ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षाविद स्वर्गीय बसंत शर्मा की प्रतिमा का किया अनावरण
Share
Notification Show More
Latest News
CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना पंजीयन के बेची जमीन… सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख का जुर्माना
October 22, 2026
Good news : छत्तीसगढ़ में होमगार्ड की बढ़ी सैलरी, अब मिलेंगे 30 हजार से ज्यादा
October 22, 2026
विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल सिरपुर, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को देनी होगी टीईटी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी परीक्षा
October 22, 2026
​छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश में खेलों को बढ़ावा देने बड़े पैमाने पर हो रहे आयोजन
October 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षाविद स्वर्गीय बसंत शर्मा की प्रतिमा का किया अनावरण

By @dmin Published April 26, 2022
Share
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर में डीएलएस कॉलेज परिसर में शिक्षाविद एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्री बसंत शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। स्वर्गीय श्री शर्मा ने लगभग 25 बरस पूर्व निजी क्षेत्र में डीएलएस कॉलेज की स्थापना की थी। कॉलेज में निम्न आय समूह के लगभग 2 हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। श्री शर्मा का लगभग 55 बरस की उम्र में आज ही के दिन एक साल पूर्व असामयिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कॉलेज परिसर में स्वर्गीय बसंत शर्मा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री बघेल श्रद्धांजलि सभा मंे स्वर्गीय श्री बसंत शर्मा को याद करते हुए अत्यंत भावुक हो गए। उनके साथ बिताये पलों को स्मरण करते हुए उनकी आंखें नम हो गई।

श्री बघेल ने रूंधे गले से कहा – हमने एक सच्चे साथी को खो दिया। इस अवसर पर बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, विधायक श्री शैलेष पांडेय, महापौर बिलासपुर श्री रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे सहित सर्वश्री विजय केशरवानी एवं विजय पांडेय उपस्थित भी थे। कवि श्री मीर अली मीर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में कहा कि स्वर्गीय श्री बसंत शर्मा सहज, सरल एवं प्रगतिशील व्यक्तित्व के धनी थे। वे अपने विचारों पर अडिग रहने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि यह बेहद भावुक क्षण है। कोरोना महामारी ने हम सभी को बहुत नुकसान पहंुचाया है। स्वर्गीय श्री शर्मा को बिलासपुर के लोगों से बहुत लगाव था। राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय श्री बसंत शर्मा ने समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। बिलासपुर क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में श्री संजय शर्मा ने स्वर्गीय श्री बसंत शर्मा का जीवन परिचय दिया। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय श्री बसंत शर्मा का जन्म 4 मई 1965 को कटघोरा में हुआ। स्वर्गीय श्री बसंत शर्मा जी द्वारा अपने पिता स्वर्गीय श्री दशरथ लाल शर्मा जी के नाम पर वर्ष 1997 में डी.एल.एस. महाविद्यालय की स्थापना की। वे समाजिक, राजनैतिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में सदैव सक्रिय रहे। ऐसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी सक्रिय स्वर्गीय श्री शर्मा को कोविड-19 ने 25 अप्रैल 2021 को हमसे छीन लिया। मात्र 4 कमरों एवं 200 विद्यार्थियों से प्रारंभ की गई संस्था आज 5 एकड़ में फैला सर्वसुविधा युक्त स्नात्कोत्तर महाविद्यालय का रूप ले चुका है, जहां 2000 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं एवं लगभग 100 अध्यापक एवं कर्मचारी कार्यरत् है। वे 1994 से 1999 तक, 2004 से 2009 तक पार्षद रहे। 21 संस्थाओं के अध्यक्ष भी रहे।
कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार श्री परवेज आलम को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सम्मानित किया। इसके अलावा महाविद्यालय की दो छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया। कार्यक्रम में संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, आईजी श्री रतनलाल डांगी, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर, श्री अभय नारायण राय, महाविद्यालय के शासी निकाय के सदस्य श्रीमती निशा बंसत शर्मा, प्राचार्य डॉ. रंजना चतुर्वेदी, शासी निकाय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पार्थ शर्मा सहित, महाविद्यालयीन परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

You Might Also Like

CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना पंजीयन के बेची जमीन… सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख का जुर्माना

Good news : छत्तीसगढ़ में होमगार्ड की बढ़ी सैलरी, अब मिलेंगे 30 हजार से ज्यादा

विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल सिरपुर, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को देनी होगी टीईटी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी परीक्षा

​छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश में खेलों को बढ़ावा देने बड़े पैमाने पर हो रहे आयोजन

@dmin April 26, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हमर क्लिीनिक से लोगों को मिलेगा बेहतर ईलाज… मंत्री सिंहदेव ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण
Next Article पी.एस.सी. की विश्वसनीयता और दक्षता बढ़ी है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?