ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत भिलाई में मिलेगी उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर, भिलाई निगम के 5 स्थानों पर खुलेगी दुकानें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत भिलाई में मिलेगी उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर, भिलाई निगम के 5 स्थानों पर खुलेगी दुकानें

By @dmin
Published: July 30, 2021
Share
मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत भिलाई में मिलेगी उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर, भिलाई निगम के 5 स्थानों पर खुलेगी दुकानें
मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के तहत भिलाई में मिलेगी उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर, भिलाई निगम के 5 स्थानों पर खुलेगी दुकानें
SHARE
  • निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारियों के साथ किया स्थल निरीक्षण

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अब उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी और यह सब संभव होगा मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के क्रियान्वयन से! जिसके लिए भिलाई निगम ने योजना पर अमल करना प्रारंभ कर दिया है। आज निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के लिए आवश्यक दुकानों एवं भवन के निरीक्षण के लिए पहुंचे ताकि इन दुकान/भवन को सस्ती दवा दुकान योजना के लिए चिन्हित किया जा सके, इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 500 से 800 वर्गफिट क्षेत्रफल के भवन दुकान की आवश्यकता है। इसके लिए पावर हाउस प्रगति मार्केट, टी मार्केट, बैकुंठ धाम के समीप भवन, वैशाली नगर जोन कार्यालय परिसर स्थित भवन, नेहरू भवन सुपेला मार्केट के समीप स्थित भवन का जायजा लिया गया।

योजना का प्रमुख उद्देश्य जेनेरिक दवाइयों की बढ़ती हुई मांग, गुणवत्ता का किसी भी रूप में ब्रांडेड दवाइयों से कम न होना, ब्रांडेड दवाइयों से कई गुना कम कीमत पर मिलना है, जेनरिक दवाइयों की निश्चित उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा लोगों को आसानी से यह दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना एक बेहतर माध्यम साबित होगा। इस योजना से जेनेरिक दवाई के अलावा सर्जिकल आइटम की भी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। योजना को मूर्त रूप देने के लिए राज्य शासन की मंशा अनुसार निगम क्षेत्र में 2 रुपए प्रति वर्ग फीट भवन/दुकान का किराया निर्धारित किया जाना है।

मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना में जेनेरिक दवाओं के अलावा अन्य सौंदर्य प्रसाधन सामग्री आदि का भी विक्रय किया जा सकता है। जिससे दुकान का संचालन लाभप्रद गतिविधि बन सके। इसके अलावा सामान्य आइटम जैसे रिंग गार्ड, बाम, आयोडेक्स, विक्स वेपराइजर, डेटॉल, इच गार्ड, वेपराइजर मशीन, सेनेटरी पैड, गर्भनिरोधक के अलावा अन्य ऐसे ही आइटम एमआरपी रेट पर विक्रय किया जा सकता है, लेकिन इस योजना में खास बात यह है कि किसी भी दशा में ब्रांडेड दवाओं के विक्रय की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त वन विभाग द्वारा संचालित संजीवनी दुकानों में बिक्री की जा रही समस्त दवाइयों/सामग्रियों का विक्रय इन दुकानों के तहत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के लिए खरीदी की जा रही दवाइयां भी इस योजना के माध्यम से संचालित दुकानों के माध्यम से ही क्रय की जाएगी। इस महत्वपूर्ण योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए निगम के अधिकारी अलर्ट है, प्रारंभिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जल्द ही नागरिकों को मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना का लाभ मिल पाएगा। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, प्रीति सिंह एवं अमिताभ शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।

जल जीवन मिशन: 44 गांवों के लिए 18.65 करोड़ रूपए की मंजूरी…
Gustakhi Maaf: हनी ट्रैप में उलझे आईपीएस के आईएएस पति
टीवी सीरियल ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’: क्रिकेट ने सिखाया है असफलता अंत नहीं, बल्कि सीखने और बढऩे का अवसर है: करूणा पांडे
हैदराबाद की दवा फैक्ट्री में भीषण आग, आठ लोग बुरी तरह झुलसे
बिलासपुर शहर में स्थापित होगी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा, सीएम ने की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधानसभा में ''उत्कृष्टता अलंकरण समारोह'' ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल विधानसभा में ”उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल
Next Article जी-20 के रोम घोषणापत्र में भारत के सतत विकास के मंत्र को मिली जगह, मोदी ने विकसित देशों को दीं ये बड़ी नसीहतें भारत के हाथों में होगी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कमान, आतंकवाद पर और तेज होगा प्रहार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?