरोसे और जिम्मेदारी का नाम है, जिसके साथ हमें भारत से आगे बढ़कर अब पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाना है। सभी को धन्यवाद् और अपार शुभकामनाएँ।”

मीना बिसेन 11 वर्षों से अकाउंट और फाइनेंस में अपनी दूरदर्शिता और सूझ-बूझ से टीम का मार्गदर्शन करती आ रही हैं। अब चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के रूप में उनका नेतृत्व वित्तीय स्थिरता और रणनीति को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। 17 वर्षों के अनुभव के साथ उज्जैन सिंह चौहान मीडिया मॉनिटरिंग में अपनी तेज नजर और मेहनत के लिए जाने जाते हैं, अब सीओओ, मीडिया मॉनिटरिंग का पद संभालते हुए, कंपनी के दृष्टिकोण को नए आयाम प्रदान करेंगे। संसृति मिश्रा की 12 वर्षों की क्लाइंट-फोकस्ड सोच के चलते उन्हें सीओओ, क्लाइंट्स कोऑर्डिनेशन के पद से नवाज़ा गया है। विकास राजोरा, पब्लिक अफेयर्स में अपने नेटवर्क और समझदारी के लिए 14 वर्षों के अनुभव के साथ, अब सीओओ, पब्लिक अफेयर्स बनकर एडवोकेसी और आउटरीच में नई ऊर्जा लाएँगे। परिणीता नागरकर खेले, 15 वर्षों के अपने क्लाइंट रिलेशनशिप और मार्केटिंग स्किल्स के साथ, सीओओ, क्लाइंट्स कोऑर्डिनेशन का पदभार संभालकर टीम के अनुभव और क्लाइंट सेटिस्फैक्शन को नई दिशा देंगी। कंपनी में अपने 7 वर्षों के अनुभव के साथ रोहित सिंह चंदेल असिस्टेंट सीईओ और इकबाल पटेल अब असिस्टेंट सीओओ का पदभार सँभालते हुए कंपनी की रणनीतियों और विकास में नए विचार और दृष्टिकोण जोड़ेंगे। अब तक असिस्टेंट मैनेजर के रूप में कार्यरत उर्वशी वर्मा अपने चार वर्षों के अनुभव के साथ अब मैनेजर पीआर के रूप में अपनी अलग सोच और मेहनत से कंपनी में नई ऊर्जा और उमंग लाएँगी।

कंपनी का यह कदम उसके और उसके साथियों के बीच विश्वास और अपनेपन को और भी मजबूत करता है और यह दिखाता है कि एक सशक्त टीम ही किसी कंपनी की असली ताकत होती है। यह कंपनी का वह नजरिया है, जो हर बार किसी भी अवसर को साधारण नहीं रहने देता और खुद के साथ टीम को हमेशा नई ऊँचाइयों तक ले जाता है। हर बार नए प्रयोगों और चुनौतियों को अपनाकर पीआर 24×7 एम्प्लॉयीज़ की अनोखी सोच और उनके जज़्बे को सलाम करता है और हम इस कंपनी के जज़्बे को सलाम करते हैं।

पीआर 24×7 के बारे में
पीआर 24×7 एक कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन कंपनी है, जो भारत की सर्वश्रेष्ठ पीआर कंपनियों में से एक है। ब्रांड के पास 25 वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसने इसे 18 से अधिक राज्यों और 68 से अधिक शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार करने में सक्षम बनाया है। इसकी 75 से अधिक सदस्यों की मजबूत और समर्पित टीम ने हर चुनौती का सामना करते हुए उत्कृष्टता की ऊँचाइयों को छुआ है। आज, कंपनी के पास 200 से अधिक क्लाइंट्स और 75 से अधिक लोगों की एक मजबूत टीम है। हमारे ग्राहक हमें कई कारणों से पसंद करते हैं, जिनमें 24×7 उपलब्धता, रीजनल मीडिया की समझ, नेटवर्क और मीडिया संबंध, क्राइसिस कम्युनिकेशन में विशेषज्ञता, उत्कृष्ट मीडिया मॉनिटरिंग क्षमताएँ, टीम की संस्कृति और स्थिरता और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के साथ दीर्घकालिक ग्राहक संबंध शामिल हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma October 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Credit card fraud : भिलाई में मोबाइल हैक कर एसबीआई व एक्सिस कार्ड के अकाउंट से पार किए डेढ़ लाख
Next Article पीआर 24x7 की 'आइडिया चैंपियनशिप' में रोहित पांचाल बने विजेता; 73% स्कोर के साथ हासिल किया पहला स्थान पीआर 24×7 की ‘आइडिया चैंपियनशिप’ में रोहित पांचाल बने विजेता; 73% स्कोर के साथ हासिल किया पहला स्थान

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?