ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना: भिलाई में मिलेगी उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर, निगम के 5 स्थानों पर खुलेंगी दुकाने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना: भिलाई में मिलेगी उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर, निगम के 5 स्थानों पर खुलेंगी दुकाने

By @dmin
Published: October 10, 2021
Share
SHARE

निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने किया दुकानों का निरीक्षण
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अब उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी और यह सब संभव होगा मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के क्रियान्वयन से! जिसके लिए भिलाई निगम ने योजना पर अमल करना प्रारंभ कर दिया है! निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के लिए आवश्यक दुकानों/भवन के निरीक्षण के लिए पहुंचे ताकि इन दुकान/भवन को सस्ती दवा दुकान योजना के लिए अतिशीघ्र तैयार किया जा सके, इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 500 से 800 वर्गफिट क्षेत्रफल के भवन दुकान का चयन किया गया है! इसके लिए पावर हाउस प्रगति मार्केट, टी मार्केट, बैकुंठ धाम के समीप भवन, वैशाली नगर जोन कार्यालय परिसर स्थित भवन, नेहरू भवन सुपेला मार्केट के समीप स्थित भवन के तैयारियों का जायजा लिया गया।

योजना का प्रमुख उद्देश्य जेनेरिक दवाइयों की बढ़ती हुई मांग, गुणवत्ता का किसी भी रूप में ब्रांडेड दवाइयों से कम न होना, ब्रांडेड दवाइयों से कई गुना कम कीमत पर मिलना है, जेनरिक दवाइयों की निश्चित उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा लोगों को आसानी से यह दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना एक बेहतर माध्यम साबित होगा! इस योजना से जेनेरिक दवाई के अलावा सर्जिकल आइटम की भी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी! मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना में जेनेरिक दवाओं के अलावा अन्य सौंदर्य प्रसाधन सामग्री आदि का भी विक्रय किया जा सकता है! जिससे दुकान का संचालन लाभप्रद गतिविधि बन सके! इसके अलावा सामान्य आइटम जैसे रिंग गार्ड, बाम, आयोडेक्स, विक्स वेपराइजर, डेटॉल, इच गार्ड, वेपराइजर मशीन, सेनेटरी पैड, गर्भनिरोधक के अलावा अन्य ऐसे ही आइटम विक्रय किया जा सकता है, लेकिन इस योजना में खास बात यह है कि किसी भी दशा में ब्रांडेड दवाओं के विक्रय की अनुमति नहीं होगी! इसके अतिरिक्त वन विभाग द्वारा संचालित संजीवनी दुकानों में बिक्री की जा रही समस्त दवाइयों/सामग्रियों का विक्रय इन दुकानों के तहत किया जाएगा!

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के लिए खरीदी की जा रही दवाइयां भी इस योजना के माध्यम से संचालित दुकानों के माध्यम से ही क्रय की जाएगी! इस महत्वपूर्ण योजना को मूर्त रूप देने के लिए निगम के अधिकारी अलर्ट है, अंतिम प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है, जल्द ही नागरिकों को मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना का लाभ मिल पाएगा! निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, पूजा पिल्ले, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, उप अभियंता अरविंद शर्मा, श्वेता वर्मा एवं प्रकृति जगताप सहित अन्य उपस्थित रहे!

विस्तारा, एलायंस एयर और स्पाइसजेट शुरू करने जा रही हैं नई उड़ानें, जानिए किन रूट्स पर मिलेगी सुविधा
आकाश गंगा सब्जी मण्डी के चुनाव: रवि सिंह बने अध्यक्ष
सेंट्रल जेल पहुंचे चीफ जस्टीस : जेल की व्यवस्था देखी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी की मुलाकात
सीएम भूपेश बघेल ने गुढिय़ारी में आयोजित शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, कथावाचक ने दिया प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
आ रहा साल का चौथा चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’, इन राज्यों में अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 106 चबूतरा एवं दुकानों का होगा आबंटन, आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 21 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन 106 चबूतरा एवं दुकानों का होगा आबंटन, आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 21 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
Next Article बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन कांग्रेस मुक्त भारत में बीजेपी का साथ देकर फंस गई यह पार्टी? अब भगवा दल से ही सताने लगा डर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?