ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई… मजदूरों को मिली राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई… मजदूरों को मिली राहत

By @dmin
Published: September 15, 2022
Share
कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई… मजदूरों को मिली राहत
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा और सक्ती जिले के श्रमिकों के जम्मू-काश्मीर में बंधक बनाए जाने की सूचना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन को इस पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए थे। इस पर अमल करते हुए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए जम्मू-काश्मीर के स्थानीय प्रशासन को उक्त प्रकरण के संबंध में आवश्यक जांच करने संपर्क किया गया। इसके बाद जम्मू-काश्मीर के डांगरपुरा और मांगेरपुरा में फंसे श्रमिकों को राहत पहुंचाई जा सकी है। इसमें से श्रमिकों का एक दल अब छत्तीसगढ़ के लिए लौट चुका है। वहीं कलेक्टर सिन्हा ने तीन सदस्यीय संयुक्त टीम जिसमें कार्यपालिक दण्डाधिकारी, श्रम निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक को शिकायतों की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही करने के लिए रवाना किया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के जिला जांजगीर-चांपा व जिला सक्ती के लगभग 60-65 श्रमिक जम्मू कश्मीर के डोंगारगांव चुटरू, जिला-बडगाम (नगर) के ईंट भे में अधिक आय की लालसा से कार्य करने गये थे तथा श्रमिकों को भा मालिक/जमींदार द्वारा मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके परिपालन मंग जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा द्वारा बडगाम (नगर) के प्रशासन से सम्पर्क किया गया तथा उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। जिला प्रशासन बडग़ाम द्वारा एक संयुक्त टीम कार्यपालिक दण्डाधिकारी के नेतृत्व में बनायी गई। इस टीम ने नगर के डांगरपुरा में संचालित ईंट भ_ा में शिकायत के संबंध में जांच-पड़ताल की। इस दौरान सामने आया कि उक्त मामला बंधक बनाए जाने का नहीं था, बल्कि श्रमिकों के भुगतान को लेकर था। इसका निराकरण कराते हुए श्रमिकों के लिए पहुंची राहत टीम द्वारा संबंधित श्रमिकों के एक दल को छत्तीसगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया है।

वहीं श्रमिकों के दूसरे दल को राहत पहुंचाने जिला प्रशासन जांजगीर-चाम्पा द्वारा स्थानीय प्रशासन बडग़ाम को पुन: प्रकरण क्रमांक-02 पर जाकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था। इसके परिपालन में संयुक्त टीम जिसमें प्रथम श्रेणी दण्डाधिकारी, सहायक श्रमायुक्त एवं पुलिस प्रशासन जिला-बडग़ाम द्वारा मांगेरपुरा स्थित ईंट भ_ा जाकर जांच की गई। यहां भी मामला बंधक श्रमिक का न होकर पैसों के लेन-देन तक ही सीमित है। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के द्वारा तीन सदस्यीय संयुक्त टीम जिसमें कार्यपालिक दण्डाधिकारी, श्रम निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक को शिकायतों की जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के लिए रवाना कर दिया गया है साथ ही आवश्यक कार्यवाही एवं समन्वय के लिए जिला दण्डाधिकारी बडग़ाम को भी पत्र प्रेषित किया गया है।

भाजपा ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए की प्रभारियों की घोषणा… जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
‘डेयरडेविल्स’ पहुंची दुर्ग: बुलेट से महिला कमांडो ने तय की 1800 किमी दूरी, सीआरपीएफ स्थापना दिवस में होंगी शामिल
मुख्यमंत्री ने माँ चंडिका से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का लिया आशीर्वाद
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पर हुआ वर्कशॉप… महिला अधिकारियों ने जाना पॉक्सो एक्ट क्या है?
shreekanchanpath 117 # 09 February 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिव्यांगों के उपयुक्तता प्रमाण-पत्र बनाने रायपुर में 22 सितंबर को लगेेगा शिविर
Next Article रायपुर नाका अंडरब्रिज खोलने पहुंचे पार्षद औऱ लोगों पर पुलिस ने चलाई लाठियां,जमकर हंगामा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?