ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव और कांस्य पदक विजेता राजा भारती को दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री बघेल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव और कांस्य पदक विजेता राजा भारती को दी बधाई

By @dmin
Published: June 6, 2022
Share
मुख्यमंत्री बघेल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव और कांस्य पदक विजेता राजा भारती को दी बधाई
मुख्यमंत्री बघेल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव और कांस्य पदक विजेता राजा भारती को दी बधाई
SHARE

पंचकुला हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ को मिला पहला स्वर्ण पदक
वेटलिफ्टिंग में छत्तीसगढ़ को एक स्वर्ण और एक कांस्य सहित दो पदक मिले

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव एवं कांस्य पदक विजेता वेटलिफ्टर राजा भारती को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। छत्तीसगढ़ को इस गेम्स में आज एक स्वर्ण और एक कांस्य सहित दो पदक प्राप्त हुए है। हरियाणा के पंचकुला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने 164 किलोग्राम वजन उठाकर अपने पुराने रिकार्ड को ब्रेक करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के राजा भारती ने कुल 211 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के दोनों वेटलिफ्टर की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है और कहा है कि दोनों ने वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने 49 किलोग्राम वजन वर्ग में 76 किलोग्राम स्नैच और 88 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क कुल 164 किलोग्राम वजन उठाकर छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। वेटलिफ्टर राजा भारती ने पुरुषों के 55 किलोग्राम वजन वर्ग की स्पर्धा में 96 किलोग्राम स्नैच और 115 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क कुल 211 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ राज्य से 13 खेलों के 122 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

ज्ञानेश्वरी ने छत्तीसगढ़ को किया गौरवान्वित-
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। इससे पूर्व ज्ञानेश्वरी ने ग्रीस के हेराक्लिओन शहर में 01-10 मई तक आयोजित जूनियर वल्र्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 49 किलो वर्ग के स्नेच, क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में 156 किलोग्राम वजन उठाकर तीन रजत पदक जीता है। ज्ञानेश्वरी प्रदेश की पहली महिला वेटलिफ्टर हैं, जिन्होंने विदेशी धरती पर जूनियर वल्र्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि जूनियर वल्र्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद ज्ञानेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से बीते दिनों उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत पदक जीतने पर बधाई दी और उन्हें वेटलिफ्ंिटग स्पर्धा के लिए आगे की तैयारी हेतु पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के साथ ही उन्हें सहायक उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्ति देने की घोषणा की थी।

सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: सुकमा में छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दो लाख का एक इनामी भी शामिल
नकली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, तीन गंभीर
7 नदियों का पानी और प्रदेश की मिट्टी लेकर भारत जोड़ो यात्रा के लिए निकले छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी, राहुल गांधी के साथ करेंगे कदमताल
छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रकृति ज्ञान संरक्षण हेतु 10 से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन
निकाय चुनाव: स्क्रुटनी के बाद दो नामांकन निरस्त, सोमवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्हों का आबंटन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हमारी सरकार जल, जंगल और जमीन को सहेज रही: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमारी सरकार जल, जंगल और जमीन को सहेज रही: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा जब महिला ने कलेक्टर को कहा बेचारा तो मुख्यमंत्री ने जमकर लगाए ठहाके

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?