ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत कुछ ही घंटों के भीतर मितान ने घर पहुंचा कर दिया विवाह प्रमाण पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत कुछ ही घंटों के भीतर मितान ने घर पहुंचा कर दिया विवाह प्रमाण पत्र

By @dmin
Published: May 3, 2022
Share
मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत कुछ ही घंटों के भीतर मितान ने घर पहुंचा कर दिया विवाह प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत कुछ ही घंटों के भीतर मितान ने घर पहुंचा कर दिया विवाह प्रमाण पत्र
SHARE

मुख्यमंत्री का ट्वीट देखा और विवाह प्रमाण पत्र के लिए कर दिया टोल फ्री नंबर पर फोन
दुर्ग। शिक्षक नगर दुर्ग निवासी वीरेंद्र शर्मा की शादी 27 नवंबर 2020 को हुई थी। उन्होंने अभी तक विवाह प्रमाण पत्र नहीं बनाया था। अचानक ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट पर उनका ध्यान गया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ किया था और इसके अंतर्गत प्रमुख नागरिक सेवाओं की घर पहुंच सेवा आरंभ की थी। इन योजनाओं में घर पहुंचा कर विवाह प्रमाण पत्र देने की सुविधा भी थी। वीरेंद्र ने टोल फ्री नंबर पर फोन किया, अपनी डिटेल बताई। इसके बाद कुछ ही घंटों में उनका प्रमाण पत्र तैयार हो गया और इसे घर पहुंचा दिया गया। वीरेंद्र ने बताया कि सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत सेवा इतनी तेज मिल सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजना नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। नागरिक सेवाओं के लिए लोगों का काफी समय जाता था लेकिन अब मितान के माध्यम से और टोल फ्री नंबर के माध्यम से यह सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। नागरिक सेवाओं की बेहतरी की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि निगम प्रशासन मुख्यमंत्री महोदय की इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहा है। टोल फ्री नंबर पर आवेदन मिलते ही सेवा न्यूनतम समय में देने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।

Óमुख्यमंत्री मितान योजनाÓ के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे मिलेंगी।

मुख्यमंत्री बघेल की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली इस योजना के तहत प्राप्त सभी आवेदनों पर मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित आवेदकों को प्रमाण पत्र ‘मितान’ द्वारा उनके घर पर प्रदान किए जाएंगे। सभी कलेक्टरों को इस योजना का व्यक्तिगत रूप से मानिटरिंग करने और योजना का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री मितान योजना के जरिए शासकीय सेवाओं का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को मितान टोल फ्री नम्बर 14545 पर कॉल करना होगा। फोन कॉल के बाद मितान उनके घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज लेंगे और संबंधित कार्यालय से प्रमाण पत्र बनवाकर उनके घर पहुंचाएंगे। कॉल सेंटर पर नागरिकों को शासकीय सेवाओं से संबंधित प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी प्राप्त होगी, जिससे नागरिकों को निर्धारित समय में शासकीय सेवाएं मिलेंगी, उनके समय की बचत होगी और उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

देश को जनवरी-मार्च तक मिल जाएंगी कोरोना की दो वैक्सीन, जानें भारत का किसके साथ हुआ करार
मुख्यमंत्री साय ने दी गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं, बोले-“मनखे-मनखे एक समान” का संदेश बाबा की अमर विरासत
नाबालिग शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सरगुजा और धमतरी में आग, हजारों हेक्टेयर जंगल खाक, वनकर्मियों की हड़ताल से आफत
प्रदेश में टीकाकरण: अब तक लगे 1.08 करोड़ टीके…. 89.05 लाख लोगों ने पहला तो 18.82 लाख लोगों ने लगवाए हैं दोनों डोज…. जाने जिले वार टीकाकरण के आंकड़े
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूपेश सरकार के चालीस माह पूरे: सेवा-जतन-सरोकार की भावना के साथ, जरूरतमंद को न्याय दिलाने में बीता हर पल भूपेश सरकार के चालीस माह पूरे: सेवा-जतन-सरोकार की भावना के साथ, जरूरतमंद को न्याय दिलाने में बीता हर पल
Next Article पूरे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ, मिली एक और उपलब्धि, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई गृहमंत्री साहू ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की दी शुभकामनाएं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?